
Patna: भारत का बिहार राज्य जैसे शिक्षा के मामले में सबसे तेज राज्य माना जाता है। हर वर्ष बिहार राज्य से आईएएस आईपीएस अधिकारी निकलते हैं इसका कारण इस राज्य में रोजगार की काफी ज्यादा कमी है जिसके चलते लोग अन्य राज्यों में जाकर रोजगार तलाश करते हैं या फिर आईएएस या आईपीएस की की तैयारी कर सिविल सर्विस में जाने की तैयारी करते हैं।
वैसे तो बिहार राज्य अपने खानपान के साथ-साथ अपनी संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। परंतु अब बिहार राज्य एक पर्यटक राज्य भी बनने जा रहा है जहां कई प्रकार के पर्यटन स्थल (Tourist Place) है, जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से बिहार राज्य के अंतर्गत आने वाले कुछ झरनों के बारे में बात करेंगे। शायद काफी लोग इन चरणों के बारे में नहीं जानते के माध्यम से आपको इन चरणों की संपूर्ण जानकारी देंगे।
काकोलाट वाटरफॉल (Kakolat Waterfalls)
काकोलाट वाटरफॉल बिहार राज्य के अंतर्गत आने वाला नवादा जिले में आता है। यह वाटरफॉल जब 160 फीट की ऊंचाई से नीचे की तरफ गिरता है, तो बेहद खूबसूरत नजर आता है। इस झरने की विशेषता है कि इसमें साल के 12 महीने एकदम शीतल पानी आता है, जो मन को एकदम शांत करने के लिए काफी होता।

इस इलाके के लोगों के लिए यह झरना पिकनिक पॉइंट कहलाता है गर्मियों के मौसम में अक्सर बच्चे अपने परिवार के साथ इस जगह पर पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। इस झरने को पौराणिक कथाओं से भी जोड़ा गया है याने इस झरने का पुराणों में भी उल्लेख है।
करकट झरना (Karkat Waterfalls)
करकट झरना कैमूर की पहाड़ियों से निकलता है। यह जानना भी बिहार का सबसे लोकप्रिय झरना है अक्सर लोग सैर सपाटे के वक्त इस झरने की सैर करना बेहद पसंद करते हैं। चारों तरफ पहाड़ और बीच से बहता हुआ दूध की तरह झरना बेहद खूबसूरत लगता है। इस धरने की भी खासियत है कि यह साल के 12 महीने ठंडा रहता है साथ ही इस झरने में तरह-तरह के वाटर गेम होते हैं जो लोगों को खूब भाते हैं।
तेलहर झरना (Telhar Kund Waterfalls)
यदि आप भी इन चरणों के शेयर करना चाहते हैं और शहरों के शोर-शराबे से परेशान हो गए हैं तो तेलहर झरना आपके लिए काफी सुकूनमई साबित होने वाला है। इस झरने के चारों तरफ एक शांत वातावरण है जो लोगों को ठंडी ठंडी हवा और खूबसूरत नजारों के साथ खूब भाता है।
Telhar Kund (waterfall) situated in kaimur hills of Bihar needs tourism upliftment. #LetsChangeBihar pic.twitter.com/WAbN76e3sU
— Aman kr singh (@SensesofAman) April 25, 2020
इस झरने के आसपास के इलाके भी काफी प्रसिद्ध है। आसपास के इलाकों में काफी प्रसिद्ध मंदिर है, जहां की खूब मान्यताएं हैं, जैसे मां मुदेशेश्वर मंदिर जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु मां मुदेशेश्वर के दर्शन करने के लिए आते हैं। इसी के पास में एक करमचट डेम है। जो प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत है।
मंझर और धुआं कुंड (Manjar And Dhua Kund Falls)
मंझर कुंड बिहार (Manjar Kund Waterfalls Bihar) राज्य के रोहतक जिले के अंतर्गत आने वाला सासाराम इलाके से 4 किलोमीटर दक्षिण की तरफ स्थित है और धुआं कुंड सासाराम से 10 किलोमीटर दूरी पर निर्मित है। धुआ कुंड कैमूर की पहाड़ी पर स्थापित है। दोस्तों गर्मी का मौसम आने वाला है और स्कूल से समर की छुट्टियां भी पड़ने वाली है।
Dhua Kund waterfall, situated on along mountain range in sasaram near national highway. pic.twitter.com/KUz5QyALko
— Gayatri🔥 (@Lil_Gayu) November 30, 2022
ऐसे में यदि आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मझर और धुआं कुंड (Dhua Kund) आपके लिए बेस्ट साबित होने वाले हैं। गर्मियों की तपन से दूर ठंडे इलाके में छुट्टियां बिताना हर किसी को खूब भाता है। ऐसे में या झरने जो ठंडे पानी से भरे होते हैं, उनका एहसास काफी अच्छा होता है। इस कुंड की यात्रा अगस्त से सितंबर के माह में कर सकते हैं बारिश के मौसम में या झरने और भी ज्यादा खूबसूरत।



