UP CM योगी आदित्यनाथ का ने कहा की ताजिया सड़क में नहीं अपने परिसर में ही रखें, शांति बनाये रखें

0
748
Yogi On Tajiya Uttar Pradesh
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Latest Updates. CM Yogi Adityanath given instructions to make tight security in UP. Yogi Govt Special orders on Muharram and Ganesh Chaturthi.

Lucknow: उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम और गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम के साथ ही गलत अफवाहों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ में मिलावटी पेट्रोल-डीजल पकड़े जाने के मुद्दे में कड़ी कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।

मुख्यमंत्री आवास से Video कांफ्रेंसिंग कर मुख्यमंत्री योगी ने DM, SSP व SP से कहा कि हर लेवल पर सुरक्षा बंदोबस्त चाकचौबंद हों। असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जाये। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुख्यतर अफवाहों को रोकने के लिए सख्त इंतेजाम किये जाये और पर्व को सुरक्षा, स्वच्छता व सुव्यवस्था की कड़ी में जोड़ें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूजा-पंडालों और मुहर्रम के ताजिया रखे जाने के स्थानों के आसपास साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। अधिकारी निर्णय करें कि कहीं परंपरा के खिलाफ कोई काम न हो। ताजिया की ऊंचाई भी निश्चित करायें। नागरिक सड़क के जगह अपने परिसर में ही ताजिया रखें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर थाना लेवल पर पीस कमेटी की मीटिंग समय से करा ली जाये। बच्चा चोरी के अफवाहों में भीड़ की हिंसा की तेजी से बढ़ती घटनाओं को देखते हुए योगी ने त्योहारों पर Social Media पर सख्त नजर रखने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाया जाये। अधिकारी लोगों से मांग करें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशो के अनुरूप ही DJ बजाएं।

त्योहारों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किसी कीमत पर न हो। मुख्यमंत्री ने हर लेवल के अधिकारियों को CUJ Number हमेशा ऑन रखने की चेतावनी भी दी, यातायात व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त रहे। किसी प्रकार की कोई घटना को अंजाम ना दिया जा सके। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अवैध असलहों व लाइसेंस की शिकायतों का संज्ञान लेकर DM सख्त कार्रवाई करायें। जिन शस्त्र की दुकानों की कोई गड़बड़ी दिखाई दे, उनके लाइसेंस रद्द किये जायें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिन जिलों में थाने व फायर स्टेशन के लिए भूमि नहीं मिल सकी हैं, वहां DM भूमि दिलाने का कार्य पूरा करें। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने लड़कियों से संबंधित घटनाओं में शत-प्रतिशत आरोपितों के दोषमुक्त होने के मुद्दे को गंभीरता से लिया है। इसी कारण सरकार अब हर तरफ मुस्तैदी बरत रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here