
Photo Credits: ANI on Twitter
Salem, Tamil Nadu: पुराने लोग और बड़े बुजुर्ग कह गए की थोड़ा थोड़ा जोड़ते जाओ, तो एक दिन बहुत पैसे वाले बन जाओगे। हमें भी बचपन से ही बचत करना सिखाया गया है। आज के समय में भी इस बात का उदहारण देखने को मिला है।
तमिलनाडु के सालेम (Salem) में ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है, यहाँ के रहने वाले वी बूबाथी (V Boobathi) ने एक एक रुपये जोड़ कर अपनी ड्रीम बाइक बजाज डॉमिनार 400 खरीदी है। स्थानीय मीडिया में खबर आई की बूबाथी ने 3 साल तक हर दिन 1 रुपये के सिक्के जोड़े और इस बाइक को खरीदा।
हैरानी तो तब हुई, जब बाइक की डीलरशिप ने इनके सिक्कों को गिनना शुरू किया, तो 1 रुपये के इतने सिक्के थे कि डीलरशिप के कर्मचारियों को इसे गिनने में 10 घंटे का वक़्त लगा। इस जानकारी की पुष्टि भी भारत एजेंसी के मैनेजर महाविकरांत ने की है।
तमिलनातु के बूबाथी BCA की पढाई कर चुके हैं और 4 साल पहले वे एक प्राइवेट कंपनी में कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करते थे। अब वे 4 साल से अपना यूट्यूब चैनल चला रहे हैं। तीन साल पहले उन्होंने बजाज डॉमिनार 400 (Bajaj Dominar 400) खरीदने का सपना देखा था, लेकिन उस समय बाइक 2 लाख रुपये (2 Lakh Ru) की थी और इनके पास उतने पैसे नहीं थे।
Check the specs of Dominar 400 touring edition the bike comes powered by a same 1-cylinder 373.3cc liquid-cooled engine that makes 40 PS and 35 NM that comes mated to a 6-speed gearbox.#bajaj #dominar400 #bajajdominar400 #acarautomotive pic.twitter.com/JTZA1uD0sZ
— AcarAutomotive (@AcarAutomotive) December 29, 2021
फिर उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से होने वाली कमाई के अलावा एक-एक रुपये के सिक्के जमा करने शुरू किए। उन्हें वह बाइक लेने के लिए पैसे जोड़ने थे। बूबाथी (V Boobathi) ने बताया की उन्होंने लगभग 3 साल तक मंदिर, होटल्स, यहां तक कि चाय की दुकान से नोट के बदले सिक्के लेकर इकठ्ठा किये।

फिर एक दिन 2 लाख रुपए जमा होने पर उन्हें पता चला की बजाज डॉमिनार 400 की ऑनरोड कीमत 2.6 लाख रुपये हो गई है। तब उन्होंने अपने जमा किए सिक्कों (Coins) को गिनना शुरू किया और उनके लक ने साथ दिया। उनके पास अब बाइक के लिए पर्याप्त लकम थी।
Tamil Nadu | A youth in Salem paid Rs 2.6 lakh to buy a bike with Re 1 coins he collected in three years. pic.twitter.com/ayLgBa23Ja
— ANI (@ANI) March 28, 2022
फिर वे ये पैसे लेकर भारत एजेंसी के मैनेजर महाविकरांत के पास पहुंचे और बाइक की प्राइस सिक्कों में अदा करने की बात कही। मैनेजर हैरान हो गए और शुरू में तो उन्होंने मना किया और कहा कि 2 हजार रुपये का नोट देने पर 1 लाख रुपये गिनने का बैंक 140 रुपये कमीशन चार्ज करता है। फिर बहुत सोच विचार करने के बाद उन्हें बूबाथी का बाइक खरीदने का सपना और जज़्बा अच्छा लगा, तो उन्होंने परमिशन दे दी।



