क्या आप मकान खरीदने वाले हैं? तो सावधान रहें Property Builders के झांसों से। जानें

0
694
Scam Of Builders
Cheating cases against builders for frauds are increasing so mush. If you are going to buy home, so keep himself aware A Property developer can cheat you. Property builders fraud techniques.

Jabalpur: इंसान के जीवन में एक अहम् चीज़ होती है की वह अपना खुदका एक मकान ले और उसमे अपना जीवन यापन करे। इसी उम्मीद में एक मेहनतकश आदमी जीवन भर म्हणत करके पैसे जोड़ता हैं। लोग एक मकान लेने में अपने जीवन भर की पूंजी लगा देते हैं। कुछ लोग बाकी की 2 जरूरतों के कटौती करके पैसा बचाते हैं, ताकी एक घर खरीद सकें।

एक कॉमन आदमी या आम परिवार वर्षों तक सपने संजोय रूपया एकट्ठा करता है, ताकि एक मकान खरीद सके, जिसमे वह अपने परिवार के साथ सुकून से TV पर पारिवारिक ड्रामा देखे और मोबाइल पर सोशल मीडिया का आनंद ले। ऐसा ही कुछ सपना आपका भी होगा या आपके मम्मी पापा का तो जरूर होगा। आगे चलाकर आप भी ऐसा ही एक सपना संजोएंगे की आपका भी एक खुदका घर हो। किराये की मकान में या रेंट पर रहने वाले लोग भी सोचते हैं की काश हमारा खुदका घर होता तो, मकानमालिक के चिक चिक नहीं सहनी पड़ती।

किन्तु जब आप खुद का मकान या ज़मीन लेने किसी प्रॉपर्टी बिल्डर (Property Builder) या रियल स्टेट बिल्डर (Real Estate developer) के पास जाते हैं तो आप जैसा सोच रहे हैं, असल में वैसा नहीं होता हैं। आपको पता भी नहीं चलता की आपको घर का सपना दिखाकर ये प्रॉपर्टी बिल्डर आपको झाँसा देकर ठगने वाले हैं। अगर आप खुद को बहुत समझदार और होशियार समझते हैं तो ये घर या फ्लैट का सपना दिखाने वाले बिल्डर और डेवलपर आपने एक नह बल्कि 3 कदम आगे हैं।

पहले तो ये प्रॉपर्टी डेवलपर (Property Developer) ऊँची ऊँची इमारतों या हाई फाई कॉलोनी के कंप्यूटर पर बनाये गए ग्राफिक्स और पेम्प्लेट्स को दिखाकर आपको अच्छा घर या फ्लैट (House or Flat) देने का वादा करते हैं। जबकि अभी कोई इमारत या कॉलोनी बनी ही नहीं है। वह बताते हैं की अभी करोड़ों के इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा हैं। जमीन और वहां काम करते मजदूर भी आप देख आते हैं।

कई दफा यो बिल्डर के लोग आपको खुद अपनी कार में लेजाकर साईट पर हो रहे काम का दर्शन भी करवा देते हैं। फिर आपसे अडवांस के तौर पर कुछ लाख रुपए ले लिए जाते हैं। जैसे 5 लाख, 10 लाख या 25 लाख। यह पहली रकम आपकी उस बुक करी हुई प्रॉपर्टी की कीमत पर निर्धारित की जाती हैं। फिर आपको 1 साल या सवा साल का टाइम दिया जाता है की अब इतना वक़्त पूरा प्रोजेक्ट ख़त्म होने में लगेगा।

किन्तु वह मिडिल क्लास परिवार बिल्डर के चक्कर काटते काटते 4 से 5 साल गुजार देता है। पर ना तो सपनो का घर मिलता है और ना ही पैसा वापस मिलता हैं। अब वह परिवार किसी दूसरी जगह भी घर नहीं ले पाता है, क्योंकि उसके लाखों रुपये फंस चुके हैं।

