Photo Credits: Twitter
राम जन्मभूमि मामले पर कोर्ट के निर्णय का समय नजदीक आने पर और त्योहारों को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। राम जन्मभूमि कही जाने वाली अयोध्या को हाई अलर्ट पर रखा गया है और 10 अतिरिक्त कंपनियों को शहर के अंदर तैनात किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने Extra बलों को ठहराने के लिए व्यवस्था करनी प्रारंभ कर दी है। स्कूलों, कॉलेजो, स्थानीय गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं का उपयोग सुरक्षाबलों को ठहराने में किया जाएगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, “हम ड्रोन की मदद लेकर दुर्गा पूजा और दशहरा के जुलूसों पर अपनी निगाहे रखेंगे। जिससे कि भी प्रकार की घटना को अंजाम ना दिया जा सके। पूजा समिति से अपील की गई है कि वे जुलूसों के दौरान गुलाल का उपयोग न करें। वे गुलाल जे स्थान पर फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।”
Security heightened in #Ayodhyahttps://t.co/gs6dV4iNXc pic.twitter.com/bkCE8jzTXe
— YesPunjab.com (For Punjabi follow @BawaHs) (@yespunjab) October 6, 2019
अन्न त्योहारों के चलते भी सुरक्षा बधाई गई
दुर्गा प्रतिमा में ज्वारे विसर्जन और दशहरा उत्सव सोमवार से प्रारम्भ हो जाएगा और विभिन्न जगहों पर राम लीलाएं महीने के अंत दिवाली तक जारी रहेंगी। राज्य सरकार द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय “दीपोत्सव” प्रोग्राम भारी संख्या में लोगो के आने की सम्भवना है।
जिला की पुलिस और स्थानीय खुफिया एजेंसियों को सूचित किया गया है कि वे सभी धर्मशाला, लॉज, होटलों, गेस्ट हाउस और होम स्टे की जांच पड़ताल प्रारम्भ कर दें और वहां रहने वाले और काम करने वाले लोगों के परिचय पत्र का की अच्छे तरह से जांच कर सत्यापन करें।



