
Photo Credits: Instagram (Armaan Malik)
Mumbai: अपने व्लॉग वीडियो और यूट्यूब वीडियो की दम पर हर जगह छाए अरमान मलिक (Armaan Malik) के पास इतना पैसा है की आप हैरान रह जायेंगे। अरमान मलिक ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT-3 Show) में अपनी मौजूदगी से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं।
इस रियलिटी शो अरमान मलिक ने हाल ही में विशाल पांडे को थप्पड़ जड़ दिया था, क्योंकि उन्होंने उनकी दूसरी बीवी कृतिका की तारीफ कर दी थी। अब हर कोई अरमान मलिक के बारे में जानना छह रहा है, इसलिए हम आपको उनकी रहीसी वाली जिंदगी के बारे में कुछ बातें बना रहे हैं। उनका महंगा घर, कार कलेक्शन और नेटवर्थ, कितनी है, यह सब आप जानना चाहते हैं।
अरमान मलिक मतलब पैसा ही पैसा
मीडिया और सोशल मीडिया में आई खबरों के मुताबिक़ अरमान मलिक खुद ही ने बताया है कि उनकी कुल नेटवर्थ (Net Worth) करीब 100 से 200 करोड़ रुपये है। वे यह भी कहते है कि यह पैसे उनकी और उनकी दो पत्नियों की है। यह सारा पैसा उन्होंने वीडियो व्लॉगस से कमाया है। वे अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो अपलोड कर पैसा छाप रहे हैं।

अरमान मालिक की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास चंडीगढ़ में एक आलीशान घर है। वे हमेशा ही अपने खूबसूरत अपार्टमेंट की झलक दिखाते रहते हैं। उनके घर में महंगे फर्नीचर और कीमती चीजे है। उन्होंने वीडियो व्लॉगस में फैंस को बहुत कुछ दिखाया है।
एनिमल फार्म बनाकर जानवरो की सेवा कर रहे
अरमान मलिक के पास चंडीगढ़ में 35,000 वर्ग फुट का एक एनिमल फार्म भी है। यह फार्म पशु सेवा के प्रति उनके सेवा भाव को दिखाता है। अरमान को गर्व है कि वह किसी से भी पैसे लेने से इनकार करते हुए, केवल अपनी यूट्यूब कमाई के जरिए फार्म चलाते हैं। उन्होंने फार्म के लिए 5 डॉक्टरों और 6 मजदूरों की एक टीम को काम पर रखा है, जो जानवरों की देखभाल और सेवा करते हैं।
अरमान मलिक ने यह भी बताया है की उनकी बिल्डिंग के 10 अपार्टमेंट में से 6 उनकी टीम और कर्मचारियों के लिए हैं। इन 6 अपार्टमेंटों में से एक को म्यूजिक स्टूडियो में बदल दिया गया है, जो गाने और रिकॉर्डिंग के काम आता है। वे एक सिंगर भी तो हैं।
#ArmaanMalik with his two wifes are confirmed to participate in #BBOTT3 pic.twitter.com/5iikl2IsqH
— GlamWorldTalks (@GlamWorldTalks) June 20, 2024
अरमान ने बताया है कि उनकी टीम में 6 संपादक, 4 कैमरामैन, 2 ड्राइवर, 4 सुरक्षा कर्मी और 9 घरेलू सहायक काम कर रहे हैं, जो सभी इन 6 अपार्टमेंट में रहते हैं। उनकी टीम अपना अपना काम कर रही है।
अरमान मालिक के पास कितनी कार हैं
अरमान का कार कलेक्शन भी गजब है, इसमें एक फॉर्च्यूनर, एक एचयूवी महिंद्रा, और एक स्कॉर्पियो शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि उनकी टीम के सदस्यों के पास भी अपनी निजी कारें हैं, जो उन्होंने ही दी है। यहां तक कि उन्होंने अपने बेटे चीकू को स्कूल आने-जाने के लिए दो गार्ड रखे हैं और उन्हें एक ऑडी भी दी है।
Bigg Boss OTT 3 contestant: He is Armaan Malik with his two wives, Payal Malik and Kritika Malik.
Just listen to Payal Malik and Kritika Malik💀 pic.twitter.com/uPTztuZ5oP
— ADV. ASHUTOSH J. DUBEY 🇮🇳 (@AdvAshutoshBJP) June 22, 2024
अरमान मलिक तंगी के दिन भी देखे हैं। आपदा और लॉक डाउन के बाद अपने पैसों की दिक्कत के बारे में मीडिया में बताया है की उन्हें कार लोन की 11 किश्तों का सामना करना पड़ा और उनके बैंक खाते में केवल 35,000 रुपये थे। फिर उस वक़्त 33 मिलियन फॉलोअर्स के साथ, वे टिकटॉक से प्रति माह 2-2.5 लाख रुपये की आय करने लगे थे।



