Presentation Image
New Delhi: दुनियाभर में 42,000 से ज़्यादा लोग कोरोना महामारी के चलते अपने प्राण खो चुके हैं और 8।5 लाख लोग अभी भी कोरोना से पीड़ित है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1637 तक पहुँच गए और अब तक 40 से ज्यादा लोगों की को अपने प्राण गवाने पड़े हैं। अमरीका भी अब कोरोना के कहर की चपेट में आ गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा आने वाले 30 दिन बेहद मुश्किल भरे होंगे।
कोरोना के कारण सबसे अधिक प्रभावित देश अमरीका, इटली, स्पेन, चीन और जर्मनी हैं। इसके चलते अब पूरे विश्व के लोग चीन और चायनीज़ लोगो के प्रति खफा देखे दे रहे हैं। कोरोना वायरस के पूरे विश्व में फैलने को लेकर चीन पर तरह तरह के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। अब दिल्ली से एक चिंता जनक खबर आई है। कोरोना वायरस ने डॉक्टरों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू पर दिया है। दिल्ली में 3 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली स्टेट कैंसर, सफदरजंग और पटेल चेस्ट अस्पतालों में एक-एक केस सामने आया है।
#CoronaUpdate : दिल्ली में तीन और सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों में कोरोना पॉजिटिव, एक सफदरजंग में, दूसरा सरदार बल्लभ भाई पटेल हॉस्पिट में और तीसरा दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीटयूट के डॉक्टर हैं, अब दिल्ली में कुल पांच डॉक्टर कोरोना के शिकार हो चुके हैं @NBTDilli @SatyendarJain
— Rahul Anand (@RahulAnandNBT) April 1, 2020
कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों को है, क्योंकि ये लोग दिन-रात कोरोना के खिलाफ कार्य में जुटे हुए हैं और देश को बचाने में लगे हैं। ऐसे वक्त में दिल्ली के मुख्यामंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना पर बड़ी घोषणा की है। केजरीवाल ने स्वास्थ्य कर्मचारियों का एक करोड़ रुपए का बीमा करने का ऐलान किया है।
Cancer Hospital shut for sanitisation after doctor tested corona positive: Delhi Health Minister pic.twitter.com/Eo7GheaFD4
— Jitender Singh (@jitenderkhalsa) April 1, 2020
कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश चिंता में है। आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 43 नए मामले सामने आए हैं। बड़ी बात यह है कि ये सभी मरीज निजामुद्दीन मरकज सभा (Nizamuddin Markaz) में हिस्सा लेने के बाद आंध्र प्रदेश लौटे थे। इससे पहले मंगलवार को मरकज से लौटे 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
कोरोना वायरस अब थर्ड स्टेज में अपना रंग दिखा रहा है। देश की सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। बस्ती निवासी युवक ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा, तो मेरठ में बुजुर्ग ने अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश में अभी भी 105 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं और करीब चार सौ लोग संदिग्ध हैं। इस जानलेवा वायरस के गहराते संक्रमण ने आज दो लोगों को अपना शिकार बना लिया।
निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात का जलसा देश में कोरोना के संक्रमण का बड़ा स्त्रोत बन चुका है। ऐसे विकट हालातों में कल देश के प्रधानमंत्री मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। देश में अबतक कोरोना के कुल 1637 मामले हैं जिनमें से 386 मामले कल से आज के बीच सामने आए हैं। दिल्ली के अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने कहा 112 में से एक वेंटिलेटर पर दो ऑक्सीजन पर बाकी 109 की स्थिति सामान्य है।
120 positive cases reported till this morning. Total 766 people are admitted to the hospitals of Delhi due to Corona. Out of them 112 are positive, rest are possibly infected and are being tested: Delhi CM Arvind Kejriwal #coronavirus pic.twitter.com/BBWZDukdwX
— ANI (@ANI) April 1, 2020
120 positive cases reported till this morning. Total 766 people are admitted to the hospitals of Delhi due to Corona. Out of them 112 are positive, rest are possibly infected and are being tested: Delhi CM Arvind Kejriwal.
About 10 lakh poor people do not have ration card in Delhi. I request them to apply for the ration card on Delhi govt’s e-district website. They will not get the card but we will give them ration till COVID-19 issue persists: Chief Minister Arvind Kejriwal.
आज सुबह तक दिल्ली में कोरोना के 120 पॉजिटिव केस सामने आए। कोरोना की वजह से कुल 766 लोगों को दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में बुधवार सुबह 18 और पॉजिटिव मामले सामने आए। मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामलों में अकेले इंदौर के 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं। खजराना इलाके में एक ही परिवार के लोग संक्रमित हैं।




