भारत की सबसे लंबी बैटरी-रेंज वाला E-Scooter, एक बार चार्ज करने पर चलेगा 480 KM

0
2211
Raft Indus E Scooter Indus NX
Raft Indus India's No. 1 Electric Scooters company launched Electric-Scooter Indus NX E-Scooter. Raft Motors Introducing World Highest Range Electric Scooter in Single Charge 480 km Per Charge.

Mumbai: पिछले कुछ वक़्त से पेट्रोल और डीजल (Petrol And Diesel) के बढ़ते दामों से काम काज पर जाने वाला हर एक इंसान परेशान हैं। इलेक्ट्रिक गाड़ियों के उपयोग को सरकार लगातार बढ़ावा देने में लगी हुई है। डीजल-पेट्रोल की ज्यादा कीमत और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुये लोगों का विचार भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों (Electric Vehicle) की ओर अग्रसर हो रहा है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों में देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर का उपयोग किया जाता है।

हम आपको भारत में एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर (E-Scooter) के लॉन्च में जानकारी उपलब्ध कराते हैं और आज की खबर भी एक अपमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर से ही संबंधित है। मुंबई की राफ्ट मोटर्स ने आज पूरे इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक नया कीर्तिमान स्‍थापित किया है।

कंपनी ने ऐसा इलेक्ट्रिक स्‍कूटर (Electric-Scooter) डिज़ाइन किया है, जिसको एक बार चार्ज करने में 480 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी ने इसमें डबल बैटरी का विकल्प दिया है। इसकी बैटरी पर कंपनी एक लाख किलोमीटर की वारंटी देती है और स्‍कूटर के साथ 10 एम्पियर का चार्जर आता है।

जिस वजह से इलेक्ट्रिक वहनो की मांग देश में दिनो दिन बढ़ती जा रही है, इसी उपलक्ष्य में भारतीय मूल की एक कंपनी राफ्ट मोटर्स (Raft Motors) दो पहिया वाहन बनाती है और कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के सेगमेंट में एक नया रिकार्ड बनाया है। राफ्ट मोटर्स ने ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में लाने के विषय में जानकारी दी है, जो सिंगल चार्ज में 480 किलोमीटर की रेंज देगा।

साधारण आदमी को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग महामारी के बाद से काफी ज्यादा हुई है। यह स्कूटर भारतीय बाजारों में कदम रखने वाला है और कंपनी ने साथ ही इसकी कीमत और इसके कुछ विशेषताओं से पर्दा भी उठा दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मॉडल नेम Indus NX होगा।

कई राज्यों में पेट्रोल 110 के पार हो गया है। ऐसे में हर कोई अब पेट्रोल और डीजल ईंधन को छोड़ अन्य विकल्पों की खोज कर रहा है। राफ्ट मोटर्स के नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों को तीन मॉडल में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके 48V 65Ah बैटरी प्रकार की एक्स-शोरूम मूल्य 1,18,500 रुपये होगी। इस बैटरी पैक के साथ सिंगल चार्ज में 156 किलोमीटर की रेंज मिलेगी।

इसका दूसरा प्रकार 48V 135Ah बैटरी पैक के साथ आएगा, जिसकी रेंज 324 किलोमीटर होगी और मूल्य 1,91,976 रुपये होगी। टॉप मॉडल का नाम Indus NX Pro है, जो डुअल बैटरी पैक के साथ उपलब्ध होगा, जिसकी बदौलत स्कूटर सिंगल चार्ज में 480 किलोमीटर की रेंज देगा। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2,57,431 होगी।

राफ्ट मोटर्स के सह-संस्थापक परिवेश शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुऐ जानकारी दी है की हमारा मकसद एक ऐसी बैटरी रेंज वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर तैयार करना था, जिसकी चार्जिंग को लेकर राईडर्स को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

INDUS NX एक ऐसा ही डबल बैटरी वाला स्कूटर डिजाइन है। फुटबोर्ड के नीचे लगी इसकी 48V 135 Ah क्षमता वाली फिक्स्ड बैटरी एक बार चार्ज करने पर 325 KM की दूरी तय कर सकेगी। इसे तुरंत चार्ज करने की आवश्यकता भी नहीं है।

इसमें 48V 65Ah की क्षमता वाली एक और पोर्टेबल बैटरी की सुविधा उपलब्ध है। एक बार फिक्स्ड बैटरी के डिस्चार्ज होने के बाद, राइडर को मिनिएचर सर्किट ब्रेकर (MSB) पर स्विच करना होगा और स्कूटर ईवी पोर्टेबल बैटरी पर चलने को तैयार हो जाएगा।

अब आप बिना किसी परेशानी के 156 KM और आगे तक का सफर तय करने में परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। अब अपनी ईवी की बैटरी के बीच रास्ते में खत्म होने की कशमकश से डरने की बात नही कोई समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here