105 घंटे में 75 किमी सड़क निर्माण करके भारतीय कामगारों ने वर्ल्‍ड र‍िकॉर्ड बनाया, ऐसे पूरा हो पाया काम

0
2632
NHAI World Record
India has created a Guinness World Record of building a 75km continuous Bituminous Concrete Road in a single lane on NH-53 section. Photo Credits: Twitter (@AmritMahotsav).

Amravati: मनुष्य एक ऐसा प्राणी है। जो हर वो काम कर सकता है, जो संभव न हो। पूरी दुनिया में बहुत से ऐसे देश है जो एक दूसरे से होड़ करते हुई कई ऐसे काम करते है जो बिलकुल संभव ही नही होते। दुनिया का हर शख्स नेम फेम पाने के लिए कुछ भी करने में सक्षम है।

लोग माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ कर वर्ड रिकॉर्ड बनाते है या फिर वजन उठाकर, ऊंचाई से कूद कर और कम समय में कुछ बड़ा काम करके एक वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करते है। ऐसा करने से वे पूरी दुनिया में अपना नाम बनाने में सफल होते है।

इस तरह के लोग दुनिया के लिए मिशाल होते है। उनका कहना होता है। मनुष्य जन्म एक बार मिलता है इस एक बार में ही लोगो को ऐसे काम कर देना चाहिए, जिससे इस धरती से जाने के बाद भी उनका नाम बना रहे। और उनका धरती पर आने का उद्देश्य पूरा हो सके। भारत देश आजादी के बाद से खूब तरक्की कर रहा है।

महिलाओ को मान सम्मान मिल रहा है, जिससे वे भी देश हित में अपना सहयोग दे रही है। देश का युवा भी देश की हर कमजोरी को दूर करने में लगा हुआ है। साथ ही अपना नाम रोशन कर रहा है। भारत के एक राज्य ने 105 घंटे में 75km सड़क निर्माण कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बना डाला है। आज पूरा देश उन कॉन्सटर की तारीफ कर रहा है। आइए विस्तार से जानते है।

महज 105 में 75km सड़क निर्माण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया

National Highways Authority of India (NHAI) के द्वारा बनाया गया एक वर्ल्ड रिकॉर्ड। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने महज 105 घंटे 33 मिनट यानी मात्र 5 दिनो के भीतर 75 किलोमीटर की सड़क का निर्माण कर अपनी इस कारनामे को इतिहास के पन्नो में दर्ज कर दिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का विश्व रिकॉर्ड की जानकारी केंद्रीय रोड मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा दी गई।

नितिन गडकरी जानकारी देते हुए कहते है क‍ि NHAI के द्वारा 105 घंटे 33 मिनट में 75 किमी ‘बिटुमिनस कंक्रीट से निर्मित सड़क को एक लेन से बिछाकर विश्व रिकॉर्ड बना लिया। नितिन गडकरी अपने ट्विटर की मदद से जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखते है कि यह सड़क महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले से अकोला के बीच में नेशनल हाईवे-53 में बनाई गई है इसके निर्माता इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड और जगदीश कदम है।

3 जून से 7 जून तक 720 कर्मचारियों के साथ काम किया

इस सड़क का निर्माण 3 जून से 7 जून के बीच किया गया। इस सड़क के निर्माण में मात्र 105 घंटे 33 मिनट लगे और यह सिंगल लेन सड़क बना दी गई। सड़क के निर्माण से एनएचएआई के द्वारा इसे विश्व रिकॉर्ड का दर्जा दिया। साथ ही इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया।

वे बताते है कि सड़क निर्माण में 720 कर्मचारियों की जरूरत पड़ी। इनमे एक एडवाइजर्स टीम भी समलित रही। कर्मचाइयो और एडवाइजर टीम ने दिन-रात मिल कर काम किया। 75 किलोमीटर सिंगल लेन रोड 37.5 किलोमीटर टू-लेन रोड के बराबर है। सड़क निर्माण कार्य 3 जून सुबह 7 बजे प्रारंभ कर दिया गया था और यह कार्य 7 जून शाम 5 बजे तक पूरा कर दिया गया।

केंद्र मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा NHAI की टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं दी

महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले में सड़क निर्माण से बना वर्ल्ड रिकॉर्ड से भारत के नाम को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड (Guinness Book Of Record) में दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कतर को प्राप्त था। इस खुशी के माहोल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने NHAI ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

वे कहते है की NHAI के द्वारा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जो आजादी का अमृत महोत्सव के समय अमरावती से अकोला तक सिंगल लेन की एक 75 किमी लंबी बिटुमिनस कंक्रीट रोड (Bituminous Concrete Road) बनाई यह कार्य बिना रुके पूरा किया गया है। वे कहते है की यह कार्य पूरे देश को गौरवान्वित करता है।

अभी से पहले 2019 में भी बनाया था रिकॉर्ड

इस रिकॉर्ड के पहले भी 2019 में एक और रिकॉर्ड NHAI के द्वारा बनाया गया था। बता दें कि इस रिकॉर्ड से पूर्व लंबे समय तक निरंतर बिछाई गई बिटुमिनस सड़क का एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जो 25.275 किमी की सड़क निर्माण के लिए बना था। इसे फरवरी माह वर्ष 2019 में दोहा कतर में बनाया गया था। यह रिकॉर्ड पूरे 10 दिनो में पूरा किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here