
Photo Credits: Harwinder Kaur on Instagram
Jalandhar: हर इंसान के जीवन का एक ही उद्देश्य होता है नाम, पैसा और शोहरत कमाना। फिर इंसान काला हो गोरा हो या फिर हाइट कम या ज्यादा कभी भी किसी को कम नहीं आंकना चाहिए हर किसी के अंदर अपना ही एक टेलेंट होता है। कोई भी इंसान परफेक्ट होकर पैदा नहीं होता, वह अपनी परिस्थियो से परफेक्ट होता जाता है।
ये मैटर नहीं करता की इंसान की सूरत कैसी है। वह तो अपने टेलेंट से पहचाना जाता है। इसी बात का प्रतीक बनी पंजाब की हरबिंदर कौर (Harwinder Kaur Advocate), जो पंजाब के जालंधर कोर्ट (Jalandhar Court) की एडवोकेट है। इनको लोग प्यार से रूबी (Ruby) बुलाते है।
हरबिंदर एक ऐसी लड़की है, जिसने दुनिया की सभी चुनोती को मात दी और लड़ते झगड़ते आज एक नाम चीन वकील बन गई। लोगों ने इनका छोटे कद की वजह से खूब मजाक उड़ाया और ताने भी दिये।
एडवोकेट हरविंदर कौर उर्फ़ रूबी जालंधर में काफी लोकप्रिय वकील हैं। इनकी हाइट मात्र 3 फीट 11 इंच है। अपनी हाइट की वजह से इन्होंने अपने जीवन में ढेर सारी चुनौतियों का सामना किया और अपने हौसलों और कुछ कर दिखाने के जज्बे ने इन्हे दुनिया जीताने में मदद की।
हरविंदर कौर की हाइट उनके लक्ष्य पर बाधा नहीं बनी और एडवोकेट कौर ने लोगों की हंसी और तानों को दर किनारे करते हुए आगे बढ़ती रही और एक दिन उन्होंने एडवोकेट बनकर लोगों को मुह तोड़ जवाब दिया।
छोटे कद की वजह से लोगो ने खूब हसी उड़ाई
हरबिंदर कौर ने 24 साल की उम्र में वो मुकाम बनाया है कि अब लोग सिर्फ उन्हें देखते रह जाते है। हरविंदर कौर किसी से कम नहीं है। परंतु उनका छोटा कद अक्सर लोगों के तंज का निशाना बन जाता है। एक इंटरव्यू में उन्होने बताया था कि वे एक एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। परंतु कम हाइट के कारण वे बन न सकी।
हरबिंदर कौर कहती है कि उन्हें हॉकी का खेल बहुत पसंद था और वे खेलना भी चाहती थी, परंतु उनके छोटे कद के कारण वह खेल न सकी। उम्र के अनुसार उनकी हाइट बढ़ नहीं रही थी, तो उनके परिवार जनों ने उन्हें कई अच्छे डॉक्टरों को दिखाया। मेडिकेशन किया, योग किया डॉक्टर के बताए सारे काम किये पर कोई भी फायदा नहीं मिला।
आज वकील है मगर जज बनने का सपना भी है
अपनी छोटी हाइट को बढ़ाने के लिये कई जतन किये परंतु, इसका कोई भी खास रिजल्ट नहीं निकला। ऐसे में लोग उनका खूब मजाक उड़ाया करते थे। जिससे बचने के लिए उन्होंने खुद को कमरे में कैद कर लिया।
हरविंदर कौर बताती है कि एक समय लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था, जिससे तंग आकर उनके मन में जीवन को समाप्त करने का विचार पैदा होने लगा था। हरविंदर कौर को हर तरफ से असफलता मिली, परंतु उन्होने न अपनी उम्मीद हारी और नाही अपने हौसले टूटने दिए।
उन्होंने एयर होस्टेस बनने का सपना छोड़ दिया परंतु। वह अपनी पहचान कही और बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हो गईं। 12वी के बाद उन्होंने लॉ (Law) की पढ़ाई की और एक एडवोकेट बन गईं। हरबिंदर कौर कहती है कि अब उनका अगला लक्ष्य जज बनना हैं। जिसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रही है।
कोर्ट में भी हसीं का पात्र बन गई थी
फ़िलहाल हरविंदर कौर जालंधर कोर्ट में पदस्थ हैं। परंतु कोर्ट तक पहुचना उनके लिए आसान नहीं था। हर तरफ लोगों की नजर उनपर ही रहती और लोग उनके छोटे कद का मजाक बनाया करते थे। जब वह कहीं बाहर जाती थीं, तो कुछ लोग जो उनको नहीं जानते थे, तो वह उनको बच्ची समझ लेते थे।
Harwinder Kaur: India's Shortest Advocate Is an Inspiration
"I am just 3 ft 11 inches tall, but today, I find respect in those same eyes that once scorned me. The sly remarks have turned into compliments,” says Harwinder ‘Ruby’ Kaur, India's shortest advocate. #Inspiration pic.twitter.com/ELixT3rmIq
— The Better India (@thebetterindia) November 24, 2021
यहां तक कि कई बार कोर्ट रूम में भी रीडर कहते थे कि बच्ची को वकील की ड्रेस क्यों पहना दी। ऐसे में उनके वकील साथियों को बताना पड़ता है कि यह एक एडवोकेट हैं। ऐसी चीजों से निपटते हुए हरबिंदर ने आखिरकार अपनी पहचान बना ही ली।
अब हजारो लोग फॉलो करते है
हरविंदर कौर आज एक सफल वकील है और उन्होंने अपने काबिलियत के दम पर यह कामयाबी की हासिल हैं साथ ही वह लोगों को यह दिखाने में भी सफल हुई कि आप में यदि काबिलियत है, तो आपको कामयाब होने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता।
From thoughts of committing suicide to being extremely successful in life, the shortest lawyer in India Harwinder Kaur has come a long way. Watch to know her inspiring life journey.#Lawyer #Advocate #HarwinderKaur #Success #ShortHeight #Depression #NewsMo #Vertical pic.twitter.com/tI1P7igRW1
— IndiaToday (@IndiaToday) July 12, 2021
हरविंदर कौर के पिता शमशेर सिंह ट्रैफिक पुलिस में एएसआई हैं और माता सुखदीप कौर एक गृहणी है। हरविंदर कौर एक एडवोकेट (Harwinder Kaur Advocate) होने के साथ ही एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और हजारों लोग उन्हें फॉलो करते हैं और उनकी कहानी से लोग काफी मोटीवेट होते है।



