Demo Image
Noida, Uttar Pradesh: अब आने वाले समय में मुंबई में फिल्मे बनना बेहद कम हो जाने वाली है और इस बात को लेकर बॉलीवुड में हड़कंप मचा हुआ है। अभिनेता सुशांत सिंह केस के बाद से बॉलीवुड का नेपोटिज्म ग्रुप निशाने पर है और मुंबई की इनसाइडर और आउटसाइडर का चक्कर व्याप्त है। यहां पर जो भी कलाकार बाहर अर्थात खासकर यूपी और बिहार से अपना करियर बनाने के लिए आते हैं, उन्हें भागने या प्राण देने के लिए मजबूर कर दिया जाता है।
माना जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की वजह भी यही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी यूपी में बनाने का ऐलान किया था। अब इस प्रोजेक्ट पर अब काम भी शुरू हो चुका है। योगी सरकार ने इस फिल्म सिटी के लिए 1000 एकड़ की उपलब्ध कराई है।
यमुना एक्सप्रेस वे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं ओद्योगिक विभाग को पत्र लिखकर फिल्म सिटी के उपलब्ध भूमि की जानकारी दी। इस पत्र में फिल्म सिटी (Film City UP) के लिए यमुना एक्सप्रेस वे ओद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में ओद्योगिक भूखंडों के लिए 780 एकड़ और व्यावसायिक भूखंड के लिए 220 एकड़ यानि कुल 1000 एकड़ भूमि उपलब्ध है।
बता दे की फिल्मकार मधुर भंडारकर ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने गौतमबुद्ध नगर जिले में देश के ‘सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी’ के बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा पर चर्चा की।
UP CM योगी ने फिल्म निर्माता को भेंट स्वरूप एक सिक्का दिया, जिसमें भगवान राम की तस्वीर उकेरी गई थी और इसके साथ ही रामचरितमानस की एक प्रति, तुलसी के बीजों की एक माला व एक भव्य कुंभ कॉफी टेबल भी दी, जिसे पिछले साल प्रयागराज में आयोजित किया गया था। सरकार की तरफ से एक प्रवक्ता के मुताबिक, भंडारकर ने मुख्यमंत्री को फिल्म सिटी की योजना के लिए बधाई दी और फिल्म बिरादरी से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बता दें कि शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए सीएम योगी ने यूपी में देश की सबसे बड़ी और खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा या यमुना विकास प्राधिकरण फिल्म सिटी बनाने के लिए आदर्श जगह है। वहां पर देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने की उपयुक्त सुविधाएं मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के UP में फिल्म सिटी बनाने के फैसले से अभिनेत्री कंगना रनौत बहुत उत्साहित नजर आ रही हैं। कंगना (Kangana Ranaut) ने योगी सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। कंगना (Kangana Ranaut) ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “लोगों की धारणा है कि भारत में सर्वश्रेष्ठ फिल्म उद्योग हिंदी फिल्म इंडस्ट्री है, ये गलत है। तेलुगु फिल्म उद्योग ने खुद को शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है। अब वो पूरे भारत में कई भाषाओं में फिल्मों को पहुंचा रहे हैं। कई हिंदी फिल्मों की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी में की गई है।” अब कंगना का हम आसान होने वाला है।