कभी कभी यह बिल्डर किसी दूसरे को वह घर बेच देते हैं और पहले वाले परिवार का जमा पैसा भी हड़प जाते हैं। अगर बिल्डर से उस पहले वाले ग्राहक को उनका पैसा लौटा भी दिया तो भी 5 साल तक दवाया गया रूपया का वह ब्याज हड़प कर जाते हैं। वह पहले वाला परिवार तो 4 से 5 साल बाद अपना पैसा लेकर खुश होकर चला जाता है, किन्तु वह फिर भी ठगा गया है। 5 लाख का 5 साल का बैंक में रखने का ब्याज कई हज़ार बनता है।

यह प्रॉपर्टी बिल्डर्स किसी से 5 लाख तो किसी से 25 लाख तो किसी से 40 लाख रुपये लेकर बैठ जाते हैं। अरे ज़नाब आजकल मार्किट में ऐसे कई धंधे हैं जहां पैसे से पैसा बनाया जाता हैं। कई बार तो समय बीतने के बाद बिल्डर्स पिछले तय समय के अनुसार जो घर की कीमत थी, उससे कही जादा डिमांड करने लग जाते हैं।

जबकि रेरा नियमों के अनुसार जिस समय सौदा पक्का हुआ था, उस समय जो सही कीमत थी वा ली जानी चाहिए। पर यह प्रॉपर्टी डेवलपर अब 3 से 4 साल बाद जो बढ़ी हुई कीमत है, उसकी डिमांड करने लग जाते हैं। यह सव जानबूझकर आपको झांसा देने और आपका पैसा हड़पने (Thug) के लिए सोच समझकर किया जाता है। जैसे जैसे समय बीतता है, आप इनके जाल में फंस जाते हैं।

आपको बता दें की दिल्ली से साते नोएडा में एक प्रॉपर्टी बिल्डर ने 24 मंजिला का प्रोजेक्ट इमारत दिखाकर अनेकों परिवार वालों से 24 मंज़िलों तक फ्लैट बनाकर देने का वादा किया और अपनी क़िस्त के रूप में किसी से 25 लाख तो किसी से 70 लाख रुपये ले लिए। बाद में पता चला की उस बिल्डर को सरकार से सिर्फ 12 मंजिल से फ्लैट बनाने की इजाजत मिली थी।

12 मंजिल तो ठीक है पर बाकी की 12 मंजिल के परिवार जो पैसे दे चुके थे वे आज भी कोर्ट केस में उलझे हुए हैं। बिल्डर का कहना है की जब हमारे नेताओ की सरकार पॉवर में आयेगी, तब हमें 24 मंजिल बनाने की इजाजत मिल जायेगी। मतलब अब तो हद की पार हो गई ज़नाब।

ऐसे ही मध्यप्रदेश में जबलपुर में राजुल बिल्डरर्स के संचालक दिलीप मेहता ने एक बूढी महिला सियाबाई पटेल के अंगूठे के निशान धोके (Fraud) से तब ले लिए जब वह ICU में कोमा की हालत में थी। वह ज़मील करोडो की थी। बाद में राहुल बिल्डर के संचालक दिलीप मेहता का पर्दाफाश होने पर वह फरार हो गया था। यह किस्सा 2016-2017 का है। ऐसे ही अभी हाल ही में जबलपुर मध्यप्रदेश के अब्दुल्ला बिल्डरर्स के संचालक ने ज़मीन और मकान देने का वादा करने ग्राहकों से करोड़ों रुपये ले लिए और फिर अपना आलिशान ऑफिस बंद करके फरार हो गया।

Cheating cases against builders for frauds are increasing so mush. If you are going to buy home, so keep himself aware. You should know the Property builders fraud techniques, which property developers are using to foll you.

यह और तरह का झांसा दिया जाता हैं। यह प्रॉपर्टी बिल्डर्स आपके कहते हैं की अगर आपको प्रॉपर्टी नहीं खरीदने है, तो आप उनके प्रोजेक्ट ने पैसा इन्वेस्ट करें। आपको इन्वेस्ट किये गए रुपये का दो गुना जादा 1 साल में दिया जायेगा। मतलब 10 लाख अभी लगायो तो 1 साल बाद आना 10 का 20 लाख देंगे। किन्तु बाद में बिल्डर के ऑफिस जाने पर आपको मिलता गई ठेंगा। अरे एक बात तो सार्वजनिक सच है की, इसी कोई स्कीम नहीं है, तो पैसे को डबल करे। Note: This Article is for awareness.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here