प्रधानमंत्री मोदी ने जिनपिंग को दिखाया श्री कृष्ण भगवान का माखन लड्डू (krishna Big Laddu)

0
507

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ चुके हैं। शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे शी जिनपिंग का विमान चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इसके बाद वो सीधे महाबलीपुरम पहुंचे। भारत-चीन के बीच इस बार इन्फॉर्मल समिट तमिलनाडु के महाबलीपुरम माम्मलापुरम में हो रही है। यहां PM नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग से बातचीत की।

अब दोनों देशो के नेताओं के बीच कई अहम मसलों पर वार्तालाप होगी। चीनी राष्ट्रपति का यह दौरा 48 घंटे का है। प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को “श्री कृष्ण का माखन लड्डू” दिखाया। इसकी ऊंचाई 6 मीटर और चौड़ाई लगभग 5 मीटर है। इसका वजन 250 टन है। महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अर्जुन तपस्या स्थल, पंच रथ और शोर मंदिर सभी के दर्शन कराये वंहा उनको घुमाया।


इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को इन स्थलों की खास बात को भी बताया। पंच रथ को ठोस चट्टानों को काटकर निर्माण किया गया है। यह सभी अंखड मंदिर के रूप में मुक्त तौर पर खड़े किए गए हैं।

इसका महाभारत के पांच पांडव भाइयों युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव और उनकी पत्नी द्रौपदी के अतिरिक्त भारतीय महाकाव्य महाभारत के साथ कोई ऐतिहासिक रिलेशन नहीं है। पंच रथ के बीच में एक विशाल शेर और हाथी की मूर्तियां भी स्थापित हैं।


अर्जुन तपस्या स्थल महाबलिपुरम के शानदार स्मारकों में से एक माना जाता है। यहां पर अर्जुन ने तपस्या की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को उस स्थान से पहचान कराई, जहां पर अर्जुन ने तपस्या की थी। यहां एक बड़े शिलाखंड पर हिंदू देवताओं के अतिरिक्त ऋषियों, शिकारियों, जानवरों और अन्य के चित्र भी दिखाई देते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here