यदि आप हनीमून पर जानें की सोच रहे, तो भारत की इन खास जगहों पर जरूर जाइये, यादगार पल बनेंगे

0
2187
Top Honeymoon Places
Best honeymoon destinations for newly married couple in India. Top Honeymoon Places For Young Couples in 2022-2023.

Bhopal: जब भी किसी की नई नई शादी होती है, तो नए कपल (Newly Married Couple) को न्यू जगह घूमने का मन होता है। अक्सर ही नए कपल हनीमून (Honeymoon) के लिए देश और विदेश के बेस्ट प्लेस को सर्च करते है। इन जगहों को सर्च करना काफी मुश्किल भरा काम होता है।

घूमने के लिए कौन सी जगह जाएं और कौन सी जगह ना जाए, ये दुविधा अक़्सर ही कपल में होती है। नई जगह कपल गूगल की मदद से भी सर्च (New Couple Search For Honeymoon Places On Google) करते है। लेकिन उसके बाद भी कभी कभी ऐसा हो जाता है कि उनको पसन्द की बेस्ट जगह गूगल पर भी नहीं दिखती है।

आज इस पोस्ट में हम वही न्यू कपलस जो घूमने के लिए भारत की खूबसूरत जगहों को सर्च करते है उनके लिए खूबसूरत जगहों के विषय में जानकारी लेकर आए है। यह वह जगह है जहा कपल अपने हनीमून को एक ख़ूबसूरत यादगार पल बना सकते है।

उदयपुर (Udaipur)

उदयपुर शहर के बारे मे अपने जरूर सुना होगा। यह शहर राजस्थान (Rajasthan) राज्य मे स्थित है। इस शहर को पर्यटक अन्य जगह से ज्यादा पसन्द करते है। उदयपुर एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। उदयपुर में कई प्राचीन इमारत तथा खूबसूरत झीलें है। जिसे देखकर आपको अदभुद फिलिंग आएगी। वैसे भी उदयपुर शहर खूबसूरत झीलों तथा खूबसूरत प्राचीन ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है।

उदयपुर ऐसी जगह है, जहां नए कपल अपने हनीमून को काफी अच्छे से एंजॉय कर सकते है। यह जगह कपल के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता हैं। उदयपुर में आप पग पग पर पुराने किलो और महलो को देख सकते हैं।

गोवा (Goa)

हनीमून के बारे मे जब भी चर्चा होती है, देश गोवा का नाम उसमें जरूर आता है। आए भी क्यों ना यह शहर है ही इतना ख़ूबसूरत। इस शहर मे रात को घूमना बीच पर समय बिताना यह सब न्यू कपल को काफी आकर्षित कर देता है। गोवा को कपल्स के घूमने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है।

समुद्री तट पर स्थित इस देश मे काफी सारे बीच है। जहां कपल्स रोमांटिक अंदाज मे बाहों मे बाहें डाल कर बिना किसी चिंता के आराम से घूम सकते है। गोवा में बहुत सारे समुद्री तट और वाटर स्पोर्ट्स है। यह जगह कपल्स के एंजॉय करने के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती हैं।

मुन्नार (Munnar)

मुन्नार प्राकृतिक खूबसूरती को समेटे हुए एक बहुत ही खूबसूरती हिल स्टेशन है। मुन्नार मे हरी भरी पहाड़िया पाई जाती है जो हमेशा से ही नए कपल को आकर्षित करती आई है। मुन्नार केरल (Kerala) राज्य में स्थित है और एक बहुत ही खूबसूरत सा हिल स्टेशन है।

इस जगह मे प्रकृत्ति का नजारा बहुत ही करीब से देखा जा सकता हैं। केरल के मुन्नार में बहुत से खूबसूरत रिसॉर्ट तथा होटल हैं। जहां रुकने की बहुत ही उत्तम व्यवस्था है। इस जगह पर रूककर आपको काफी अच्छा अनुभव मिलेगा।

अंडमान (Andaman)

अंडमान द्विप एक ऐसा द्वीप है, जो हमेशा से न्यू कपल की पहली पसंद रहा है। कपल्स के लिए यह एक सबसे बेहतरीन ऑप्शन भी हैं। इस जगह के तटों पर जब आप अपना कीमती समय अपने लाइफ पार्टनर संग बिताते है तो यह पल काफी रोमांटिक नजर आते है।

यह जगह फ़िल्मों में दिखाई जाने वाली रोमांटिक जगह की तरह दिखती है। अंडमान तथा निकोबार बंगाल की खाड़ी में स्थित है। बंगाल की खाड़ी भारत के पूर्वी तट में मौजूद है। यह द्वीप न्यू कपल के लिए प्रारंभ से ही आकर्षण का मेन केंद्र रहा है। इस जगह में अगर न्यू कपल जाते है, तो बेस्ट ट्रिप एंजॉय करके आते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here