लखनऊ के कमलेश तिवारी हत्याकांड घटना को अंजाम देने वाले दो लोगों के सूरत में गिरफ्तार किए जाने की खबर आ रही है। उधर मामले की जांच में जुटी उत्तरप्रदेश STF ने मुरादाबाद में गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस रु़कवाकर 5 संदिग्ध को पुलिस हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक STF मुरादाबाद और रामपुर पुलिस ने 5 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया है। STF की टीमों ने गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को स्टेशन के पहले रुकवाकर हिरासत में लिया। थाना कटघर के प्रेम वंडरलैंड के पास ट्रेन को रोका गया और उसके बाद संदिग्धों को ट्रेन से नीचे उतार लिया गया।
सूरत से दो को पुलिस हिरासत में ले लिया गया
घटना में STF इनसे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक कमलेश तिवारी हत्याकांड में लोगों सूरत से दो को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। इससे पहले गुजरात एटीएस ने इन दोनों समेत कुल 6 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया था। कड़ी पूछताछ के बाद चार लोगों को गुजरात ATS ने छोड़ दिया है।
घटना में पुलिस को एक CCTV फुटेज भी हाथ लगी है, इसमें मिठाई खरीदते समय की CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। जानकारी के अनुसार पता चला है कि कमलेश तिवारी हत्याकांड की साजिश दुबई के रहने वाले रशीद शेख ने रची थी। अशफाक और मोइनुद्दीन पठान लखनऊ में कमलेश के घर आकर हत्याकाड को अंजाम दिया था।
#WATCH Surat: CCTV footage of the three accused in #KamleshTiwari murder case being picked up by the Gujarat Anti-Terrorism Squad (ATS). pic.twitter.com/mEyxFNk2zQ
— ANI (@ANI) October 19, 2019
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि दो महीने से इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए साजिश बनाई जा रही थी। वहीं कहा जा रहा है कि मामले की जांच NIA को सौंपी जा सकती है। गुजरात एटीएस ने दावा किया है कि कमलेश तिवारी को मौत के घाट उतारने के लिए सूरत से पिस्टल खरीदी गई थी।
दुबई से भारत सिर्फ घटना को अंजाम देने के लिए आया
वहीं साजिश रचने के बाद एक व्यक्ति दो महीने पहले ही दुबई से भारत कमलेश तिवारी की हत्या को अंजाम देने के लिए आया था। गुजरात ATS ने बताया कि कमलेश तिवारी की हत्या को अंजाम देने के लिए दुबई से आए व्यक्ति ने दो लोगों को तैयार किया। सूरत से मिठाई खरीदने वाले दोनों ही शूटर बताए जा रहे है। शुक्रवार को कमलेश तिवारी की लखनऊ में गला रेतकर उसको मौत के घाट उतार दिया।



