देखें दुनिया का सबसे बड़ा दीया, 1000 किलो स्टील के दिए में 3560 लीटर तेल से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

0
1913
World Largest Diya
World largest diya made of 1000 KG steel and 3560 liters of oil in it. Over 10,000 locals pooled in 3,129 litres oil for this celebration.

Photo Credits: Twitter

Mohali: दोस्तों दीपावली का समय है और हर तरफ दिए (Diye) जलाने और दीप प्रज्वलन का एक सांस्कृतिक प्रचलन होता है, दीपक हमारे जीवन में न केवल प्रकाश देता है, बल्कि स्वयं को जलकर दूसरों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।

इसी के चलते आज पूरे भारत में चलन हो गया है, लोग आगे बढ़ बढ़ कर अधिक से अधिक दिए जलाकर बड़े से बड़े दियों को बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बनाने में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में पंजाब (Punjab) में भी दुनिया का सबसे बड़ा दिया जलाने का रिकॉर्ड बनाया गया।

वहीं इसके पहले भी हरिद्वार में एक रिकॉर्ड बना था, जिसे इसने तोड़ दिया गिनीज बुक वालों ने दिया आधिकारिक बयान। दूसरी ओर अयोध्या नगरी में भी हर साल ज्यादा से ज्यादा दीयों को जलाकर के 1 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाता है। आज हम इन दोनों खबरों पर आपको जानकारी देने वाले हैं।

यह खबर है मोहाली पंजाब की जहां मनाई गई एक खास दिवाली

दोस्तों जानकारी के अनुसार हीरो होम्स परिसर जो कि पंजाब के मोहाली (Mohali) में स्थित है, वहां के नागरिकों ने यह निर्णय लिया कि विश्व में मानवता की एकता एवं शांति के लिए क्यों ना एक विशाल दिए (World largest diya) का निर्माण किया जाए, जिसके चलते 4000 से ज्यादा परिवारों ने साथ आकर के इस दिए के निर्माण में सहायता दी।

जिसका नतीजा यह रहा कि आज इसने विश्व रिकॉर्ड बना लिया, वास्तव में यह दिया बनाने में लगभग 1000 किलो स्टील (1000 KG Steal) खर्च हुआ और करीब करीब 3500 लीटर तेल भरा गया इस दिए को प्रज्वलित करने के लिए।

दिये का आकार और वजन आइए जानते हैं क्यों बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

हीरो होम परिसर में स्थापित किए गए इस दिए की जानकारी के अनुसार इसे बनाने में पूरा पूरा 1000 KG Stainless Steel का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी परिधि की बात करें तो 3.37 मीटर के करीब है और इसे जलाने हेतु जो 3500 लीटर तेल का इस्तेमाल किया गया। उसे 4000 परिवारों के अलावा लगभग 10,000 से ज्यादा लोगों ने कंट्रीब्यूट किया।

वर्ल्ड रिकॉर्ड की पुष्टि हेतु इस दिए के प्रज्वलन के समय पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों को भी बुलाया गया एवं उनके सामने ही हीरो होम्स परिसर के लोगों ने इस दिए को प्रज्वलित किया। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह अब तक की दुनिया का सबसे बड़ा दिया है।

इससे पहले हरिद्वार महाकुंभ में आस्था पथ पर भी बनाया गया था एक बड़ा दिया

दोस्तों इसके पहले भी दुनिया का सबसे बड़ा दिया को बनाने का प्रयास किया जा चुका है और यह दिया बनाया गया था। हरिद्वार के महाकुंभ में स्थित आस्था पथ के ऊपर इसमें इस्तेमाल किया गया था। लगभग 2200 लीटर तेल का इसका उद्देश्य भी था, मानवता को एक साथ एकता के तौर पर साथ होने का संदेश देना एवं एक दूसरे के जीवन में प्रकाश फैलाना।

उस दौरान भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी मौजूद थे, वहां पर और शायद यही से प्रेरणा लेकर मोहाली के हीरो होम्स (Hero Homes) वालों ने इस से भी बड़े दिए को निर्माण करने का संकल्प लिया, आज उन्होंने अपने संकल्प को साकार कर दिया।

अयोध्या में भी बनाया गया सबसे ज्यादा दियों को जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

दीप प्रज्वलन की बात हो और आयोध्या का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता, दोस्तों पिछले कुछ वर्षों से अयोध्या नगरी में भी अधिक से अधिक दीपक को जलाने का एक रिकॉर्ड सा बनाया जाने लगा है जैसा कि पिछले वर्ष 9 लाख 44 हजार दीयों को प्रज्वलित कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

वहीं दूसरी ओर इस वर्ष भी दीपमहोत्सव 2022 के अंतर्गत 15 लाख दीप को प्रज्वलित करने का निर्णय लिया था जबकि इस कार्यक्रम के बाद पाया गया कि लगभग 18 लाख दीपक को प्रज्वलित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया।

दीपक को प्रज्वलित करना वैसे तो एक साधारण सी क्रिया है, लेकिन देखा जाए, तो हमारी संस्कृति में इसका बहुत ही गहरा लगाव है, दीप का प्रज्ज्वलन करना। क्योंकि हम लगभग हर एक कार्यक्रम की शुभ शुरुआत में दीप का प्रज्वलन करते हैं और इसी से सारे कार्यक्रमों का श्रीगणेश करते हैं। इस नए वर्ष की बेला में आप भी अपने जीवन में आशा का एक नया दीप जलाएं और उसके प्रकाश में अपने जीवन को उन्नत बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here