
File Photo
Delhi: भारत से बाहर किसी दूसरे देश में जाना हो तो पासपोर्ट और वीजा की आवश्यकता पड़ती है, आपको ये बात जान हैरानी होगी कि ट्रेन में सफर के लिए वीजा दिखाना पड़ता है। ये बात गलत नही है सच है जी हां हम आपको बता रहे है, कुछ ऐसा जिसको आपको शायद ही कभी सुना हो।
क्या आपने कभी ये सुना है कि देश के अंदर वो भी ट्रेन से यात्रा करने के लिए किसी दूसरे देश के पासपोर्ट और वीजा (Passport And Visa) की आवश्यकता पड़ती है? जी सही सुना आपने, भारत में एक ऐसा स्टेशन है, जहां पर जाने के लिए आपको अपने देश नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) के वीजा और पासपोर्ट की आवश्यकता पड़ती है।
इसके बिना आप अपनी यात्रा पूरी नहीं कर सकते और अगर आप इस बात को नही मनाना वहां पर गैरकानूनी माना जाता है। यहां बिना पासपोर्ट या वीजा के आप पकड़े गए तो आपको जेल में डालने में देरी नही करते है।
भारतीय रेल भारत की रगों में दौड़ते हुए रक्त के समान हैं। अगर 1 भी दिन के लिए भी भारतीय रेल की सेवा बंद हो जाए तो पूरा देश रुक जाएगा। भारतीय रेल पूरे भारत को एक छोर से दूसरे छोर तक जोड़ने का कार्य करता है। जानकारी के हिसाब से भारतीय रेल नेटवर्क एशिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
भारत में लगभग 7,325 रेलवे स्टेशन हैं। इनमें एक से बढ़ कर एक रेलवे स्टेशन हैं, कोई अपनी खूबसूरती के लिए फेमस हैं, तो कोई अपने नियम के लिए, वहीं कई रेलवे स्टेशन अपने लंबे प्लेटफ़ॉर्म तो कई सबसे ज्यादा प्लेट फॉर्म्स के लिए मशहूर हैं।
भारत में एक ऐसे रेलवे स्टेशन (Indian Railway Station) भी है, जो भारत में ही है, लेकिन वहां से सफर करने के लिए आपको पाकिस्तान के वीजा (Visa) की जरूरत पड़ती है। यह रेलवे स्टेशन भारत और पाकिस्तान की सीमा पर स्थित अटारी रेलवे स्टेशन (Atari Railway Station) है।
Surprising!!!!
Only Railway Station in India, Where You Must Have A Pakistan Visa to Go. It is Atari Shaym Singh Railway station near wagha border which is the only station in India where you need a valid, authentic Pakistan visa. pic.twitter.com/qXIjzidLSa— CA Ram Swaroop Maheshawary (@carsmaheshawary) October 27, 2021
अटारी रेलवे स्टेशन से टिकट विक्रय करने के लिए आपको आपके वीजा का नंबर बताना पड़ता है, क्योंकि यह स्टेशन दोनों देशों का सांझा रलवे स्टेशन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस रेलवे स्टेशन से भारत की सबसे ज्यादा वीवीआईपी ट्रेन समझौता एक्सप्रेस (Samjhauta Express) निकलती है। इस ट्रेन की टिकट खरीदते वक़्त आपके वीजा का क्रमांक टिकट काउंटर पर दर्ज किया जाता है।
अगर आपके पास पाकिस्तान का वीजा नहीं है, तो उस परिस्थिति में आप इस ट्रेन से सफर नहीं कर पाएंगे। यदि इस स्टेशन के निकट आप बिना वीजा के पकड़े जाते हैं तो आप के खिलाफ तुरंत 14 फॉरेन एक्ट (14 Foreigners Act) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया जाता है।
BREAKING; India sending Stranded passengers of #SamjhotaExpress to Pakistan via Atari Wagah Border . They are about 40 in numbers at Attari Railway station.@MEAIndia @Pakistan_MOFA pic.twitter.com/qopO5M2TNO
— Ravinder Singh Robin ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ رویندرسنگھ روبن (@rsrobin1) February 28, 2019
इस एक्ट के अनुसार मामला दर्ज किए जाने पर आपको जमानत भी नहीं मिल सकेगी। बता दें कि यह रेलवे स्टेशन पंजाब की बॉर्डर पर स्थित है, जिसके वजह से इस रेलवे स्टेशन के आसपास पंजाब पुलिस पहरा देती है। यह रेलवे स्टेशन भारत और पाकिस्तान की बॉर्डर पर स्थित होने के वजह से इसकी खास निगरानी की जाती है और पाकिस्तान से आने वाले प्रत्येक नागरिकों की खास जाँच की जाती है।



