Lucknow, Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़े लेवल पर प्रशासनिक तबादला किया है। उत्तरप्रदेश सरकार ने 13 IAS और 3 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया है। इस दौरान 5 जिलों के DM का भी ट्रांसफर किया गया हैं।
जाने कहां किसका ट्रांसफर हुआ
बदायूं के DM दिनेश कुमार सिंह का ट्रांसफर करते हुए उन्हें जौनपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन को बस्ती का DM नियुक्त किया गया है। बस्ती की DM माला श्रीवास्तव को उनके Post से अलग कर विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग दिया गया है।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस का भी ट्रांसफर किया गया है। उन्हें प्रोजेक्ट डायरेक्टर ग्रेटर शारदा क्षेत्र का विकास प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर आयुक्त वाणिज्यकर यीशु रूस्तगी श्रावस्ती को नया DM बनाया गया है।
सूर्यमणि लालचंद को अपर आयुक्त वाणिज्यकर मुख्यालय में अपर आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। गाजीपुर के DM बालाजी को पद से अलग कर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के प्रबंध निदेशक का Post दिया गया। अपर खाद्य आयुक्त संतोष कुमार का ट्रांसफर करते हुए उन्हें लखनऊ का संभागीय खाद्य नियंत्रक नियुक्त कर दिया गया।
अनिल कुमार अपर आयुक्त खाद्य आयुक्त पद दिया गया है। श्रावस्ती के DM ओमप्रकाश आर्य का ट्रांसफर करके गाजीपुर का DM नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त अमृत त्रिपाठी का भी ट्रांसफर किया गया है, उन्हें विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया।
जौनपुर के DM अरविंद मल्लप्पा बंगारी का भी ट्रांसफर किया गया है, उन्हें पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम निदेशक के Post पर नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव, IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कुमार प्रशांत को बदायूं का DM पद पर नियुक्त किया गया है।
सितंबर में भी हुए थे कई तबादले
योगी सरकार ने सितंबर में भी उत्तर प्रदेश में 20 IAS और 4 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आलोक कुमार और संजय प्रसाद तृतीय को अपना सचिव बनाया था। साथ ही मुकेश मेश्राम को लखनऊ का कमिश्नर, संजय आर भुसरेड्डी को आयुक्त गन्ना विभाग का अतिरिक्त प्रभार नियुक्त किया था, मनीष चौहान को खाद्य एवं रसद विभाग का आयुक्त, अनिल गर्ग को उत्तरप्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया था।



