अक्षय कुमार की बेलबॉटम मूवी के एक सीन से अरब देशों को ऐतराज, बैन करने की मांग

0
2426
Bel Bottom Banned News
Bell Bottom has been cleared by the censoring authority in the UAE. The Akshay Kumar starrer will release there today (20th August). It may be mentioned here that the film, based on a rescue operation, has been banned in Saudi Arabia, Qatar and Kuwait.

Image Credits: Twitter

Bhopal: इस महीने एक और देशभक्ति वाली मूवी आ गई। अभिनेता अक्षर कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘बेल बॉटम’ 19 अगस्त को रिलीज की जा चुकी है। फिल्म में अक्षय के साथ ही वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता मिख्य भूमिका में हैं। मूवी बेलबॉटम (Bell Bottom) को भारत के अलावा वर्ल्ड वाइड भी कई देशों में रिलीज किया गया है।

कुछ मीडिया वेबसाइट में बताया जा रहा है की अक्षय कुमार की फिल्म को सउदी अरब (Saudi Arab), कुवैत (Kuwait) और कतर (Qatar) में बैन (Banned) कर दिया गया है और इसका कारण है फिल्म का वो सीन, जो प्रदर्शन के लिए वहां के सेंसर बोर्ड के हिसाब से सही नहीं है। हालाँकि अभी यह खबर पुख्ता नहीं हुई है और कुछ थिएटर्स में मूवी चलने की बात भी कही जा रही है।

मीडिया वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म के दूसरे हाफ में दिखाया गया है कि एक भारतीय विवान को हाइजैकर्स लाहौर से दुबई ले जाते हैं और वहां पर कुछ घटनाये दिखाई गई, जो दुबई (Dubai) की सरकार को रास नहीं आ रही।

ऐसी एक घटना 1984 में सच में घटित हो चुकी है। यह मूवी सत्य घटना पर आधारित है। उस वक़्त संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के डिफेंस मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने पर्सनल तौर पर स्थिति को संभाला था और संयुक्त अरब के अधिकारियों ने हाईजेकर्स को पकड़ा था।

फिल्म बेलबॉटम में अक्षय कुमार का रोल भारतीय RAW अधिकारी का दिखाया गया है, जो अपने ऑपरेशन के बारे में यूएई के रक्षा मंत्री को बताते नहीं हैं। बड़े लम्बे समय बाद किसी फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। बेल बॉटम के लिए अक्षय कुमार की तारीफ हो रही हैं।

महामारी के बीच यह ऐसी पहली फिल्म है, जिसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। दर्शक फिल्म से काही खुश है। मूवी बेल बॉटम को भारत में कई थिएटर्स और सिनेमा हाल बंद होने की वजह से भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। पहले दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब ये फिल्म ऑनलाइन भी लीक (Bell Bottom Online Leak) भी हो गई है, जिसका बुरा प्रभाव पड़ेगा।

आपको बता दे की हाल ही में अक्षय कुमार ने ‘बेल बॉटम’ के सीक्वल का इशारा किया है। अक्षय कहते हैं की ‘जिस तरह फिल्म का एन्ड होता है, इसके सीक्वल अर्थात दूसरे पार्ट बनने की संभावना है। फिलहाल अक्षय कुमार रक्षा बंधन, राम सेतु, अतरंगी रे और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों में आपको दिखाई देने वाले है।

फिल्म में वाणी कपूर प्रमुख अक्षय कुमार की पत्नी के रोल में हैं। उसके रोल में एक अद्भुत मोड़ है, जो कहानी में ट्विस्ट ला देता है। लारा दत्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है, जो देखने लायक है। अक्षय कुमार ने निश्चित रूप से भारत के किसी खास एजेंट का रोल निभाया है, जो एक सामान्य जीवन जीता है, लेकिन ड्यूटी के लिए सब कुछ छोड़ देता है। फिल्म (Bell Bottom Review) को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here