यह 5 फिल्में बहुत ही कम बजट में बनाई गई थी, उसके बावजूद सुपरहिट रही थी, कई अवार्ड भी जीते

0
2263
Bollywood Films
Top 5 Low-budget Bollywood Films that Smashed Box-Office. These 5 Low-Budget Bollywood Films That Became Super hits.

Mumbai: मनोरंजन के इस दौर मे जहां हम एक से बढ़कर एक इंटरटेनमेंट भरी फिल्मे देखते है। क्या आप जानते हैं की इनको बनाने मे कितना पैसा लगता है? आज की चकाचौंध भरी दुनिया में फिल्म मेकर को करोड़ों रुपए का खर्चा आता है।

जितना ज्यादा पैसा ग्राफिक्स में लगता है। फिल्म उतनी ही अच्छे से रिप्रेजेंट की जाती है। बड़े बजट में बनी फिल्म में ग्राफिक्स में ज्यादा ध्यान दिया जाता है, ताकि ट्रेलर देखते ही दर्शक आकर्षित हो जाए और थियेटर पहुंचे।

ऐसा नहीं है कि 400-500 करोड़ रूपए के खर्चे में बनी फिल्म ही बॉक्स ऑफिस में चलती है। बोलीबुड इंडस्ट्री मे ऐसी फिल्मे भी चलती है, जो कम बजट मे बनाई जाती हैं। राइटर की कहानी में दम हो और Actor की एक्टिंग अच्छी हो तो कम बजट की फिल्मे भी बॉक्स ऑफिस में सुपर डुपर हिट हो जाती है।

आइए जानते हैं ऐसी ही लगभग पांच फिल्मों के बारे मे जिनका बजट कम (Low Budget Movie) होने के बावजूद भी यह बॉक्स ऑफिस में सुपर हिट (Super Hit) रही।

पान सिंह तोमर (Paan Singh Tomar)

पान सिंह तोमर नाम कि यह मूवि 2012 मे नेशनल फिल्म अवार्ड प्राप्त करने वाली फ़िल्म महज 8 करोड़ मे बनी थीं। तिग्मांशु धुलिया के निर्देष में बनी ये फ़िल्म पान सिंह तोमर की बेयोपिक है। जिन्होने गोल्ड मेडल जीता था।

8 करोड़ मे बनी हुई इस फ़िल्म ने 19 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म की सूटिंग चंबल मे हुई थी। फिल्म में पान सिंह तोमर का किरदार अभिनेता इरफ़ान खान में निभाया था। आपको इस फिल्म में बीहड़ की वादियां बहुत पसंद आएंगे।

नो वन किल्ड जेसिका

यह फिल्म राज कुमार गुप्ता ने लिखी थी और इसका निर्देशन भी इन्होंने ही किया था। यह एक थ्रिलर फिल्म है। जिसमें रानी मुखर्जी और विद्या बालन साथ मे तथा लीड रोल में नजर आई थी।

ये फिल्म एक मॉडल जसिका लाल की बेयोपिक है। 9 करोड़ के लगभग मे बनी ये फ़िल्म जब थियेटर में आई तो लोगो को देखने के लिए फिल्म की टिकिट नही मिलती थीं। बाक्स ऑफिस मे इस फिल्म ने 47 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

विक्की डोनर

2012 मे बनाई गई कम बजट कि फिल्म विक्की डोनर में आयुष्मान खुराना ने काम किया था। आयुष्मान उस समय न्यू थे। सुजीत सरकार ने उन्हें इस फिल्म में पहली बार काम करने का मौका दिया।

आयुष्मान की जबरदस्त ऐक्टिंग और एक अच्छी स्क्रिप्ट के कारण उनकी यह फिल्म सुपर हिट हो गई। लगभग 5 करोड़ की बजट मे बनी इस फिल्म ने 67 करोड़ के आस-पास की कमाई की थी।

कहानी

8 करोड़ की लागत में बनी फिल्म कहानी में विद्या बालन ने काम किया था। सुजॉय घोष ने इस थ्रिलर मूवी के लिए विद्या बालन पर भरोसा किया। विद्या बालन को कहानी मूवी मे, उन्हे जो रोल दिया गया था। विद्या ने उसे बखूबी निभाया और फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की। कहानी फिल्म की शूटिंग कोलकाता में हुई थी।

पीपली लाइव

सामाजिक कुरितियो को ध्यान मे रखते हुए आमिर खान ने इस फिल्म का निर्माण किया था। यह फिल्म 13 अगस्त 2010 मे रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुषा रिजवी ने किया था। 10 करोड़ रूपए की लागत में बनी हिन्दी फ़िल्म जो सिल्वर स्क्रीन में कम देखने को मिलती है। इसके बावजूद इस फिल्म ने 48 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here