
Photo Credits: Twitter
Srinagar: श्रीनगर के लाल चौक (Lal Chowk) की ये फ़ोटो हिंदुस्तान को गौरवान्वित करने वाली हैं। फ़ोटो जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के उस लाल चौक की हैं, जिसे एक समय में श्रीनगर के देश विरोधी प्रदर्शनों का अड्डा माना जाता था। कुछ साल पहले तक जिस लाल चौक के घंटाघर पर तिरंगा फहराना भी राष्ट्रीय घटना होती थी, आज उसी इमारत को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के पहले तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है।
जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर जहां कभी तिरंगा फैराने पर बवाल मच जाता था, वहीं अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा लाल चौक ही तिरंगा रंग में रंग दिया गया है। दरअसल 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर जश्न भी मनाया गया था है, लेकिन अब वहां स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही है।
आजादी के बाद ऐसा पहला मौका है, जब लाल किले को तिरंगे रोशनी (Tiranga Light) में रंगा गया है। लाल चौक (Lal Chowk) के इस क्लॉक टावर (Clock Tower) को तिरंगे (Tiranga) के रंग वाली लाइट्स से सजाया गया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। श्रीनगर का लाल चौक हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। यहां पहले तिरंगा फहराने को लेकर बहुत लोगो को हिरासत में भी लिया गया था। लेकिन अनुच्छेद 370 हटने से काफी परिवर्तन देखने को मिला हैं।
वो कहते थे लाल चौक पर तिरंगा नही फहराने देंगे, @narendramodi जी ने लाल चौक ही तिरंगा कर दिया । pic.twitter.com/lOerDW0Zdo
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) August 6, 2021
श्रीनगर के मेयर ने ट्वीटर पर लाल चौक पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर Post किया है। जिसमें लिखा है कि हमने स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल चौक को तिरंगा रोशनी से सजाया है और इसमें अब एक नई घड़ी भी लगा दी। नगर निगम की हेल्प से उस काम को अंजाम देने में हम सफल हो गए है।
29 साल पहले के दृश्य को याद किया गया
स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे के रंग में नहाया नज़र आ रहा है। यह नजारा खास इसलिए है, क्योंकि इस जगह पर तिरंगा फहराना बड़ी चुनौती माना जाता था। यहां तिरंगा फहराने को लेकर कई बार विवाद हो रहा है। हालांकि 29 साल के बाद एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी हो रही है। सोशल मीडिया पर लाल चौक की Photo Viral हो रही हैं। यह दृश्य देखकर लोग 29 साल पहले की उस घटना को भी याद कर रहे हैं जब भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था।
घंटाघर की घड़ी को बदला
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 (Article 370) हटने के बाद कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इनमें से ही एक है लाल चौक पर धूमधाम से तिरंगा फहराया जाना। यहां तैयारियों जारों पर हैं। दरअसल लाल चौक पर एक घंटाघर (Ghanta Ghar) है। यहां बड़ी सी घड़ी लगी हुई है। बताया जा रहा है कि इस घड़ी को भी बदल दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर में तिरंगे का अपमान का बदला
सोशल मीडिया पर लोग 1992 में नरेंद्र मोदी के संयोजन में हुई एकता यात्रा को लोग अभी भी भूले नही है, उस वक्त लाल चौक पर तिरंगा फहराना बहुत मुश्किल बात थी। बावजूद इसके मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी ने यह प्लानिग बनाई। जोशी उस समय पार्टी के महासचिव थे। जोशी ने खुद एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि, जम्मू-कश्मीर में तिरंगे का अपमान ज्यादा हो रहा था, तिरंगे का सम्मान नही दिखाई दे रहा था, इसलिए वहां झंडा फहराना जरूरी हो गया था।
इसके बाद एकता यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। उद्देश्य था कि यह यात्रा लगभग सभी राज्यों से होकर गुजरे और तिरंगे को सम्मान दिया जाए। जब यात्रा का ऐलान किया गया तो जम्मू-कश्मीर में स्थिति काबू से बाहर हो गई थी। भाजपा के नेताओं को धमकियां मिलने लगीं। यात्रा की कमान नरेंद्र मोदी के हाथ में थी। यात्रा तो सही सलामत चलती रही, लेकिन लाल चौक पर पहुंचना आसान काम नहीं था।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Clock Tower (‘Ghanta Ghar’) at Lal Chowk in Srinagar illuminated in the colours of the Tricolour last night, ahead of Independence Day. pic.twitter.com/6d2pbbX2i3
— ANI (@ANI) August 7, 2021
जोशी के अनुसार, राज्यपाल के परामर्श पर वह और नरेंद्र मोदी व कुछ अन्य लोग कार्गो जहाज से वहां पहुंचे। जब वे झंडा फहरा रहे थे, तब आसपास गो-लियां की आवाज आने लगी थी, गो-लियां चल रही थीं। रॉकेट दागे जा रहे थे। पास में ही एक बम धमाका भी हुआ। लेकिन वे लोग 15 मिनट वहां रुके। उन्होंने झंडा फहराया और सुरक्षित दिल्ली वापस आए।
1948 में पं जवाहरलाल नेहरू ने भी फहराया था तिरंगा
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी लाल चौक पर तिरंगा (Tricolour) फहराया था। उस समय उनके साथ जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला भी उपस्थित थे। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी लाल चौक पर घंटाघर की तिरंगे वाली फ़ोटो ट्वीट की है। उन्होंने फ़ोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वो कहते थे लाल चौक पर तिरंगा नहीं फहराने देंगे, नरेंद्र मोदी जी ने लाल चौक ही तिरंगा कर दिया।



