लॉकडाउन: दुकान का शटर बंद कर समोसे बनाये और सप्लाई किये, लोगो को कोरोना संकट में डाला

0
789

Presentation Samose Image from social media

Lucknow/Uttar Pradesh: भारत में अभी भी कोरोना वायरस का कहर ज़ारी है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे है। अब भारत में लॉक डाउन है किन्तु नए मामले भी आते जा रहे है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1990 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की के कोरोना ने प्राण ले लिए है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,496 हो गई है, जिसमें 19,868 सक्रिय हैं, 5,804 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 824 लोगों की जान जा चुकी गई है।

वही उत्तर प्रदेश से क हैरान करने वाली खबर आ रही है। लखनऊ के सरोजीनगर में एक मिठाई की दुकान पर शटर बंद करके दूकान के अंदर समोसे और मिठाइयां बनाई जा रही थीं। गुपचुप तरीके से समोसे और मिठाई को बेचा जा रहा था। इस कृत्य की सुचना मिलने पर तहसीलदार ने दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

कोरोना लॉक डाउन में समोसे की भारी डिमांड

मिली खबर के अनुसार तह कहा गया की इस कोरोना लॉक डाउन में समोसे की भारी डिमांड होने से दुकानदार ने मुनाफा कमाने के लिए घरों में समोसे सप्लाई करने काम चुपचाप शुरू किया था। सरोजनीनगर तहसील परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित सैनिक हाउसिंग सोसाइटी कॉलोनी है। इस कालोनी में ही एक मकान में हरदोई निवासी शिवकुमार परिवार समेत रेंट पर रहता है।

इसी मकान के निचले हिस्से में पर शिव कुमार मिष्ठान भंडार नाम से मिठाई, समोसे और चाट की दुकान भी चलाता है। लॉकडाउन में सभी होटल, रेस्टोरेंट का संचालन बंद है। बताया गया है की शिवकुमार दुकान का शटर बंद करके उसके अंदर समोसा और मिठाई बनाकर गुपचुप बेच रहा थाI इस कृत्य की जानकारी किसी ने तहसीलदार उमेश कुमार सिंह को दी।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर खुलवाया

कोरोना संकट के बीच ऐसी सूचना मिलने के बाद अधिकारियों को चिंता हो गई और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जब दुकान का शटर खुलवाया, तो वहां पर समोसा व मिठाई बनती पाई गई, तहसीलदार उमेश कुमार सिंह के अनुसार आरोपी शिवकुमार के खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दे की ऐसे कृत्य से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ जाता है ऐसे ही एक केस में भी हुआ। मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में शुक्रवार को एक साथ 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से 6 लोग एक ही गांव के हैं। खबर है कि गांव के एक नाई ने संक्रमित कपड़े से कई लोगों की बाल कटिंग-शेविंग बनाई थी। इसके बाद कटिंग-शेविंग कराने वाले अधिकांश लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बाल कटिंग-शेविंग कराने वाले 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

मिली खबर के मुताबिक 5 अप्रैल को इंदौर के सैफी होटल में वेटर के रूप में काम करने वाले मनोज कुशवाह के पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुलासा हुआ कि उसने संक्रमण के दौरान गांव के ही एक नाई से कटिंग-शेविंग कराई थी। नाई ने संक्रमित कपड़े का उपयोग करते हुए गांव के 8-10 लोगों की हजामत बनाई थी। इन सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में गांव के 6 व्यक्ति संक्रमित पाए गए।

खरगौन के सीएमएचओ दिव्येश वर्मा ने बताया कि रात में एक ही गांव के 6 और सुबह 3 पॉजिटिव केस मिले। बड़गांव के 6 ग्रामीणों के रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद गांव की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया। इस भयावह स्थिति को संमझने की जरुरत है। लॉक डाउन का मतलब यह की घर पर ही रहना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here