अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह की हत्या कर दी गई है।

0
430

Phoo & News Courtesy: ANI on Twitter

एक बहुत बड़ी खबर अमेठी से आ रही है। अमेठी से हाल ही में राहुल गांधी हार चुके हैं और भाजपा की स्मृति ईरानी ने भव्य जीत दर्ज़ की। किन्तु अब एक दुखद खबर ने अमेठी पर दाग लगा दिया है।

अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह की हत्या कर दी गई है। मीडिया की खबरों के अनुसार, वह व्यक्ति पूर्व प्रधान था और उसे घायल हालात में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। फिर बहुत गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। घायल सुरेन्द्र सिंह को अमेठी से लखनऊ ले जाते समय बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

अमेठी सांसद बनी स्मृति ईरानी के बेहद करीबी माने जाने वाले बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया तहस। तत्काल घायलसुरेंद्र को लखनऊ ले जाया गया। किन्तु यह अनहोनी घटना हो गई। वहीँ सुरेंद्र सिंह के निधन की खबर सुनते ही स्‍मृति ईरानी अमेठी की ओर रवाना हो गई थी। मामले में लोकल पुलिस ने एक संदिग्‍ध को हिरासत में ले लिया है।


News Agency ANI के अनुसार मृतक सुरेन्द्र सिंह के बेटे ने बताया की उसके पिता सुरेन्द्र सिंह भाजपा नेता स्मृति ईरानी के खास आदमी थे और स्मृति की अमेठी जीत के बाद उन्होंने विजय यात्रा भी निकाली थी, जिससे कांग्रेस खेमे में नाराजगी थी। उसी वजह से किसी ने उस पर हमला किया होगा।

तो क्या अब अमेठी में राहुल गांधी की हार का बदला लिया जा रहा है? क्या अब अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर ममता के बंगाल की तर्ज़ पर हमले होना शुरू हो गए है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here