Jabalpur, Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में राजनैतिक उठा पठक के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के सड़क पर उतरने के बयान के बाद इन दिनों सियासी बातों का सिलसिला चल रहा है। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी का समर्थन भी मिल गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा था की अगर मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की जगह होता तो, मैं भी सड़क पर उतरने की बात करता। इसके बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में मध्यप्रदेश सरकार के अन्न मंत्री भी आ गए हैं।
आपको बता दें की कांग्रेस मध्यप्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने के बयान का समर्थन किया है। दीपक बावरिया ने बुधवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की जगह मैं होता, तो भी प्रदर्शन कर रहे लोगों से यही कहता, जो की ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है।
Meeting of Madhya Pradesh Congress Coordination Committee scheduled to be held today. MP CM Kamal Nath and party leaders Jyotiraditya Scindia, Digvijay Singh, Deepak Babaria, AICC Incharge, Meenakshi Natrajan and Jitu Patwari to attend the meeting. pic.twitter.com/au1q8xsvUp
— ANI (@ANI) February 15, 2020
इन सबके बाद कमलनाथ सरकार के कई मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में उतर गए है। सिंधिया खेमे के सभी मंत्री कमलनाथ के खिलाफ हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा की यदि महाराज सड़क पर उतरेंगे, तो हम भी उनके साथ सड़कों पर उतरेंगे, लेकिन ऐसा करने की नौबात नहीं आएगी, क्योंकि सरकार अपने वचन पत्र में किए गए वादों को पूरा कर रही है।
अब मध्य प्रदेश कांग्रेस में 3 गुट आमने सामने आ गए है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब सड़क पर उतरने की बात कही थी, उसके बाद MP मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें खुली चुनौती देते हुए कहा था कि वे सड़क पर उतर जाएं। इसके बाद मध्यप्रदेश की सियासत में कई तरह की बातें और अफवाहें आने लगीं थी। सिंधिया के विरोधी कहे जाने वाले दिग्विजय सिंह अब सिंधिया के समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे है। असल में यह कमलनाथ का विरोध माना जा रहा है।
‘Hit The Streets If You Wish’: Kamal Nath Dares Jyotiraditya Scindia After He Threats To Protest Against Own Govthttps://t.co/G3NDqfje9W
— Swarajya (@SwarajyaMag) February 16, 2020
दिग्विजय सिंह ने कहा की वचन पत्र पांच साल के लिए है, हमने इनमें से कई वादों को पूरा किया है और बाकी वादों को पूरा करने का काम चल रहा है। सिंधिया की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि सिंधिया जी किसी के खिलाफ नहीं हैं, कांग्रेस पार्टी कमलनाथ जी के नेतृत्व में एक साथ है।
मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में ऑल इज वेल है। वहीं, सहकारिता मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा था कि सड़क पर उतरने का काम विपक्ष का है। इस बयान के बाद उन्होंने हाल ही में कहा है कि जिनकी निष्ठा पार्टी के प्रति नहीं है उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए।



