हाइवे पर पंक्चर बनाने वाली लड़की से थानेदार और पुलिसवालों ने राखी बंधवाकर आंखे नम कर दी

0
638
Policewala Patrika
Police Officer CO Bharthana Chandrapal Singh celebrate Rakshabandhan with Girl who working Punchar Shop in Bharthana: Policewala News

Photo Credits: Twitter

Bharthana: एक माँ की कोख से बहन भाई का जन्म लेना ही रिश्ता नहीं कहलाता, कुछ रिश्ते धागों से भी बुने जाते है। जो सबसे अलग होते है। इसका जीता जागता बकेवर के निकट NH2 हाईवे पर पंचर जोड़ने वाली एक गरीब बेटी से सीओ भर्थना चंद्रपाल सिंह (CO Bharthana Chandrapal Singh) ने राखी (Rakhi) बंधवाकर रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के त्यौहार पर चार चांद लगा दिये।

राखी के पवित्र त्‍योहार का इन्तेजार हर बहन को रहता है। लेकिन कभी कुछ मजबूरियों के चलते कई भाई-बहन एक दूसरे से इस अवसर पर मिल भी नहीं पाते। रक्षाबंधन केवल रिश्तों का त्योहार नहीं बल्कि ये पर्व है वचन का और प्यार का, एक धागे के सहारे रिश्तों को बनाये रखने का वचन, जो कोई भी किसी को दे सकता है।

आमतौर पर राखी (Rakhi) के दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। लेकिन गरीब बेटी अपने भाई के इन्तेजार में बैठी थी। लेकिन कोई भी उसका भाई नही बन सकता था। गरीबी में हर कोई उसे दूर से देखकर निकल जाता। दिल की बात किसी को बता नही सकती मन ही मन इन्तेजार में पलके झुकाये बैठी थी।

हरदोई भरावन थाना हाइवे (Highway) पर पंक्चर (Punchar) जोड़ने वाली बेटी से सीओ भरथना और उनके गनर, ड्राइवर ने अपनी कलाई पर राखी बंधवाकर बहन की मुराद पूरी कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी की इस पहल की हो रही तारीफ कर रहा है।

बकेवर के निकट NH2 हाईवे पर पंचर जोड़ने वाली एक गरीब महिला से सीओ भर्थना चंद्रपाल सिंह (CO Bharthana Chandrapal Singh) ने राखी बंधवाकर रक्षाबंधन के पर्व को सबसे खास बना दिया। जिसकी उम्मीद लेकर बेटी बैठी थी, वो उसकी पूरी कर दी।

इस धार्मिक भाई बहिन के प्यार वाले त्यौहार (Festival) के अवसर पर दोनों भाई बहिन (सीओ चंद्रपाल एवं महिला) के आंखों में खुशी के आँसू निकल पड़े। भाई बन अपने आंसू रोक नही पाये। पुलिस क्षेत्राधिकारी की इस पहल को जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here