अमेरिका में सुशांत को इस तरह श्रद्दांजलि दी गई, मौन प्रदर्शन हर CBI जांच की मांग उठाई

0
597

Image Credits: Twitter And Instagram

Mumbai: देश से दूर अमेरिका में भारत के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जाने के करीब महीना भर बाद दीये और कैंडल जलाये गये। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और ट्विटर पर यह तस्वीरों साँझा की गई है। इसमें पीले फूलों के बीच सुशांत सिंह राजपूत की फोटो रखी हुई है। फोटो के आस-पास भी पीले फूल और दीये रखे हुए हैं। तस्वीरों में कई महिलाएं सफेद कपडे में देखे दे रही हैं।

अमेरिका में सुशांत को याद करने वाकई इन महिलाओं के हाथों में बोर्ड भी देखा जा सकता हैं। जिन पर हैशटैग CBIForSushant लिखा हुआ। कुछ बोर्ड्स पर सुशांत सिंह राजपूत के नाम के साथ यह मांग भी देख सकते है। इस सीन से मालूम चलता है कि लोगों के दिलों में सुशांत सिंह राजपूत के लिए कितना स्नेह है। अमेरिका से आई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए उनके कई फँस और करीबियों ने उनके लिए सन्देश और तस्वीरें साँझा की है। अब मीडिया में खबर आई की बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत मामले में। CBI जाँच की मांग कर दी है। हालाँकि वह ट्रोल भी हो रही है। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को सोशल मीडिया कई थ्रेट भी मिले है। इस बात को लेकर वे खफा नजर आईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर कर साइबर सेल को भी टैग किया।

सुशांत सिंह राजपूत पिछले माह 14 जून को दुनिया छोड़ गए थे। उनके पास से कोई नोट भी नहीं मिला था, इस मामले को खुद खुशी दिखने और बनाते की अनेकल कोशिश की गई है और सबूतों के अभाव में मुंबई पुलिस इस केस को बंद करने वाली है, ऐसी खबर भी मीडिया में आ रही है। इस पर सेलिब्रिटी और सुशांत के फैंस इस बात को नहीं मान रहे की सुशांत खुद ऐसा कदम उठा सकते थे। ये सभी लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। ऐसे में इस केस में नया मोड़ आया, जब भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए सामने आ गए।

भाजपा नेता और देश के जाने माने वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने कल ही ट्वीट किया था, ‘मैंने इशकरण को सुशांत सिंह राजपूत के मामले में संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल के लिए प्रॉसेस शुरू करने के लिए कहा है।’ स्वामी ने अपने ट्वीट में बताया कि इशकरण सिंह भंडारी संभावित सीबीआई जांच की मांग और पीआईएल फाइल करने के कार्य के लिए डेटा एकत्र करेंगे।

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह केस में CBI जांच की मांग कर दी है और अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भी पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सुशांत केस (Sushant Singh Rajput Case) में सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ये पत्र ट्विटर पर वकील इशकरण सिंह भाडंरी ने ही साँझा किया है।

आपको बता दे की इस मामले में CBI जांच कराने के लिए बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। जिसके बाद पत्र को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित मंत्रालय को अग्रसारित किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘अमित शाह जी आप चाहें तो एक मिनट में सुशांत मामले की CBI जांच हो सकती है। इसे टालें नहीं। बिहार के गौरव फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जी Case की CBI जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री जी को पत्र लिख आग्रह किया था। उन्होंने कार्रवाई के लिए पत्र अग्रसारित कर दिया है।’ अब जनता ने भी इस मामले में अपनी आवाज़ उठाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here