Jabalpur: पैसा एक ऐसी चीज होती है इसकी जरूरत हमें कभी भी पड़ सकती है। कभी-कभी हमारे साथ होता है कि हमें बहुत ही इमरजेंसी हो जाती है, परंतु हमारे अकाउंट (Bank Account) में पैसे नहीं होते, उस वक्त व्यक्ति काफी हताश और निराश महसूस करता है।
ऐसी स्थिति में व्यक्ति या तो बैंक से लोन लेता है या फिर किसी करदाता से उचित दर पर ब्याज वाला पैसे लेता है। जो बाद में चलकर काफी दुख-दाई साबित भी होता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए बैंक एक ऐसी सुविधा देता है, जिसके बारे में शायद बहुत ही कम लोग जानते हैं ओवरड्राफ्ट (Overdraft) सेवा।
यह एक ऐसी सेवा है, जिसके माध्यम से किसी भी जरूरत मंद व्यक्ति के खाते में पैसे ना होने की स्थिति में भी वह बैंक से पैसे निकाल सकता है। यह बैंक द्वारा इमरजेंसी (Emergency) में फंसे व्यक्तियों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, आइए जानते हैं विस्तार से।
जाने किस खाते को मिल सकती है ओवरड्राफ्ट की सेवा
बैंकों से मिलने वाली ओवरड्राफ्ट की सुविधा एक प्रकार का बैंक से लिया गया ऋण होता है जो बहुत कम अवधि के लिए होता है। इसमें हर 1 दिन का हिसाब होता है। भारत के अंदर के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक यह सुविधा का लाभ अपने ग्राहकों को देते है।
जब आप किसी इमरजेंसी में हो तब आप इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं, आपको बता दें ज्यादातर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट, सैलरी अकाउंट, करंट अकाउंट आदि खाते वाले व्यक्ति ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ ले सकते है।

यदि आप भी सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको एक बात का ध्यान रखना होता है कि इस सुविधा का लाभ लेने से पहले आपको बैंक में कोई कीमती वस्तु रखनी होती है, हम कह सकते हैं बैंक के पास हमें सामान गिरवी रखना होता है।
इस तरह अप्लाई करके ले सकते हैं तब मिलेगा लाभ
आप बैंक को अपनी एफडी, शेयर बॉन्ड जैसी कुछ इस प्रकार की चीज है गारंटी के लिए दे सकते हैं। बैंक से पैसा लेने के लिए आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप जो भी पैसा लेते हैं उसका ब्याज आपको हर दिन का देना पड़ेगा।
इसके साथ ली हुई रकम भी आपको एक मुश्त देनी होगी। ओवरड्राफ्ट सुविधा दो प्रकार से दी जाती है, एक सिक्योर्ड और एक अनसिक्योर्ड। सिक्योरिटी फैसिलिटी में आपको बैंक के पास कुछ ना कुछ गिरवी रखना पड़ता है। और अनसिक्योर्ड फैसिलिटी कुछ प्राइवेट फाइनेंस कंपनियां ओवरड्राफ्ट के रूप में पर्सनल लोन देते हैं।
आपको बता दें ओवरड्राफ्ट आपके सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट से जुड़ा हुआ होता है। जब आप ओवरड्राफ्ट सुविधा का उपयोग करते हैं, तब आपको बैंक आपके खाते में उपलब्ध धनराशि से अतिरिक्त पैसा आडी अकाऊंट से निकाल कर दे देती है और जब आप वापस से पेमेंट जमा करते हैं, तो पूरी रकम और ब्याज सहित आपके अकाउंट से काट लेती है।
ओवरड्राफ्ट लोन पर लगने वाला ब्याज
ओवरड्राफ्ट सुविधा बैंकिंग सेक्टर के द्वारा दी जाने वाली एक विशेष सुविधा है। इस सुविधा के नियमानुसार खाताधारकों को ये सुविधा तब भी मिलती है जब उनके अकाउंट में पैसे नहीं होते। सभी खाताधारकों के लिए ओवरड्राफ्ट की लिमिट भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई है। कुछ ओवरड्राफ्ट की लिमिट ग्राहकों के संबंध के आधार पर भी निर्धारित की जाती है।

इस योजना से ली गई धनराशि पर बैंक द्वारा ब्याज भी वसूला जाता है, जो दैनिक रूप में लागू होता है। ओवरड्राफ्ट सुविधा से प्राप्त धन राशि (Get Money From Overdraft Service) पर ब्याज की दर सभी कस्टमर के लिए प्रथक प्रथक होती है जो बैंकों के साथ व्यक्ति के संबंध, भुगतान की समय अवधि और धन राशि पर डिपेंड होती है।
ओवरड्राफ्ट से प्राप्त धनराशि की विशेषता
ओवरड्राफ्ट सुविधा सभी बैंकों द्वारा दी जाने वाली एक काफी खास सुविधा होती है। इस सुविधा का उपयोग व्यक्ति अपने मुश्किल वक्त में पैसे के इंतजाम के लिए कर सकते है। सुविधा का लाभ सैलेरी अकाउंट और सेविंग अकाउंट वाले व्यक्तियों को मिलती है। ग्राहकों के खाते, उसके अकांउट हिस्ट्री, क्रेडिट स्कोर और पेमेंट रिकॉर्ड की जांच करते हुए ही बैंक एक निश्चित धनराशि ग्राहक को निश्चित समय के लिए उपलब्ध कराती है।




