
Photo: Twitter Video Crap
Delhi: हमारी दादी नानी के समय में बर्तनों के लिए किसी भी प्रकार के डिश वॉश लिक्विड या साबुन का यूज नहीं किया जाता था, बल्कि मिट्टी या चूने से निकलने वाली राख से बर्तनों को एकदम साफ किया जाता था। दादी नानी का कहना होता है कि मिट्टी या फिर राख से बर्तन से चिकनाई हटाना बेहद आसान होता है साथ ही बर्तनों में किसी भी प्रकार की गंध मौजूद नहीं होती।
आज के समय में तो हर कंपनी के तरह-तरह के डिश वॉश लिक्विड और डिश वॉश बार आने लगी है। पहले के समय में चूल्हे के बर्तन हुआ करते थे, जिसके चलते राख्या मिट्टी से मांगना आसान हुआ करता था। वर्तमान समय में आधुनिक किचन में डिजाइनिंग बर्तन का इस्तेमाल होता है।

साथ ही एलपीजी गैस का इस्तेमाल करके खाना पकाया जाता जिससे बर्तनों में किसी भी प्रकार की कालिख नहीं जमती जिस वजह से डिश वॉश बार और डिश वॉश लिक्विड का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ गया है। क्या आप जानते हैं अभी भी कुछ जगह ऐसी है, जहां मिट्टी से बर्तन साफ किए जा रहे हैं। इस आधुनिकता से भरे समय में मिट्टी से बर्तनों को साफ करना और उसके गुणवत्ता को जानकर लोग हैरान है।
वायरल हुई वीडियो
ज्यादातर लोगों को डिश वॉश वार या फिर डिश वॉश लिक्विड से बर्तन धोने की आदत है। इस आधुनिक दौर में यदि कहीं मिट्टी से बर्तन धोने की बात सुनने मिलती है, तो थोड़ी अटपटी लगती है। परंतु आपको बता दे सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मिट्टी से बर्तन धोते हुए लोग नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया के ट्विटर पर IniAlalalannn अकाउंट पर शेयर की गई है। साथ ही इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि पहली बार शादी और पार्टी के बर्तनों को एक समूह के रूप में इस तरह धोते हुए देखा गया है। जिसे देखकर मैं खुद हैरान है।
वे कहते हैं कि यह वर्क करता है। मिट्टी से धुले बर्तनों (Utensils Wash With Soil) से तेल की चिकनाई है, बड़ी आसानी से निकल जाती और किसी भी प्रकार की स्मेल नहीं रहती। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूरा एक समूह आपस में मिलकर कार्य कर रहा है।
जाने वायरल वीडियो के बारे में
सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी का फंक्शन चल रहा है और पार्टी के बाहर बैठकर ढेर सारे लोग एक समूह में मिट्टी से बर्तन मल रहे हैं। साथ ही उनके पीछे बैठे लोग एक समूह में पानी से भी बर्तनों को साफ कर रहे हैं।
अक्सर देखा गया है जिन जगहों में पानी की कमी होती है, तो वे मिट्टी से अपने बर्तनों को मिलकर कपड़े से पहुंचकर इस्तेमाल करते हैं, परंतु इस वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है, जहां लोग साबुन की बट्टी बर्तन मांजने में इस्तेमाल करते हैं। वही यह लोग मिट्टी का इस्तेमाल बर्तन को मांजने में कर रहे हैं। और पीछे बैठे लोग उन बर्तनों को यानी प्लेटों को साफ पानी से धोकर दूसरी बार इस्तेमाल करने के लिए भेज रहे हैं।
लोगो की प्रतिक्रिया
रिपोर्ट के मुताबिक किया वीडियो 5 मई को ट्विटर पर शेयर की गई थी। पोस्ट को शेयर करते ही लोगों ने इस वीडियो को जमकर वायरल किया। इस वीडियो को लगभग 11000 से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और दो हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है, साथ ही लोगों ने तरह तरह के कमेंट भी किए हैं। लोगों ने इस वीडियो को देखकर अपनी अपनी विचारधाराएं व्यक्त की है।
कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखकर कहा कि यह पुराना समय है, जो एक बार फिर लौट आया है। तो कुछ लोग कहते हैं कि मिट्टी से बर्तनों को साफ करना पुराने समय से चला आ रहा है और इससे बर्तन काफी अच्छे तरीके से साफ होते हैं। कुछ लोगों ने कहा कि पंच तत्वों में से एक तत्व है मिट्टी जिसका इस्तेमाल अब सही तरीके से हो रहा है।
अन्य लोगों ने कहीं यह बात है
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोगों ने इस वीडियो को दोबारा रिपीट किया और कई लोगों ने इस पर तरह तरह के कमेंट किए। एक व्यक्ति अपने विचार को व्यक्त करते हुए कहता है कि यह मिट्टी नहीं देखने में नारियल का बुरादा लगता है, जिससे प्लेटो की चिकनाई को अवशोषित करने की शक्ति होती है।
First time tengok cara cuci pinggan masa kenduri macam ni.. Tapi function la.. lagi senang nak hilangkan minyak dekat pinggan tu.. pic.twitter.com/jhsNuz48xh
— Kelab Stan Artis Humble (@IniAlalalannn) May 5, 2023
एक यूजर कहता है कि उनके चचेरे भाई बताते हैं कि वे भी अपने पुराने दिन में जापान में इसी प्रकार बर्तन धोया करते थे। कुछ लोग कहते हैं कि सावधान रहें और प्लास्टिक प्लेटो का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि प्लास्टिक सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। दोस्तों आपको यह लेख कैसी लगी अपना फीडबैक जरूर दें।



