
Delhi: आज भारत के हर व्यक्ति के मन में कभी न कभी कार खरीदने का सपना ज़रूर होता है। आज कहीं न कहीं ये ज़रूरत बन गयी है, तो कहीं अपना स्टेटस और पावर दिखाने लोग महंगी से महंगी कार खरीदते हैं और कुछ लोगो का शौक होता है, अलग अलग कारो को चलाने और उनकी टेक्नोलॉजी के बारे में जानने का।
भारत में पिछले कुछ सालों में कार बिक्री का मार्किट ज़ोरो से उछाल मार रहा है। आज देश और विदेश की लगभग हर कार की कंपनी भारत में निवेश कर रही हैं और अपनी कार बेच रही हैं और इन सब में महंगी से महंगी कारों के शौकीन व्यक्ति भी कार खरीदने से पीछे नहीं हैं।
सबसे शक्तिशाली लग्ज़री कार एसयूवी एस्टन मार्टिन डीबीएक्स 707
दुनिया की सबसे तेज़ और सबसे शक्तिशाली लग्ज़री कार एसयूवी एस्टन मार्टिन डीबीएक्स 707 (SUV Aston Martin DBX 707) का भारत में आगमन हो चुका है। यह भारतीय बाजार में पहले से उपलब्ध एस्टन मार्टिन डीबीएक्स से भी अधिक शक्तिशाली है।
इस कार की शक्ति का इस से पता चलता है की, ये 0 से 100 की स्पीड मात्र 3.3 सेकंड में पकड़ लेती है।इसका इंजन 707 Bhp की ज़बरदस्त शक्ति रखता है, यह अब तक की सबसे ज़बरदस्त एसयूवी है और कहते हैं।
यह लेम्बोर्गिनी उरुस जो 2021 में आयी टॉप स्पीड कार से भी तेज़ रफ़्तार वाली है और अब भारत मे भी इस एसयुवी को आप खरीद सकते हैं। यह ग्लोबल मार्केट में बेंटले बेंटायगा, फेरारी पुरोसांग और लेम्बोर्गिनी उरुस जैसी टॉप स्पीड और सुपर Luxury Cars के साथ कॉम्पीटीशन में है।
एसयूवी एस्टन मार्टिन डीबीएक्स 707, टॉप हाई स्पीड कार
भारत में इस कार की प्राइस लगभग 4.63 करोड़ रुपये (Ex Showroom- India) तय की गई है। और एस्टन मार्टिन डीबीएक्स 707 में 4.0-लीटर वी8 इंजन लगा है। यह 707 Bhp और 900 Nm का पीक टॉर्क Generate करता है।
साथ ही इंजन को 9-Speed Wet Clutch Gearbox से जोड़ा गया है। जिस से यह एसयूवी 0-100 किमी प्रति घंटे की Speed 3.3 सेकंड में पकड़ लेती है, जो फेरारी पुरोसंग के जैसी है और लेम्बोर्गिनी उरुस से 0.3 सेकंड से भी फास्ट है। इसकी टॉप हाइ स्पीड भी 311 KM Per Hour है, जो अपने आप में ही कमाल है।
एसयूवी एस्टन मार्टिन डीबीएक्स 707 लक्ज़री इंटीरियर्स एंड डिज़ाइन
इस कार की डिजाइन की बात करें तो, एस्टन मार्टिन डीबीएक्स 707 में एक बड़ा सा Front Grill और New Air Intake के साथ ही डीआरएल को फिर से डिजाइन किए गए हैं। एस्टन मार्टिन डीबीएक्स 707 में soft Close Door भी दिए गए हैं और नया लिप स्पॉइलर दिया है रियर में रूफ विंग के लिए, जबकि ग्लॉस ब्लैक ट्रीटमेंट में नए एग्जॉस्ट के डिफ्यूज़र को जोड़ा गया है।
The most powerful SUV in the world (Aston Martin DBX 707) was spotted out & about.
📸 Grange Motors pic.twitter.com/tvB9UMjH2I
— CarsInPixels (@cars_pixels) March 14, 2022
स्विचगियर के लिए Dark Chrome Finish इंटीरियर में है। इसकी Sport Seats के साथ साथ Heating Function, 16-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट फ्रंट और रियर Seats में मिलता है। जो अपने आप में ही लक्ज़री और कम्फर्ट में एक नया अहसास कराती है।
SUV कार की लोकप्रियता
भारत में कारों के अलग अलग सेगमेंट हैं। आपने अभी तक हैचबैक (Hatchback) और एसयूवी (SUV Cars) के बारे में सुना और देखा होगा। भारत में सबसे ज्यादा छोटी और लोकप्रिय गाड़ियां जैसे हैचबैक बहुत पसंद की जाती है, लेकिन पिछले कुछ सालों में एसयूवी को लेकर भी लोगो में जबरदस्त क्रेज बढ़ता जा रहा है।
Introducing the new "most powerful luxury SUV ever". The Aston Martin DBX 707 packs a punch of 707 metric HP or 520kW, and 900Nm of torque.
It remains the 4.0L AMG sourced V8 with new turbos and exhaust. It propells the DBX to 100km/h in 3.3s and all the way to 3q0km/h. pic.twitter.com/rIt4h1ZIxx
— Motor Magnet (@Motor_Magnet) February 1, 2022
यह बड़ी कारों की कैटेगिरी का कहलाती है, SUV का फुल फॉर्म होता है स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल। ये कारें हैचबैक और सेडान कारों से साइज में बड़ी होती है। महिंद्रा स्कॉर्पियो, फॉर्च्यूनर, एंडेवर इसके Example हैं।
Aston Martin DBX 707#AstonMartin #astonmartindbx #dbx #dbx707 #suv #luxury #sports pic.twitter.com/PPxEOrcUb1
— Jeff Huang (@yh_car_apple) July 7, 2022
ये Body On Fram चेसिस पर बनी हैं। SUV में जगह अधिक होती है, इसकी क्षमता अधिक होती है और सुरक्षा की दृष्टि से बहुत अच्छी होती है। जब गाड़ी में बैठ कर आउटिंग पर जाते हैं, अलग ही अनुभव और आनंद मिलता है।



