हर माँ का सपना है कि बेटा हो तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा, जन्मदिन पर मां का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते।

0
562
Narendra Modi Birthday
Prime Minister Narendra Modi meets his mother Heeraben Modi at her residence, in Gandhinagar. Today is PM Modi's 69th birthday.

Photo Courtesy: ANI News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 साल के हो गए। इस अवसर पर उन्होंने केवड़िया में सरदार सरोवर बांध जाकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। मोदी नमामि देवी नर्मदे महोत्सव में भी सम्लित होंगे और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जाकर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि भी दी।

पार्टी सूत्रों की खबरो के अनुसार, वे दोपहर बाद अहमदाबाद में अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद लेने उनके निवास स्थान जाएंगे। पहले मां से मिलने का प्रोग्राम मंगलवार सुबह 6 बजे का था। लेकिन कुछ कारण से उन्हें ये टाइम बदलना पड़ा। प्रधानमंत्री केक्टस गार्डन,केवड़िया में ईको-टूरिज्म पार्क भी गए। इसके बाद वे बटरफ्लाई गार्डन गए, जहां उन्होंने बहुत सारी तितलियों को उड़ाकर खुशी जाहिर की।

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सरदार सरोवर बांध में नर्मदा नदी का जलस्तर अपनी क्षमता 138.68 मीटर के लगभग पहुंच चुका है। सरदार सरोवर प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक रहा है।


PM Modi has taken lunch with mother Heena Ben Modi today on his Birthday

बांध की नींव 1961 में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी, लेकिन यह 56 साल बाद 2017 में मोदी सरकार के नेतृत्व में बनकर तैयार हुआ। पिछले वर्ष यह बांध कम बारिश होने की वजह से आधा खाली रह गया था।

प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सूरत की एक बेकरी ने 7000 किलो का 700 फीट लंबा केक बनाया। इसे “केक अगेंस्ट करप्शन” नाम दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here