यदि आपका Passport विदेश में खो जाये, तो भारत ऐसे वापस आयें, मदद के लिए यह काम करें

0
1559
Passport lost in Foreign
What to Do if You Lose Your Passport Abroad. How to come back India, If Your Passport lost in Foreign Country. Follow these steps.

Delhi: यदि व्यक्ति एक देश से दूसरे देश जाता है, तो उसको काफी सारे दस्तावेजों को एक प्रूफ के तौर पर देना होता है। मुख्य तौर पर पासपोर्ट (Passport) बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। सभी जरूरी दस्तावेजों का होना और उनको प्रूफ के तौर पर देना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि हर देश चाहता है कि उनके देश में अमन और शांति बनी रहे।

विश्व के सभी देशों में आपस में प्रतिस्पर्धा होती है, सभी देश चाहते हैं कि उनका देश सभी देशों से आगे हो। और जो देश आगे हैं, उनसे अन्य देश जलन की भावना रखते हैं और कुछ देश में दहशतगर्द भी मौजूद है, जो देश को मिटा के अपना स्वराज स्थापित करना चाहते हैं।

Plane Flight
Plane File Photo Credits Pixabay.

इसीलिए पासपोर्ट और सभी दस्तावेज अपने देश से किसी भी देश में प्रवेश लेने के लिए और वहां रहने के लिए बेहद जरूरी है। परंतु यदि यह दस्तावेज आपसे कहीं खो जाए (If Lost Passport in Abroad), किसी विदेश में रहते हुए और आप चाहें अपने देश लौटना, तो किस प्रकार लौटेंगे? क्या आपने कभी सोचा है कि आपका पासपोर्ट खो जाने के बाद आपका क्या होगा? तो घबराएं नहीं यह पोस्ट आपकी मदद करेगी।

दस्तावेजों का रखें खास ख्याल

देश हो या विदेश (Abroad) हमें अपने दस्तावेजों को हमेशा संभाल के रखना चाहिए हमारा एक दस्तावेज गलत लोगों के हाथों में लगने पर वे उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी कड़ी में हम आपको बता दें कि यदि आप भी विदेश में यात्रा करना चाहते हैं या फिर करते रहते हैं, तो आपने इस बात पर ध्यान दिया होगा कि आप के दस्तावेज इस यात्रा में कितनी अहम भूमिका निभाते हैं।

आप जानते भी होंगे कि आपको अपने दस्तावेजों का ध्यान किस प्रकार रखना है। आप के मुख्य दस्तावेजों में पासपोर्ट, वीजा कार्ड, ID Proof सबसे मुख्य दस्तावेज हैं, इसीलिए इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

विदेश में खो गया है पासपोर्ट अब क्या करें

तमाम सावधानियों के बाद कभी-कभी हमसे भूल हो ही जाती हैं। कई बार हमारे दस्तावेज खो भी जाते हैं। बात करें विदेश (Foreign Country) में खोए हुए जरूरी दस्तावेज की तो आइए जाने क्या किया जा सकता है। यदि भूल से आपके द्वारा आपका पासपोर्ट विदेश में खो गया है, तो उस वक्त आपको घबराने और परेशान होने की वजह कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए, जो किसी बड़ी दुर्घटना को होने से रोक सकता है।

Indian Embassy
Indian Embassy in abroad file photo.

साथ ही विदेश से अपने स्वदेश लौटने में भी आपकी मदद कर सकता है। पासपोर्ट खो (Lose Passport) जाने की स्थिति में आपको पहला कदम यह उठाना चाहिए कि आपके स्थानीय क्षेत्र के पुलिस स्टेशन में अपने पासपोर्ट खो जाने की शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके बाद अपने देश के दूतावास (Indian Embassy) से संपर्क कर इस जानकारी को देना चाहिए जिससे वह पासपोर्ट को रद्द कर सकें और कोई उसका मिस यूज ना कर सके।

नए पासपोर्ट के लिए अप्लाई करें

इसके बाद आपका दूसरा काम होगा की अपने अन्य दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, खोए हुए पासपोर्ट की एक हार्ड कॉपी के साथ दर्ज एफ आई आर की कॉपी लगा कर आप पासपोर्ट सेवा केंद्र जाकर अपने नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करें। इस प्रकार आप अपने स्वदेश लौट सकेंगे।

इमरजेंसी सुविधा भी उपलब्ध है

आप कुछ समय इंतजार नहीं कर सकते आपको जल्द से जल्द अपने देश लौटना है, तो ऐसी स्थिति में भी आपकी परेशानियों का हल निकल सकता है। आपको बता दें यदि आप तुरंत अपने देश लौटना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में दूतावास के माध्यम से इमरजेंसी सर्टिफिकेट प्राप्त किया जाता है।

यह सर्टिफिकेट (Emergency Certificate) केवल उसी व्यक्ति के लिए होता है, जिससे अपने देश जल्द से जल्द लौटना हो यानी इमरजेंसी के लिए होता है। हमें उम्मीद है कि के लिए हमारी जानकारी हेल्पफुल साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here