
File Photo Credits: IANS
Delhi: सभी को घूमना पसंद होता है और अक्सर हम अपने शहर और गाँव के आस पास तो घूमने चले ही जाते हैं। थोड़ा पैसा खर्च करके लोग गोवा या अन्न टूरिस्ट प्लेस भी जाया करते हैं। हाँ मन में एक सपना भी होता है की विदेश यात्रा की जाये और वर्ल्ड टूर पर निकला जाये। हालाँकि वर्ल्ड टूर (World Tour) करना कोई आसान यात्रा तो नहीं है। लेकिन आपका यह सपना बहुत जल्द पूरा हो सकता है।
कभी कभी लोग ऐसे ही बोल देते हैं की लंदन घूमने जाना है। क्या पता की यह बात सच साबित हो जाये। खबर है की भारत-म्यांमार बॉर्डर पर यात्रा करना सामान्य होने के साथ दिल्ली से लंदन के लिए बस (Delhi To London Bus Service) सर्विस शुरू की जा सकती है। इसी साल सितंबर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस लग्जरी बसें दिल्ली से लंदन के लिए रवाना करने की योजना है।
70 दिनों में 18 देशों की यात्रा का संभव होगी
इस यात्रा का रुट तय हो जाने के बाद एडवेंचर्स ओवरलैंड की तरफ से ‘बस टू लंदन’ (Bus To London) की पहल के तहत इस बस मे यात्रा करने के इच्छुक लोग 70 दिनों में लगभग 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर 18 देशों की यात्रा (18 Countries Trip) का आनंद उठा सकते हैं।
अब आप इसका खर्चा जानना चाहते है। इसके लिए आपको 20 हजार डॉलर (20000 Dollars) मतलब करीब लगभग 15 लाख रुपए का पैकेज लेना होगा। इस पैकेज में आपकी टिकट, वीजा और अलग-अलग देशों में रुकने और अन्न सर्विस की परमिट शामिल हैं।
ऐसा होने पर 46 साल बाद यह दूसरा मौका होगा, जब लोगों को दिल्ली से लंदन के लिए बस सर्विस का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। बताया जा रहा है की एक ब्रिटिश कंपनी ने 1957 में दिल्ली लंदन-कोलकाता के बीच बस सेवा की शुरुआत की थी। बस सेवा चल रही थी, फिर कुछ वर्ष बाद बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
बस यात्रा के रुट में किया गया बदलाव
फिर एक ब्रिटिश यात्री ने डबल डेकर बस बनाकर, दोबारा सिडनी-भारत-लंदन के बीच बस सेवा चलाई थी। ये बस सेवा 1976 तक चलती रही। उस वक्त ईरान के बिगड़ते हालात और भारत-पाकिस्तान के बीच के तनाव की स्थिति के मद्देनज़र बस सेवा को बंद करना पढ़ गया था।
A private #tourist company based in #Gurugram has announced a bus service from #Delhi to #London where the travellers will cover 18 countries and 20,000 km in 70 days. pic.twitter.com/DCMd7DiiZq
— IANS (@ians_india) August 21, 2020
ऐसा एक बार फिरसे होने जा रहा है। फिर से एक बार फिर भारत की एक प्राइवेट कंपनी ने यह पहल की है। पुराने वक़्त में बस सेवा जिन कारणों से बंद हुई थी, उससे बचने के लिए बस का पुराना रूट बदल दिया गया है। पहले यह बस पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रस्ते होकर जाया करती थी। अब इस रुट की जगह इसे म्यांमार, थाईलैंड, चीन, किर्गिस्तान होने हुए फ्रांस तक ले जाया जाएगा।
ऐसे पहुंचेंगे यात्री लंदन
इस यात्रा पर इंग्लिश चैनल पार करने के लिए क्रूज की सहायता ली जाएगी। सबसे पहले दिल्ली से वाया कोलकाता बस म्यांमार पहुंचेगी। इसके बाद थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लतविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस के बाद लंदन पहुँच जाएगी और यही इसकी मंजिल होगी।
Delhi to London #Luxury Bus
This journey will cover 18 countries(20,000km) in 70 days.
First trip expected to begin by May 2021.
This luxury bus will have only 20 passengers on board. pic.twitter.com/lmohkpuzEW
— Naseeb Khan (@A__Commonman) February 5, 2021
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है की पुरानी बस के जैसे नई बस में भी 20 सीटें होंगी और हर यात्री के लिए अलग से केबिन की सुविधा दी जाएगी, ताकि कीमती सामान सुरक्षित रहे। इसमें खाने-पीने से लेकर सोने तक की सभी सुविधाएं होंगी। इस यात्रा के दौरान फ्रांस और लंदन के बीच फेरी सेवा के जरिये बस को फ्रांस के कैले से ब्रिटैन के डोवर तक आया जायेगा। इसके बाद बस में सवार यात्री लंदन पहुंचाए जायेंगे।



