जिसका भी नाम ‘नीरज’ है, वो 501 का पेट्रोल मुफ्त ले, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के सम्मान में पेट्रोल पंप का ऐलान

0
773
Niraj Petrol
In honor of Neeraj Chopra, Indian Oil dealer in Bharuch, SP Petroleum, announces FREE Petrol worth Rs. 501 to any person named Neeraj who drives in at this pump for Petrol with a valid ID Proof.

Bharuch: देश में पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आमजन की जेब पर भार बढ़ाने के साथ ही बजट भी बिगाड़ दिया है। इसको लेकर लोगों में गुस्सा और विरोध प्रदर्शन की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन इन सबसे दूर एक खुशी की बात सामने आई है।

टोक्यो ओलंपिक में ‘जेवलिन थ्रो’ (Javelin throw) में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीत कर भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का जुनून पूरे देश में छाया हुआ है। अब गुजरात में ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ के एक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) ने घोषणा की है कि जिस भी व्यक्ति का नाम नीरज है, उसे मुफ्त में 500 रुपए की पेट्रोल दी जाएगी। दक्षिणी गुजरात के भरूच जिले (Bharuch) के नेत्रंग में स्थित एक पेट्रोल पंप ने ये ऐलान किया है। एक बोर्ड पर इस ऑफर को लिख कर पेट्रोल पंप पर लगा दिया गया है।

पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य

इस पेट्रोल पंप के मालिक अयूब पठान (Ayub Pathan) ने ये बोर्ड लगाया है। उन्होंने रविवार (8 अगस्त, 2021) को ये नोटिस बोर्ड लगाया। ये ऑफर आज सोमवार भर के लिए है। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक नीरज नाम (Neeraj Name) का जो भी व्यक्ति अपनी गाड़ी में पेट्रोल (Free Petrol) भरवाने आएगा, टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Javelin throw Gold medalist Neeraj Chopra) के सम्मान में उसे 501 रुपए की मुफ्त पेट्रोल दी जाएगी। इसके लिए ग्राहकों को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।

ओलिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। भारत में तो यह बहुत की कम हुआ है। एकल स्पर्धा में सिर्फ दो बार। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय हैं। उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक-2020 (Tokyo Olympics-2020) में भालाफेंक में स्वर्ण पदक जीत इतिहास रचा। अपने पहले ही ओलिंपिक मे नीरज ने वो सपना पूरा कर लिया जो अच्छे-अच्छे खिलाड़ी पूरा नहीं कर पाते।

नीरज जानते हैं कि इसके क्या मायने हैं, लेकिन वो यहीं तक नहीं रुकना चाहते हैं। निश्चित तौर पर वह पेरिस में होने वाले ओलिंपिक खेलों में अपने खिताब का बचाव करना चाहेंगे और इसके लिए उन्हें पता है कि क्या करना है। इसलिए नीरज ने अपना अगला टारगेट सेट कर लिया था। उन्होंने कहा है कि आगामी प्रतियोगिताओं में 90 मीटर भाला फेंकने उनका अगला लक्ष्य है।

ओलिंपिक में भारत के दूसरे व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता नीरज तो शनिवार को ही खेलों के रिकार्ड (90.57 मीटर) को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे थे लेकिन वह वहां तक नहीं पहुंचने में सफल हुये। चोपड़ा ने अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद कहा, ‘भाला फेंक एक तकनीकी स्पर्धा है और काफी कुछ दिन की प्रेक्टिस पर निर्भर करता है।

इसलिए मेरा अगला लक्ष्य 90 मीटर की दूरी तय करना है। मैं इस साल केवल ओलिंपिक पर फोकस कर रहा था। अब मैंने स्वर्ण पदक जीत लिया है तो मैं भावी प्रतियोगिताओं के लिए योजनाएं बनाऊंगा। भारत लौटने के बाद मैं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विदेशों के वीजा हासिल करने की कोशिश करूंगा।

खेल मंत्री अनिल विज ने उनके घर जाकर उनके माता-पिता को सम्मानित

2008 में बीजिंग में हुए बीजिंग ओलंपिक में भारत के शूटर अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद ये पहले मौका है, जब भारत में ओलंपिक स्वर्ण पदक आया हो। हरियाणा स्थित पानीपत के खंडरा गाँव में जन्मे नीरज चोपड़ा ने ये कमाल किया। इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी से लेकर पूरे देश ने उन्हें बधाई दी। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने उनके घर जाकर उनके माता-पिता को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here