वसीम जाफर का कोहली पर निशाना, कप्तान बदलकर जानें किसे आगे करने की बात कही ?

0
433





वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हार के बाद कप्तान को चेंज करने की अपील की जा रही है। सोशल मीडिया पर यह बात आग की तरह फैल रही है। पूर्व खिलाड़ी ने कहा, रोहित शर्मा को दी जाय कैप्टन की जिम्मेदारी।’ ICC World Cup 2019 से भारत के सेमीफाइनल में हार के बाद फाइनल की रेस से बाहर होने के बाद पूर्व भारतीय टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर का कहना है कि रोहित शर्मा को अब वनडे और टी-20 टीम की कैप्टन की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

वसीम जाफर ने शनिवार को ट्वीट करके बोला कि “ये सही समय है कि रोहित शर्मा को अब वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी जाए?” उन्होंने ये भी कहा कि “मैं चाहूंगा कि वह 2023 विश्व कप में भारत की कप्तानी करे।”



खवरो के मुताविक, भारत को ICC world cup -2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के साथ मुकाबले में 18 रनों से हार का मुँह देखना पड़ा और टीम world cup के फाइनल से बाहर हो गई। भारत के world cup की रेस से बाहर होने के बाद इंडियन फैन्स भी नाख़ुश हैं और वे चाहते हैं कि रोहित को वनडे टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी जाना चाहिए।

सेमीफाइनल में करारी पराजय के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा मुंबई वापस आ गए हैं।मुंबई एयरपोर्ट पर रोहित को पत्नी और बेटी के साथ देखा गया। टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ी रविवार को इंग्लैंड से अपने देश के लिए रवाना होंगे।
https://twitter.com/WasimJaffer14/status/1149540464506236928
13 जुलाई को रोहित शर्मा अपनी परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रोहित अपनी फैमिली के साथ अपने देश वापस आ गए है। जहां से वह स्वंय अपनी कार चलाकर घर के लिए निकल पड़े थे।इस दौरान उनके साथ पत्नी रितिका सजदेह, बेटी समायरा और परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here