Presentation Photo
Jabalpur: वैसे तो आप सभी ने कभी ना कभी अपने कार्ड से पेमेंट तो की ही होगी। अरे आपदा काल और लॉक डाउन ने तो सभी को ऑनलाइन पेमेंट या कार्ड से पेमेंट करना सीखा ही दिया है। हां अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिड कार्ड से हमेशा ही पेमेंट करते हैं तो यह खबर और जानकारी आपके लिए ही है। आपको अब नए नियमो को जान लेना चाहिए।
यदि आप भी पेमेंट करने के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड को उसे करते हैं, तो बदले हुए नियम आपको जानना जरुरी भी है। नए साल (2022) में कार्ड पेमेंट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। यह चेंज खास तौर पर डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। इन चेंज के बाद नए रूल्स एक जनवरी से लागू कर दिए जाने हैं। इस नए नियमों के बारे अभी अच्छे से जान लीजिये।
बदले हुए नए नियम (RBI Rules) जानें
नए नियमों के मुताबिक अब मर्चेंट अपनी वेबसाइट पर कार्ड की इनफॉरमेशन स्टोर नहीं रख सकेंगे। असल में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक जनवरी से ऑनलाइन पेमेंट की सिक्योरिटी को और इंक्रीज करने जा रहा है। इस संबध में आरबीआई ने सभी वेबसाइट को ग्राहकों के डाटा को हटाने और इसकी जगह पर एन्क्रिप्टेड टोकन रखने का आदेश दे दिया है।
बैंको ने अलर्ट करना शुरू किया
आपको बता दें कि RBI द्वारा बदले गए इन नियमों (Card Payment Rules 2022 of RBI ) को एक जनवरी 2022 से लागू कर दिया जाएगा। ऐसे में कुछ बैंकों ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करना भी शुरू कर दिया है। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने कस्टमर्स को अलर्ट करते हुए कहा कि 1 जनवरी 2022 से मर्चेंट द्वारा ऐप पर सेव बैंक से जुड़ी सभी जानकारी को डिलीट कर दिया जाएगा।
अब आपको हर पेमेंट के लिए कार्ड की पूरी डिटेल्स भरनी पड़ेगी। अब पेमेंट के लिए टोकनाइजेशन सिस्टम (Tokenization System) का प्रयोग करना शुरू होगा। ऐसे में आपके कार्ड की जानकारी भी कहीं और नहीं जा पायेगी और किसी फ्रॉड की भी शंका नहीं रहेगी।
टोकनाइजेशन (Tokenization) को समझे
अभी तक ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) के लिए आपको पहले 16 अंकों के कार्ड नंबर (Card Number) के साथ कार्ड एक्सपायरी डेट, सीवीवी (CBB) और ओटीपी (OTP) नंबर भरना होता था। परन्तु अब 1 जनवरी 2022 से इन रूल्स में बदलाव किया जा रहा है, जिसके बाद अब आपको पेमेंट के लिए कोई जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आपको कार्ड नेटवर्क की तरफ से एक पिन नंबर दिया जाएगा, जो टोकन कहलाएंगा, यही पेमेंट के लिए आपका पिन (Pin) होगा और हर Payment के लिए अलग पिन होगा। इस टोकन को दर्ज कर आप पेमेंट (Card Transactions in 2022) कर पाएंगे। इसमें आसानी भी होगी और सुरक्षा भी।
कार्ड टोकनाइजेशन मतलब टोकन व्यवस्था
भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन (Credit And Debit Card Payment) को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए इस नई व्यवस्था को लाइ है, जिसे कार्ड टोकनाइजेशन मतलब टोकन व्यवस्था नाम दिया गया है। इस टोकन व्यवस्था का प्रमुख उद्देश्य पेमेंट सिस्टम को और अधिक सुरक्षित और ज्यादा मजबूत बनाना है।
ग्राहकों के लिए यह सर्विस मुफ्त में उपलब्ध
आरबीआई के मुताबिक, ग्राहकों के लिए यह सर्विस मुफ्त (Free Service) में उपलब्ध कराई जाएगी। इससे फायदा यह होगा कि कार्ड प्रोवाइडर कंपनी को किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा ग्राहकों की इच्छा पर निर्भर होगी कि वह इसे इस्तेमाल करना चाहते है या नहीं।
स्पष्ट है कि यूजर्स को इसके लिए किसी प्रकार की बाध्यता का सामना नहीं करना पड़ेगा, परंतु बैंक या अन्य कंपनियों के द्वारा इसे लागू किया जाएगा। ग्राहकों के पास खुद को इस सर्विस के साथ रजिस्टर और डीरजिस्टर करने का अधिकार प्राप्त होगा।




