बरसात के इस मौसम में अपने लाइफ पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहें हैं, तो इन जगहों पर जाईये

0
2236
Monsoon Destinations
Monsoon Honeymoon Destinations In India. Best Places For Romantic Monsoon Destinations In India With Your Life Partner.

Bhopal: बारिश के मौसम में पार्टनर के साथ घूमने का अलग ही मजा होता है। सुहाना ठंडा मौसम हमारा मन अपनी और जल्‍द ही आकर्षित करता है। बारिश की छोटी छोटी बूँद हमें अपना दीवाना हमेशा से ही बनाती आई है। अगर आप को भी मानसून का मौसम अच्‍छा लगता है और आप चाहते है कि इस साल के मानसून का पूरी तरह से लुफ्त उठा सके।

आज हम आपके लिए ऐसी फैमस जगहों के विषय में जानकारी लेकर आये है। जहॉ जाकर आप इस जुलाई माह के मानसून को अपने पार्टनर के साथ अच्‍छे से इज्‍वॉय कर पाएंगे और इसे यादगार भी बना सकेंगे। आइये इन जगहो के बारे में जानते है।

महाबलेश्‍वर (Mahabaleshwar)

महाबलेश्‍वर एक बहुत ही फैमस हिल स्‍टेशन हे। जोकि महाराष्‍ट्र राज्‍य में आता है। इस मशहूर और खूबसूरत हिल स्‍टेशन में आपको मनमोहक पहाड़, हरियाली, और झरने देखने को मिलते है। जिससे आपका मन प्रसन्‍नता के चरम पर चला जाता है। दूसरे मौसम की अपेक्षा अगर बारिश के मौसम की बात की जाये तो इस समय इस हिल स्‍टेशन की खूबसूरती बहुत बढ़ जाती है।

अगर आप अपने पार्टनर के साथ मानसून के पहले इस जुलाई (July) माह में कही घूमने का प्‍लान करना चाहते है। तो महाबलेश्‍वर आपको जरूर जाना चाहिए। इसके स्‍थान के साथ ही आप विल्‍सन पॉइंट, प्रतापगढ़ फोर्ट, वेन्‍ना लेक, रत्‍नागिरी, वॉटर फॉल्‍स इन जगहों पर भी घूम सकते है ओर अपनी ट्रिप मेमोरेबल बना सकते है।

कोडइकनाल (Kodaikanal)

तमिलनाडु (Tamilnadu) में वैसे तो बहुत से ऐसे स्‍थान है, जहॉं हमें प्रकृति के खूबसूरत मन को भाने वाले फैमस प्‍लेसेस देखने को मिल जाते है। लेकिन कोडइकनाल की बात की जाये तो यह स्‍थान उन सब से अलग है। कोडइकनाल तमिलनाडु राज्‍य का फेमस हिल स्‍टेशन है। खूबसूरत ग्रेनाइट चट्टाने, झरने, शांत झील, हरी घाटियॉ यह सब इस हिल स्‍टेशन की पहचान है।

अगर आप अपने पार्टनर को लेकर ऐसी जगह ले जाना चाहते है जहॉं प्रकृति का नजारा आपको पास से देखने को मिले। तो कोडइकनाल आपके लिए सबसे बेहतर प्‍लेस होगा। कोडइकनाल में आपको थलाईयार फॉल्‍स, डॉल्फिन नोज, डेविल्‍स किचन, शोला फॉल्‍स, पिलर रॉक्‍स, कोकर्स वॉक, इत्‍यादि बहुत ही शानदार जगहे देखने को मिलेगी।

शिमला (Shimla)

शिमला को बेहतरीन हनीमून प्‍लेसेस (Honeymoon Places) की लिस्‍ट में शीर्ष पर रखा जाता है। इस स्‍थान को पार्टनर्स अपने हनीमून के लिए सबसे पहले पसंद करते हे। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह जगह बहुत ही रोमांटिक जगह है। यहॉं का ठंडा मौसम आपके साथ साथ आपके पार्टनर को भी खूब पसंद आयेगा।

यहॉं का सुहावना मौसम कुछ इस प्रकार का है कि आप हर बार यहॉं आकर बारिश में ठंडे मौसम का आनंद लेने चाहेंगे। यहा आप अपने पार्टनर के साथ मॉल रोड की सैर कर सकते है, जोकि बहुत ही रोमांटिक होती है। यहॉं आप चैल, नारकंडा, कुफरी इन जगहों पर भी यादगार पल बिता सकते है।

कौसानी (Kausani)

कौसानी उत्‍तराखंड (Uttarakhand) का एक बहुत ही फैमस और खूबसूरत हिल स्‍टेशन है। वैसे तो उत्‍तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए बहुत फैमस है। विदेशो से भी सैलानी यहॉं आकर अपने जीवन के हसीन पल बिताते है। अगर आप भी इस बारिश की शुरूआत में एक ऐसी जगह घूमने का प्‍लान बनाना चाहते है। जहॉं आपको स्विटजरलैंड की तरह खूबसूरत वादिया देखने को मिले। तो पार्टनर के साथ इससे बेहतर जगह घूमने के लिए दूसरी नहीं हो सकती। ऊंची ऊंची चोटियॉं, रूद्रधारी फॉल्‍स, कौसानी टी एस्‍टेट यहॉं की पहचान है।

माउंट आबू (Mount Abu)

राजस्‍थान (Rajasthan) में एक हिल स्‍टेशन (Hill Station) मौजूद है। जिसका नाम माउंट आबू है। यह हिल स्‍टेशन अपने चारों ओर से वाइल्‍ड लाइफ सैंक्‍चुरी से घिरा हुआ है। इस स्‍थान से अरावली की खूबसूरत पहाड़ी बहुत ही करीब से देखने मिलती है। जोकि मन को मोह लेती है।

अरावली की ऊँची चोटी, यहा का वातावरण, इस हिल स्‍टेशन की खूबसूरती को दोगुना कर देते है। जुलाई माह में इस जगह पर पार्टनर के साथ जाना बहुत ही यादगार ट्रिप बनाने में आपकी मदद जरूर करेगा है। मानूसन की शुरूआत में यहॉं की ट्रिप आपको जरूर प्‍लान करनी चाहिए।

गोवा (Goa)

गोवा पार्टनर्स का फवरेट हनीमून डेस्‍टीनेश (Honeymoon Destinations) होता है। अक्‍सर देखा गया है कि पार्टनर्स (Couples) गोवा को हनीमून के लिए पहले चूज करते है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि समुद्र के किनारे का नजारा पार्टनर के साथ लोगों को खूब भाता है। पार्टनर के साथ साथ फ्रेड्स के साथ भी नाइटलाइफ और बीच पर पार्टी के लिए यह जगह बहुत ही मशहूर है।

अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक ऐसी जगह जाना चाहते है जहॉं आप खुल कर मौसम इंजवॉय कर सके। तो आपको जुलाई माह में इस जगह पर अवश्‍य जाना चाहिए। यहॉं पर स्थित समुद्र तट, नाइट क्‍लब, बार, बागा बीच, कैसीनो प्राइड, जुगनू गोअन बिस्‍ट्री बार, अगोडा, लेपर्ड वैली, कलंगुट बीच, और क्‍लब क्‍युबाना में आप नाइटलाइफ को बहुत ही अच्‍छे से इंज्‍वॉय कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here