बहू को बेटी मानकर आगे पढ़ाया, बहू ने IAS बनने की सफलता का श्रेय अपनी सास को बताया।

0
2529
IAS Aditi Agarwal Story
Aditi agrawal Ias Story. Mother in law has supported her daughter in law Aditi Agarwal to become IAS for clear UPSC exam: Ek Number News

IAS Aditi Agrawal Image Credits: praveengupta2010.blogspot.com

आज समय बदल गया है, पहले की सास अपनी बहू को घर से बाहर नही जाने देती थी, लेकिन आज सास खुद पढ़ी लिखी ना होने के बाद भी अपनी बहू को आगे पढ़ा लिखाकर अफसर बनाना चाहती है। अशिक्षित सास और ससुर ने बहू को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन किया। बहू को आगे पढ़ाकर सास ने की मिसाल कायम। कमला नगर के शांति नगर की रहने वाली मंजू अग्रवाल ने अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाई।

अशिक्षित सास ने अपने बच्चों को उच्चतम शिक्षा ग्रहण कराने के लिए बहुत मेहनत की। अपनी बहू को भी उच्चतम शिक्षा दिलाकर IAS बना दिया। सिविल सर्विसेज में अदिति ने पहली कोशिश में ही IAS के Exam में कामयाबी हासिल कर ली। अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति निशांत अग्रवाल, सास मंजू अग्रवाल, ससुर राजीव अग्रवाल को दिया।

अदिति गाजियाबाद के मोदी नगर के दयावती मोदी पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। अदिति ने 12वीं का पढ़ाई गाजियाबाद के विद्यालय से ही की है। अदिति ने अपने पिछले दिनों की बात बताई हैं कि कालेज के दिनों में उन्होंने अपने मित्रों से आगे बढ़ने की प्रेरणा ली थी। जिससे उनको बहुत Support मिला। और वो आगे की ओर अग्रसर हुई।

अदिति ने अपने कालेज के समीप दूषित नाले के पास लोग रहने को मजबूर थे। उनके पास खुद का कुछ नही था। गरीबी ने उनको लाचार बना दिया था। ऐसे लोगो को देखकर अदिति ने आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। ग्रेटर नोएडा के APJ स्कूल ऑफ आर्किटेक्ट एंड प्लानिंग से अदिति ने बीआर्क की डिग्री प्राप्त की है।

वर्ष 2015 में उनका विवाह आगरा में रहने वाले निशांत अग्रवाल से तय हो गया। इसके बाद अदिति ने अपनी पढ़ाई जारी रखी उसको बन्द नही किया। पढ़ाई करते करते उन्होंने IAS की तैयारी करना Start कर दिया। उन्होंने अपने हौसले को कम नही होने दिया। अदिति ने पहली बार ही परीक्षा देकर कामयाबी हासिल कर ली थी।

अपने लक्ष्य तक पहुचने के लिए कड़ी मेहनत करना ही प्रथम उद्देश्य है। अदिति को IAS के Exam में 282वीं रैंक प्राप्त हुई थी। अदिति ने बताया कि सिविल सर्विसेज का Exam देने के लिए स्टूडेंट्स को अपना Knowledge Strong करना चाहिए, जिससे वो हर तरह के सवाल का जवाब आसानी से दे सके। कड़ा परिश्रम ही सफलता का राज होता है।

गरीबी से लाचार लोगो का सहारा बनेगी अदिति। उन्होंने दूषित नालो के पास लोगो को रहते देखा है। उनकी मदद करना चाहती है अदिति। जब अदिति अपने कालेज जाती थी तब वो नालो के पास जीवन यापन करने वालो को देखकर वो हैरान रह जाती थी।वह उनके लिए कोई अहम कदम उठाना चाहती हैं। उनको इस जगह से अलग रहने के लिए अदिति कोई कदम उठाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here