सिंदूर पर विवाद के बाद भी जगन्नाथ यात्रा में नुसरत जहाँ ने पति के साथ की आरती: VIDEO

0
739

News & Photo Courtesy: ANI on Twitter

तृणमूल कांग्रेस सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां विवादों से घिरी होने बाद भी किसी बात की परवाह किये बिना आज जगन्नाथ यात्रा में पति के साथ शामिल हुईं। तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत ने ना केबल अपने पति निखिल जैन के साथ यात्रा में सम्लित हुईं बल्कि उन्होंने जगन्नाथ जी की भव्य आरती में भी भाग लिया।

पति निखिल जैन के साथ आरती करते हुए उनका वीडियो भी बहुत तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, उनके साथ इस यात्रा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुई है। सांसद नुसरत के इस यात्रा में सम्लित होने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। मुस्लिम होने के कारण हिंदू रीति रिवाज़ों को मानने पर कई लोग नुसरत के खिलाफ हो गये हैं।

नुसरत ने इन सब बातों को इग्नोर करते हुए भव्य आरती की है। नुसरत जहां ने लोगो की आलोचना करते हुए विवाद होने पर जमकर फाड़कर लगाई । नुसरत ने जोरदार जवाव देते हुये कहा कि वह जन्म से ही मुसलमान हैं और इस्लाम में भरोसा रखती हैं। और मैं हर धर्म का सम्मान करती हूँ।


खवरो के मुताविक नुसरत और अपने पति निखिल के साथ आज कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में पार्टी दे रही हैं। जिसमें कई बड़ी सेलिब्रिटी के आने की संभाबना है। नुसरत जब से तृणमूल कांग्रेस की सांसद बनी हैं तबसे किसी न किसी विवाद से घिरी रहती हैं।


नुसरत जब पहली बार संसद में गई थी तो उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया गया था। उनके ट्रोल होने का कारण उनका पहनावा था क्योंकि वो वेस्टर्न कपड़ों में संसद गई थीं।

जिसको देखकर लोगो ने ट्रोल करन शुरू कर दिया।और जब निखिल जैन से शादी करने के बाद जब नुसरत शपथ लेने संसद पहुंचीं तो उन्होंने मंगलसूत्र और मांग में लाल सिंदूर लगा रखा था। जिसको लेकर उनका अब लोग विरोध कर रहे है।लगातार वो विवादों में घिरी दिखाई दे रही है।

West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee and TMC MP Nusrat Jahan flag off Jagannath Rath Yatra in Kolkata.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here