
Dehradun: हमारे देश भारत मे वेसे तो बहुत सी ऐसी जगह है, जहां हमे हमारी संस्कृति का ऐहसास होता है। ऐसे धार्मिक स्थानों मे जाकर हमे असीम शांति का अनुभव मिलता है, उनमे ऋषिकेश भी आता हैं। ऋषिकेश राज्य उत्तराखंड (Uttrakhand) की राजधानी देहरादून के पास है। इस स्थान को हिमालय का प्रवेश द्वार भी कहते है।
ऋषिकेश (Rishikesh) का नाम आपने हमेशा ही बहुत से श्रद्धालु, योग गुरुओं के मुह से सुना होगा। इस स्थान को श्रद्धालु और योग गुरुओ का संगम भी कहा जाता है। यह स्थान पवित्र धार्मिक तीर्थ स्थानों में से एक है। अगर आप कम बजट में धर्मिक स्थान घूमने का प्लानिंग कर रहे हैं। तो आपको धार्मिक स्थान ऋषिकेश की प्लानिंग अवश्य करनी चाहिए।
कम बजट में घूमने के लिए ऋषिकेश है बेस्ट ऑप्शन
अगर घूमने के आप शौकीन हैं और चाहते है कि फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कहीं धार्मिक जगह ट्रिप पर जाए। पर ऐसा हो की बजट आपके आड़े आए। तो परेशान ना होए, क्योंकि आज हम जिस खूबसूरत जगह की बात करने वाले है, वह ऐसा धार्मिक जगह है। जहां आपको अपनी जेब ज्यादा खर्च नहीं करनी होगी। बहुत ही कम मामूली से बजट में इस स्थान पर आप घूम सकते हैं।
अपने फॅमिली फ्रेंड के साथ समय व्यतीत कर सकते है। ऋषिकेश ऐसा धार्मिक स्थान है जहा पर रहना बिल्कुल ही फ्री में हो जाता है। यहां ऐसी जगह है जहा पर आपको रहने के लिए पेसे खर्च नहीं करने पड़ते है। वही खाने की बात करे तो यहा पर सिर्फ 30 रुपए खर्च करके ही आप भर पेट स्वादिष्ट खाना खा सकते है।
भले ही इसे पढ़कर आप चौंक गए हों और शायद इस बात पर भरोसा भी ना कर पाये रहे हो। लेकिन चौंकिए नहीं ब्लकि खुस हो जाइए और इस बात पर यकीन करिए की ऋषिकेश ऐसा तीर्थ स्थान है। जहा पर आप फ्री में रह सकते है और सिर्फ 30 रुपये में खाना भी खा सकते है।
Dev bhoomi Yog Bhumi #Rishikesh . pic.twitter.com/fWdrFT4TZM
— Meenakshi Singh🇮🇳 (@MeenakshITV) July 18, 2020
ऋषिकेश में घूमना (Travel Rishikesh) वास्तव मे बहुत सस्ता है। इस स्थान पर कम बजट में ही आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। तो जब भी सस्ते में घूमने का प्लानिंग आप करे, तो ऋषिकेश को सबसे शीर्ष पर रखें।
सुबह की होने वाली आरती और शाम का नजारा मन मोह लेगा
ऋषिकेश ऐसी जगह है, जहा पर प्रतिदिन बड़ी संख्या मे श्रद्धालु आते है। इस धार्मिक स्थान में कई मान्यता भी है। ऋषिकेश में बहुत की अच्छी अच्छी घूमने के लिए जगह है। यहा पर शांति का अनुभव आपको मिलता है। इस जगह मे योग भूमि (Yog Bhumi) नाम से एक बहुत ही फेमस जगह है। जहा पर सुबह तथा शाम की गंगा आरती का बहुत ही अदभुद और मनमोहन नजारा देखने को मिलता है।
Today is #WorldPhotographyDay. We are sharing some of our favorite snaps from #Uttarakhand. Share yours with us!
This one from yog bhumi, Rishikesh! By: @AadarshAnand3 @Saket_Badola @IMI_Info @shepherdsofhim @UNmountains @mh_connect pic.twitter.com/urO56Pqdyw
— Social Development for Communities Foundation (@sdcfoundationuk) August 19, 2020
विदेशों से काफी संख्या में टूरिस्ट ऋषिकेश की मन मोहक इस जगह का आनंद उठाने पहुचते हैं। ऋषिकेश एक पवित्र स्थान माना जाता है इस स्थान का योग भी बहुत फेमस है। इस स्थान में आकर योग के बहुत से नए-नए तरीके आप सीख सकते हैं। वही घूमने के लिए भी यहां पर बहुत सारी फेमस जगह मौजूद हैं।
पवित्र स्थान ऋषिकेश में इस जगह पर रहना है बिल्कुल फ्री
जब भी आप ऋषिकेश (Holy Place Rishikesh) जाते है, तो एक स्थान आपको गंगा के किनारे देखने मिलता है। गंगा के किनारे स्थित इस स्थान का नाम गीता भवन है। इस जगह पर ही रहना बिल्कुल फ्री में हो जाता है। इस स्थान पर 1000 कमरे हैं यह एक आश्रम (Ashram) है। जहां आप बिल्कुल फ्री में रह सकते हैं।
Gita Bhawan is situated on the banks of the holy river Ganges, amidst the Himalayan mountains at Swargashram, Rishikesh. It consists of a very large complex comprising discourse halls and over 1000 rooms available free of charge for the stay of devotees. pic.twitter.com/TTgVdWOsKt
— anika.chowdhary (@AnikaChowdhary) August 10, 2018
इस जगह पर प्रतिदिन ही बड़ी संख्या में अलग अलग स्थानो से श्रद्धालु आते हैं। गीता भवन (Gita Bhawan) में जो हाॅल है। वह बहुत बड़ा है। इस जगह में हमेशा ही योग, मंत्र तथा जाप चालू रहता है। आप चाहे तो इसमें शामिल होकर मन को शांत कर सकते हैं।
Rishikesh – A Place Of Adventure#rishikesh #uttarakhand #india #uttrakhand #dehradun #haridwar #pahadi #travel #uttarakhandheaven #nature #himalayas #kedarnath #photography #uttarakhandtourism #mountains #incredibleindia #rishikeshdiaries #travelphotography #devbhoomi pic.twitter.com/TWU0Z4dnYV
— Anshuman Tiwari (@anshumanntiwari) October 1, 2022
इस स्थान पर शाम को जो गंगा आरती (Ganga Aarti) होती है, वह बहुत ही अद्भुत होती है। इस जगह पर आप चाहें, तो खाना भी ग्रहण कर सकते हैं। इस पवित्र स्थान गीता भवन में मिलने वाला खाना बहुत ही कम कीमत का होता है।



