IIT-Delhi के स्टार्टअप ने तैयार किया यह शानदार E-Scooter, 20 पैसा में 1 KM चलेगा

0
2373
E Scooter Hope
Start-up Geliose Mobility, incubated at IIT-Delhi, launches E-scooter 'HOPE'. This E-Scooter HOPE with a mileage of 20 paise per KM.

Photo and Info Credits: IIT Delhi and ANI

Delhi: हर दिन बढ़ती पेट्रोल डीज़ल की कीमतों से परेशान देश की जनता ने अब पेट्रोल की जगह दूसरा ईंधन खोज लिया है। अब पेट्रोल की जगह इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन बढ़ने लगा है। कई कंपनियां इस दौड़ में आगे निकलने की रेस में लगी हुई है। अभी इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक बहुत महंगी आ रही है।

आज देश में ऐसी कोई कंपनी नहीं है, जो सस्ते दाम में एक अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर दे रहगी हो। अगर कोई कंपनी सस्ते दाम में इलेक्ट्रिक स्कूटर देने का दावा भी कर रही है, तो उनके स्कूटर में कुछ न कुछ खामी है। ऐसे में अब देश के एक जाने माने संस्थान से जुड़े स्टार्टअप (Startup) ने एक कोशिश की है।

भारत में भी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम किया जा रहा है, तो इसी सिलसिले में IIT-Delhi के स्टार्टअप Geliose Mobility ने एक नया ई-स्कूटर (Electric Scooter) तैयार किया है। इस नए E स्कूटर का नाम ‘होप’ है। इस स्टार्टअप ने ऐसे स्कूटर को बनाकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

कंपनी ने दावा किया है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘होप’ (E-Scooter Hope) पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर के मुकाबने बहुत सस्ता है। एक तरफ पेट्रोल वाले स्कूटर करीब 3 रुपए प्रति लीटर के खर्च से चलते हैं, तो वहीं ‘होप’ स्कूटर केवल 20 पैसे प्रति किमी के खर्च से दौड़ता है।

इस कंपनी ने अपने होप स्कूटर की कीमत 46,999 रुपए रखी है। इस कंपनी के संस्थापक आदित्य तिवारी ने एक अख़बार को बताया की इस स्कूटर की बैटरी पोर्टेबल रहने वाली हैं। ऐसा बताया गया है की यह कम कीमत वाला इंटरनेट कनेक्टेड स्कूटर होगा। ‘होप’ की बैटरी करीब 3 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाती है।

होप स्कूटर दो तरह की बैटरी के साथ मिलो रहा है। होप में एक खास बात यह है कि यह 25 किमी प्रति घंटे की स्पीड से भागेगा। मतलबइस कारन से इसको बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलाया जा सकता है। मतलब इस स्कूटर को चलने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरुरत नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here