Jabalpur/Madhya Pradesh: पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 1752 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों के प्राण जा चुके है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,452 हो गई है, जिसमें 17,915 सक्रिय हैं, 4813 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक टोटल 724 लोगों अपने प्राण गवा चुके है।
उधर मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार दोपहर आई आईसीएमआर की रिपोर्ट में तीन नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें एक IPS पुलिस अधिकारी समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। लॉक डाउन के बाद पुलिस और प्रशासन की चेतावनी के बाद भी बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव की संख्या के बाद लोगों को खुद ही अब समझना होगा, अन्यथा भोपाल व इंदौर की तरह हालात भयावह हो जाएंगे।
झोलाछाप डॉ अल्ताफ खान के क्लिनिक को सील किया गया
लॉकडाउन में क्लीनिक खोलकर सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों का इलाज करने और मरीजों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराने, एलोपैथिक डॉक्टर न होने के बाद भी अनाधिकृत रूप से धड़ल्ले से अंग्रेजी दवाओं से उपचार कर मरीजों से मनमानी फीस वसूलने वाले जबलपुर गोहलपुर बस्ती नंबर दो नर्मदा नगर स्थित झोलाछाप डॉ अल्ताफ खान के दवाखाना को आज सील कर दिया गया है।
एसडीएम अनुराग तिवारी से फोन पर प्राप्त सूचना के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जांच अधिकारी डॉ राधावल्लभ चौधरी एवं अजय कुरील द्वारा आमजन की उपस्थिति में डॉ अल्ताफ के दवाखाना में जांच दल को कई संदिग्ध मामले मिले जैसे डॉ अल्ताफ अपने संपर्क में आए मरीजों का नाम, पता, फोन नंबर का रिकार्ड भी नहीं रख रहे हैं।
अल्ताफ खान के क्लिनिक की वजह से कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की संभावना
इससे कोरोना वायरस का संक्रमण दूरदराज इलाकों व गांवों तक फैलने की संभावना है। दवाखाने में छापे के दौरान टीम के सदस्य रविशंकर कोष्टा, आरक्षक अजय दीक्षित, एमपीडब्ल्यू नवीन यादव, बीएलओ संध्या पाठक और आशा कार्यकर्ता गजाला परवीन उपस्थित थे।
डॉ अल्ताफ के दवाखाना को सील करने के बाद कंपाउण्डर शुभम् सेन को नोटिस की प्रति देकर दवाखाना के रजिस्ट्रेशन और डॉक्टर की डिग्री संबंधी दस्तावेज 3 दिन के भीतर सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वैधानिक दस्तावेज न होने पर मप्र उपचर्या ग्रह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं अधिनियम 1973 और आईपीसी के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।
जबलपुर में एक दिन में 11 कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले
शुक्रवार के दिन जबलपुर में 11 कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले। अब इनको मिलकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है। इनमें से 7 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि एक के प्राण जाने के बाद लिये गये सेम्पल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
जिला प्रशासन पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन करने की तैयारी की जा रही है। सीएसपी गढ़ा, संदीप तिवारी और उत्तम चंद जैन आईसीएमआर लैब से आज शुक्रवार को दोपहर 77 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में से तीन को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव में से सीएसपी गढ़ा 28 बर्षीय रोहित काशवानी, दरहाई सराफा निवासी 73 बर्षीय उत्तमचन्द जैन एवं 22 बर्षीय संदीप तिवारी शामिल हैं।
दिनांक 20 अप्रैल 2020 सोमवार को जबलपुर से फ़रार कोरोना पाजिटव एनएसए के आरोपी जावेद को मदनपुर चैकपोस्ट पर पकड़ा गया था। जावेद को जबलपुर वापस ले जाने तेंदूखेडा आई टीम में श्री रोहित केशवानी IPS सीएसपी गढ़ा भी शामिल थे। श्री केशवानी कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं। जावेद को वापस ले जाने की कारवाई के दौरान श्री केशवानी के सम्पर्क में आये अन्न पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर कोरन्टाईन किया गया है।



