
Old File Image
Delhi: अगर आप देशभक्ति और अपनों के सपनों को साकार करने करना चाहते है, तो यह सीख भारतीय सेना के वीरगति प्राप्त मेजर विभूति ढौंढियाल की पत्नी (Wife) निकिता से सीखना चाहिए। पुलवामा की घटना में पति के असमय इस दुनिया से चले जाने के बाद निकिता ने संकल्प लिया था कि वह भी पति की तरह सेना में भर्ती होंगी।
आपको बता दे की 2019 फरवरी की वो 14 तारीख सारे देश के लिए दुःख भरा दिन था, हम सब ये कभी नही भूल सकते कि जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में दहशतगर्दों ने छल से की करतूत से हमारे कई सारे जावन वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उन्ही में से एक जवान थे, मेजर विभूति शंकर ढोलकिया (Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal)। उनकी पत्नी ने आर्मी अफसर बन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
Spirit of Indian Armed Forces
Salute to you Lieutenant Nikita kaul
Jai Hind 🇮🇳❤ pic.twitter.com/0fjbomCrn7— Piyush Sharma (@SharmaPiyush96) May 29, 2021
पुलवामा घटना के 9 महीने पहले ही विभूति जी की शादी निकिता कौल (Nikita Kaul Dhoundiyal) से हुई थी, परन्तु इस घटना के चलते उनका सारा जीवन ही दुःख भरा हो गया। फिर भी उन्होंने धैर्य रखा और मन बनाया कि वो भी सेना में जाके उन बुरे लोगो को सबक सिखाएंगी और इनके अलावा अपने देश भक्त होने का कर्तव्य भी निभाएंगी।
पिछले दिनों मीडिया में खबर आई थी की कमांडर लेफ्टिनेंट वाईके जोशी जो कि ने चेन्नई में अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी में निकता कौल के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सेना में जॉइन कराया। चेन्नई स्थित प्रशिक्षण अकादमी से निकिता ने मेहनत करके पास की परीक्षा उसके बाद उन्होंने लेफ्टिनेंट के पद सेना में दाखिल हुई।
Not actors or cricketers! This woman right here is the real HERO. That’s why India is called Motherland not Fatherland! Jai Hind 🇮🇳 #Nikitakaul #ProudlyIndian @ANI pic.twitter.com/WuXY1Gil6Y
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 29, 2021
इस सेरेमनी के दौरान खुद सेना की उत्तरी कमान के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने उनके कंधों पर दो-सितारे लगाकर सेना में शामिल किया। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित सेना की उत्तरी कमान ने इस निकिता कौल की पीपिंग-सेरेमनी की वीडियो जारी किया था। कुछ ही समय में निकिता कौल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
आपको बता दे की बीते दो साल में दो बार ऐसा हुआ है कि नितिका कौल की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई। इससे पहले उनकी तस्वीर फरवरी 2019 में उस वक्त सामने आई थी, जब उनके पति, मेजर विभूति शंकर ढौंढियाल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक-घर उत्तराखंड के देहरादून पहुंचा था।
#शहीद मेजर विभूति धौंडियाल की पत्नी निकिता कौर धौंडियाल बनी सेना की अफसर।अपने पति की सर्वश्रेष्ठ शहादत को दी सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि।
जय हिंद-जय भारत pic.twitter.com/CAx7WGA505— sachin sah (@sachinsah) May 29, 2021
उस वक़्त नितिका कौल अपने पति (Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal) के पार्थिव शरीर के पास काफी देर बैठकर उन्हें निहारती रही और धीरे से कुछ बोलते हुए भी सुनी गई थी। सेना में दाखिल होते हुए उन्होंने कहा कि मैंने वो सब महसूस किया है, जिससे विभूति गुजरे है, वो हमेशा मेरे साथ रहेंगे इस बात का मुझे पूरा विश्वास है। साथ ही उन्होंने उन सबका धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें प्रोत्साहित किया और उनका हौसला बढ़ाया।
पुलवामा की उस काली घटना के समय निकिता कॉरपोरेट कंपनी में नौकरी कर रही थी, अपने पति के जाने के 6 महीने बाद ही उन्होंने सेना में जाने का मन बनाया और शार्ट सर्विस कमीशन का फॉर्म भरा। फिर इसे सफलता पूर्वक परीक्षा पास करके वे चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण आकदमी आ गयी।



