प्रधानमंत्री मोदी खुश होकर बोले चंद्रयान-2 के बाद अब इस सफलता का इंतजार कर रहा हूं।

0
622
Modi On Moon Mission
PM Modi On Chandrayaan 2 Success: PM Modi is waiting to send lander rover to Moon by India. ISRO mission to send lander rover to Moon: Ek Number News

Delhi, India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल में रविवार को सेकंड बार मन की बात को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 देश के लिए गर्व की बात है। इस मिशन से हमें विश्वास और तरक्की प्राप्त हुई है। इस मिशन से पूरी तरह ये साबित हो चुका है कि हमारे भारतीय वैज्ञानिक दुनिया मे सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने रिकॉर्ड किये गए टाइम में इसे लॉन्च किया और कई समस्या आने के बाद भी अपना टाइम निश्चित ही रखा जो दिया गया था।

अब हमें सितंबर में लैंडर और रोवर के उतरने का बेसबरी से इंतजार है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जल संरक्षण आज महत्वपूर्ण विषय है। देशभर में इसके लिए कई कार्य संचालित हो रहे है। रांची के आराकेरम गांव में ग्रामीणों ने श्रमदान करके पहाड़ से गिरते झरने के पानी को संरक्षित कर एक मिसाल पेश की है।

ये बात जानकर खुशी होगी कि मिजोरम देश का पहला राज्य है, जिसने अपनी जल नीति रेडी की है। हरियाणा सरकार ने किसानों को कम पानी वाली फसलों के लिए प्रेरणा दी है। कम पानी वाली फसलों के ऊपर अधिक ध्यान देने को कहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बोला है कि ‘कई नागरिकों ने मुझसे चंद्रयान-2 मिशन पर बात करने का आग्रह किया है। हमने एसैट मिसाइल से अंतरिक्ष में हमले की शक्ति भी प्राप्त की है। चंद्रयान-2 मिशन कई मायनों में महत्वपूर्ण है। यह हमें चांद के बारे में अधिक इन्फॉर्मेशन देगा। मुझे पूरा विश्वास है कि यह मिशन युवाओं को विज्ञान के प्रति प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा इससे वे प्रेरित होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक वेबसाइट MyGov पर 1 अगस्त से स्पेस से जुड़ी एक प्रतियोगिता का प्रारंभ किया जा रहा है। सभी राज्यों के स्कूल इसमें हिस्सा लें। विजेताओं को सरकार अपने पैसे से श्रीहरिकोटा लेकर जाएगी और वे लैंडर-रोवर की चंद्रमा पर लैंडिंग अपनी आंखों से देख पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here