टीवी सीरियल के राम, किसान पिता के साथ करने लगे खेती ताकि शहरों तक पहुंचे शुद्ध भोजन

0
966
Actor Ashish Sharma
Siya Ke Ram Fame Actor Ashish Sharma Quit Acting For Farming. Siya Ke Ram actor Ashish Sharma becomes farmer in Rajasthan.

Mumbai: टीवी पर भगवान राम (Bhagwan Ram) का रोल कर के मशहूर होने वाले एक्टर आशीष शर्मा ने एक्टिंग के साथ खेती करने का भी निर्णय लिया और राजस्थान स्थित अपने गांव पहुंच गए। ‘सिया के राम’ और ‘रंगरसिया’ जैसे टीवी शो में दिख चुके आशीष (Ashish Sharma) मानते हैं कि महामारी के कारण अब वह जिंदगी कि असली खुशियों का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं अब वह पूरी तरह से कृषि के क्षेत्र पर ध्यान दे रहे हैं।

हाल ही में आशीष (Actor Ashish Sharma) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, इस माहामारी ने हमें जीवन के सभी सुखों और खुशियों को एक बार फिर से संजोना सिखाया। हम इन सब चीजों को हर तरह से भूल गए थे। इस कठिन परिस्थति ने हम सभी को एक बार अपने अन्दर झांककर ये सोचने का मौका दिया कि हमें जीवन से क्या चाहिए।

इस समय सभी ने सीखा कि कम सुविधाओं में कैसे छोटी सी चीजें भी हमारे जीवन को और भी खूबसूरत बनाती हैं। इसी दौरान जब मैंने राजस्थान में सवाई माधोपुर के समीप अपने गांव थानेरा का दौरा किया। तब मुझे महसूस हुआ कि मैं मां प्रकृति के करीब रहना चाहता हूं।

आशिष ने आगे बताया हैं कि महामारी काल में लगे लॉकडाउन के वक़्त लोगों को रोजगार को लेकर काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। यह सब देखकर मैंने यह निर्णय लिया कि अब मैं अपनी जड़ों की ओर वापस लौटूंगा और एक किसान बनूंगा। सालों से हमारा परिवार का पेसा खेती रहा है, लेकिन मुंबई जाने की वजहे से मैं इससे दूर चला गया था। इसलिए, मैंने वापिस आकर एक उपयोगी जिंदगी जीने का निर्णय किया है।

उन्होंने इस दौरान कहा कि उनका जयपुर (Jaipur) के पास खेती (Farming) है। वहां करीबन 40 एकड़ जमीन है। इस जमीन पर वो खेती करते हैं। इसके अलावा अभिनेता आशीष के पास लगभग 40 गाएं भी हैं। बता दें जल्द ही आशीष करण राजदान की फिल्म ‘हिंदुत्व’ (Hindutva Film) में नज़र आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here