
Photo Credits: Twitter
Delhi: एक कहावत है की ऊपर वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़कर। एक और कहावत है की जब किस्मत मेहरवान तो गधा भी पहलवान। आज की खबर एक ऐसे इंसान की है, जिसने खेल खेल में जैकपोट जीत लिया। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) पुलिस के कांस्टेबल (Police Constable) की कुछ ही मिनट में किस्मत बदल गई और वह करोड़पति बन गया।
हिमाचल के जिला बिलासपुर के घुमारवीं पुलिस थाना में तैनात कांस्टेबल सुनील (Sunil Thakur) को क्रिकेट (Cricket) के जुनून ने कुछ ही पल में करोड़पति बना दिया। गांव बैरी रजादियां निवासी सुनील ठाकुर हिमाचल पुलिस में 2016 बैच में भर्ती हुआ था। बचपन से ही सुनील को क्रिकेट का बहुत शौक है और इसी जुनून के चलते वह कई बार फेंटेसी लीग (Fantancy Cricket) में अपनी टीम बनाकर मैच खेलता था, लेकिन पता नहीं था कि क्रिकेट का यही शौक उसे एक दिन करोड़पति बना देगा।
हाल ही में शुक्रवार को हुए इंडिया-श्रीलंका के तीसरे एक दिवसीय मैच (ODI Match) के दौरान उन्होंने फेंटेसी लीग (Fantancy क्रिकेट League) में एक करोड़ 15 लाख रुपये का इनाम जीता है। इस क्रिकेट मैच में भारत की क्रिकेट टीम तो मैच हार गई, परन्तु सुनील ठाकुर मैच जीत गए। फेंटेसी लीग के ग्रैंड लीग में पहला पुरस्कार एक करोड़ था। सुनील ठाकुर ने बताया कि उसने एक टीम बनाकर दो कंटेस्ट में भाग लिया और महज चार घंटे में ही उनकी किस्मत बदल गई।
सुनील के अनुसार पूरा मैच देखने को तो नहीं मिला। लेकिन उन्होंने अपने मोबाइल पर स्कोर पर नजर रखी। क्रिकेट फेंटेसी लीग में एक करोड़ 15 लाख रुपये की राशि जीतने वाले सुनील ठाकुर मूल रूप से जिला बिलासपुर के गांव बेरी राजदीयां के रहने वाले हैं। बेहद गरीब परिवार में पैदा हुए सुनील को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा है।
आपको बता दें की सुनील के पिता खेती का काम करते हैं और उनका बड़े भाई बरमाना में एक दुकान चलाते हैं। सुनील ठाकुर की शादी 2019 में हुई है और अभी 2 महीने पहले ही उन्हें एक पुत्र की प्राप्ति हुई है। सुनील की प्राथमिक शिक्षा गांव के ही पास स्कूल दसगांव में हुई। उसके बाद हायर सेकेंडरी की शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओहर से पूरी की।
फिर उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। फिर सुनील 2016 में पुलिस में हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हो गए। सुनील का कहना है कि क्रिकेट का शौक उन्हें बचपन से ही था तथा वह इस फेंटेसी लीग (ड्रीम 11) में पिछले 4-5 साल से अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
फिर हाल ही में हुए शुक्रवार को भारत-श्रीलंका के एक दिवसीय मैच में उनकी किस्मत ने साथ दिया। उन्होंने 49 तथा 35 रुपये में टीमों का चयन किया था। जिसमें उन्हें एक करोड़ 15 लाख रुपये (1 Crore 15k) की राशि जीत ली। सुनील ठाकुर के मुताबिक़ लीग संचालकों ने टैक्स काटने के बाद बची राशि 80 लाख 51 हजार 770 रुपये उनके ऐप्प वालेट में अपडेट कर दिए हैं। इस राशि को 3 से 5 दिन के अंदर बैंक में ट्रांसफर हो सकेगी।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं पुलिस थाना में कांस्टेबल के पद पर तैनात सुनील ठाकुर ने ड्रीम इलेवन में मोबाइल पर अपनी टीम बनाकर बीते शुक्रवार को हुए भारत-श्रीलंका के तीसरे एक दिवसीय मैच के दौरान एक करोड़ 15 लाख रुपये का इनाम जीते#HimachalPradesh pic.twitter.com/kFV5a0jTzB
— We Are Himachali (@WeAreHimachali) July 24, 2021
आपको बता दे की श्रीलंका ने वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को 3 विकेट से हरा दिया था। शिखर धवन के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। बारिश से प्रभावित इस मैच में टीम इंडिया 43.1 ओवर में 225 रन पर आउट हो गई। DLS से श्रीलंका को 47 ओवर में 227 रनों का टारगेट मिला, जो उसने 39 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से ओपनर अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए।
भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज पर टीम इंडिया (Team India) ने 2-1 से कब्जा कर लिया। 5 डेब्यूटेंट के साथ उतरी टीम इंडिया के लिए दो नए गेंदबाजों ने प्रभावित किया। लेग स्पिनर राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, जबकि चेतन साकरिया (Chetan Sakariya) ने भी 2 विकेट निकाले।
बता दे की मैच में 76 रनों की पारी खेलने वाले अविष्का फर्नांडो को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। फर्नांडो ने सीरीज में सबसे ज्यादा 159 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भारत के सूर्यकुमार यादव को मिला, जिन्होंने इसी सीरीज में वनडे डेब्यू किया और 3 मैचों में 1 अर्धशतक समेत 124 रन बनाए। उनका औसत 62 का रहा और स्ट्राइक रेट 122 का।



