मध्य प्रदेश में गरीबी से जूझ रहे युवा मजदूर की किस्मत चमकी, लांखो का हीरा हाँथ लग गया

0
1226
Panna diamond mine
Labour in MP got diamond worth RS 12 lakhs in Panna diamond mine. MP labourer finds diamonds worth Rs 12 lakh in Panna mine.

Panna/Jabalpur: अक्सर हमने सुना है कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) का पन्ना (Panna) जिला हीरो के लिए बहुत ही प्रसिद्ध जिला माना जाता है। यहा कब किसकी किस्मत बदल जाए इसका कोई भरोसा नहीं होता है। ऐसा बहुत होता है कि यहा की जमीनो मे कभी किसी को कुछ ना कुछ मिलते ही रहता है। जिससे उनकी तकदीर बदल जाती है।

कुछ ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ मे। जो कि अपनी आर्थिक स्थिति से काफी समय से बहुत कष्ट मे था। लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि उसकी मेहनत रंग लाई और अचानक ही वह लखपति बन गया। आइए जानते हैं पूरी कहानी।

पन्ना की धरती ने फिर उगला हीरा एक युवक की रातोंरात बदल गई किस्मत

पन्ना जिसे हीरा नगरी (Diamond City) कहा जाता है। यहा धरती हीरा उगलती है। जिससे बहुत से लोगों की किस्मत बदल जाती है। ऐसा ही एक युवक युवक के साथ मे हुआ है, जिसकी किस्मत इस धरती ने बदल दी है।

ऐसा हम इसलिए कह रहे है, क्योंकि उस युवक को इस जगह से एक बहुत ही अधिक कीमत का हीरा प्राप्त हुआ है। यह हीरा 3.1 कैरेट का हैं। इसकी कीमत की अगर बात की जाए तो वह पूरे 12 लाख है। जी हम 12 लाख रुपये। हीरे को जेसे ही व्यक्ति ने हासिल किया उसे तुरंत हीरा कार्यालय मे भिजवा दिया।

अब जब उसकी नीलामी होगी, तो उसे उसकी रकम मिल जाएगी। हिरा जब युवक को मिला तो वह बहुत ही खुश हुया। इससे अब वह जल्द ही लखपति बन जाएगा। युवक यह सोच कर खुश है कि अब आगे की जिंदगी उनकी बहुत अच्छे से गुजरेगी

3.1 कैरेट का है हीरा पूरे 12 लाख रुपये है उसकी कीमत

रत्नगर्भा यानी कि पन्ना में इस बार एक बार फिर एक युवक की किस्मत पलट गई है। जिस शख्स की किस्मत बदली है उसका नाम है रूपेश कुशवाहा। रूपेश कुशवाहा (Rupesh Kushwaha) राज्य के जिले रानीबाग में निवास करता है। शख्स ने हीरा कार्यालय से उथली हीरा की खदान कृष्ण कल्याणपुर पटी में पट्टे पर खरीदी है।

इस जगह में वो काफी दिनों से हीरे की तलाश में था। कई वर्ष तक परेशान होने के बाद मे अब जाकर उस व्यक्ति को सफलता हाथ लगी है। व्यक्ति को पूरे 3.1 कैरेट का अनमोल हीरा प्राप्त हुआ है। जिसकी कीमत पूरे 12 लाख रुपए की बताई जा रही है। जैसे ही रूपेश को हीरा मिला उसने उसको हीरा विभाग कार्यालय में जमा करवा दिया।

Money Presentation Image

रूपेश बताते है कि उनके परिवार की स्थिति काफी समय से तंग है। वह कहते हैं कि हीरे की नीलामी के बाद मे उनको जो भी पैसा प्राप्त होगा। वह उसको सही जगह इनवेस्ट करेगा और बेहतर रोजगार हासिल करेगा। अब परिवार भी अपने आगे का जीवन बहुत ही अच्छे से बिता सकेंगे।

हाल ही में सरपंच को भी मिला था पूरे 70 लाख रुपये का हीरा

कुछ इसी ही प्रकार अभी इससे पहले लगभग दिसंबर के ही माह में शुरुआत में पन्ना के पास एक गांव मनोर है। वहाँ के नवनिर्वाचित सरपंच जिनका नाम प्रकाश मजूमदार है। पेशे से वह एक किसान हैं। उनको भी इसी प्रकार 70 लाख रुपए का बेशकीमती हीरा प्राप्त हुया था।

Money Note
Money Presentation File Photo

यह हीरा सरपंच को जरुआपुर में खुदाई के दोरान उथली खदान से मिला था। खुदाई में जो हीरा मिला था, वह 14.21 कैरेट का था। जिसकी कीमत लगभग 70 लाख थी। सरपंच ने हीरे की नीलामी से जो पेसा मिला उसे भगवान शंकर समर्पित किया पहले मंदिर में भंडारा करवाया फिर अपने बच्चों की शिक्षा में खर्च किया। सरपंच की ही तरह रूपेश की किस्मत बदल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here