विवादित बयान देने वाली भोपाल सांसद साध्वी ने अब अनुशासन ने रहने की बात कही

0
531

Bhopal MP : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से आ रही खबर के अनुसार BJP पार्टी की अनुशासन समिति ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कारण बताओ नोटिस भिजवाया था। नोटिस का जवाव सासंद प्रज्ञा ठाकुर ने अब अनुशासन समिति को भिजवाया है। अपने विवादित बयानों से विवाद खड़ा करने वाली भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अब अपने अनुशासन में रहकर अनुशासन का पालन करेंगी।

ऐसा उन्होंने पार्टी समिति से कहा है। विवादित बयान के मुद्दों में साध्वी प्रज्ञा ने पार्टी को दिये अपने उत्तर में ये बात कही हैं। लोकसभा चुनाव के प्रचार के अन्तर्गत लगातार विवादित बयान देने वाली सासंद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपना जवाब भाजपा को भिजवा दिया है।

Bhopal सांसद साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। लोकसभा चुनाव की जनसभा में प्रचार के अन्तिम दौर में आगर-मालवा में उन्होंने ये विवादित बयान दिया था।जिससे देश मे हलकम्प मच गई थी। इस पर पार्टी से लेकर हर तरफ उनकी आलोचना की गई थी। पार्टी ने उनके विरुद्ध तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

मामला खराब होने से पहले बात ओर बिगड़ती ये देख प्रज्ञा ठाकुर ने तुरंत माफी मांग ली थी, लेकिन स्वम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वो इस विवादित बयान के लिए प्रज्ञा ठाकुर को कभी माफ़ नहीं देंगे। विवादित बयान देने पर पार्टी की अनुशासन समिति ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा था। अब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उस नोटिस का जवाब अनुशासन समिति को भेजा है।

मीडिया में आई खवरो के मुताविक उन्होंने कहा कि मैंने अपना जवाब अनुशासन समिति को भेज दिया है। अब मैं अनुशासन में रहूंगी।अनुशासन के नियमो का पालन करूंगी। सही समय आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर इस विषय पर बात करूंगी।

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा की “मोदीजी किसानों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।सरकार किसानों के साथ है। उनके कल्याण के लिए कार्य कर रही है। जनता विकास को चुनती है। देश की जनता ने मोदी जी कार्य देख कर उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here