यह ODI क्रिकेट में 8 बार ऐसा कारनामा करने वाला विश्व का मात्र एक गेंदबाज है, पूरी लिस्ट में टॉप पर है

0
1477
Cricket Bowlers Record
List of bowlers who have taken a wicket with first ball in Cricket matches. Chaminda Vaas creates history with first balls of the match.

Bhopal: क्रिकेट कि लोकप्रियता हर खेल से ज्‍यादा है। हमारे देश में क्रिकेट को लोगो द्वारा सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। लोग इसके लिये दीवाने है। वनडे हो या टी टवेन्‍टी हर इवेन्‍ट में इसकी लोकप्रियता समान है। इसकी लोकप्रियता कभी कम नहीं होती। अभी एशिया कप समय चल रहा है।

हाल ही में भारत ने पाकिस्‍तान को करारी शिकस्‍त दी। जिसने लोगों का दिल एक बार फिर जीत लिया। क्रिकेट में हमने ऐसा कई बार देखा है कि बल्‍लेबाज पहली गेंद पर ही छक्‍का या फिर चौका लगा देता है। लेकिन पहली बॉल पर पहला विकेट लेने वाले गेंदबाज बहुत ही कम होते है।

यह कारनामा कई गेंदबाज (Bowlers) कर चुके है और सिर्फ एक बार नहीं 8 बार तक यह कार्य गेंदबाज कर चुके है। आइये आज जानते है कि ऐसे कितने गेंदबाज है, जिन्‍होंने कई बार पहली गेंद पर ही विकेट प्राप्‍त किया है।

चमिंडा वास (Chaminda Vaas)

चमिंडा श्रीलंका टीम कि तरफ से क्रिकेट खेला करते थे। अब वह रिटायर हो चुके है। चामिंडा ने अपने पूरे करियर में कुल 322 वनडे मैच खेले है। इन मैचों मे चामिडा वास ने 400 विकेट भी हासिल किये है।

आपको बता दे चामिंडा अपने पूरे करियर में 8 बार ऐसा कर चुके है कि पहली बॉल (First Ball) पर उन्‍होंने विरोधी टीम के खिलाड़ी को आउट (Out) किया है।

जहीर खान (Zaheer Khan)

जहीर खान भारत के बहुत तेज और सफल गेंदबाज रहे है। जहीर भी इसी सूची में नाम दर्ज करवा चुके है। जहीर खान के करियर किे बात करें, तो इन्‍होंने कुल 200 वनडे मैच खेले है। जिसमें वह 282 विकेट भी अपने नाम कर चुके है। जहीर ने पहली बॉल पर विकेट लेने का कारनामा पूर 4 बार किया है। उन्‍होंने 4 बार विरोधी ऑपनर को पहली गेंद पर ही पवेलियन भेजा है।

ब्रेट ली (Brett Lee)

ब्रेट ली ऑस्‍ट्रेलिया के बहुत ही फैमस प्रसिद्ध गेंदबाज रहे है। ब्रेट ली एक ऐसे गेंदबाज थे। जिनसे हर विरोधी टीम का बल्‍लेबाज डरता था। ब्रेट ली भी उन गेंदवाज में शुमार है, जो पहली गेंद पर विकेट (Wicket In First Ball) ले चुके है। आपको बता दे कि ब्रेट ली यह कारनाम 4 बार कर चुके है।

नुवान कुलसेखरा (Nuwan Kulasekara)

नुवान कुलसेखरा भी श्रीलंका के प्रसिद्ध गेंदबाज रहे है। इन्‍होंने अपने पूरे जीवन के क्रिेकेट करियर में कुल 199 विकेट चटकाए है। आपको बता दे वह भी यह कारनामा चुके है नुवान कुलसेखरा ने कुल 4 बार विरोधी टीम के पहले ऑपनर का विकेट पहली ही गेंद पर लिया है।

वसीम अकरम (Wasim Akram)

वसीम अकरम पाकिस्‍तान के प्रसिद्ध खिलाड़ी रहे है। आपको बता दे कि वसीम अकरम ने अपने पूरे वनडे करियर में 356 मैच खेले है। उन मैचों में वसीम ने कुल 502 विकेट प्राप्‍त किये है। वसीम ने भी 4 बार पहली गेंद पर विरोधी खिलाड़ी का विकेट लिया है।

मिचेल स्‍टार्क (Mitchell Starc)

मिचेल स्टार्क का नाम कौन नहीं जानता। मिचेल ऑस्‍ट्रेलिया टीम के बहुत ही तेज गेंदबाज थे। उनकी गेंद का सामना करने से हर कोई डरता था। आपको बता दे मिचेल ने 99 वनडे मेच खेले है, जिसमें वह 195 विकेट लेने में सफल भी रहे है। मिचेल अपने पूरे करियर में 4 बार यह कारनामा कर चुके है कि पहली गेंद पर वह पहला विकेट निकाल पाने मे सफल हुये है।

शॉन पोलॉक (Shaun Pollock)

शॉन पोलॉक का नाम भी इसी सूची में शामिल है। सफल गेंदबाज शॉन पोलॉक बल्‍लेबाज को पवेलियन लौटा देने में माहिर थे। उन्‍होंने कुल 4 बार ऐसा किया है कि पहली गेंद पर ही बल्‍लेबाज को पवेलियन भिजा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here