
Photo Credits: IPL on Twitter
Indore: आईपीएल की शुरुआत 2008 में की गई थी। उस समय लोगों को यह नहीं पता था कि यह खेल देश में इतना पॉपुलर होगा। आज हर कोई इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करता है। अभी हाल ही मे आईपीएल का 2022 का संस्करण भी खत्म हुआ। इसमे गुजरात टाइटंस नई चैंपियन बनी।
जब इसकी शुरुआत 2008 मे हुई थी तब राजस्थान रॉयल विजेता बनी थी। अब तक मुंबई इंडियनस (Mumbai Indians) इसकी सबसे सफल टीम रही है। अब फ्रेंचाइजी 2023 के आईपीएल (IPL 2023) की तैयारी मे जुट गई है। हर साल आईपीएल से नए नए खिलाड़ी उभर कर सामने आते है।
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भी बहुत से युवा खिलाडी जेसे उमरान मलिक, जितेश शर्मा, मोहसिन खान, तथा रजत पाटीदार ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। इस सीजन में हालाकि इन खिलाडियों को ज्यादा पेसे नहीं मिले।
उनके प्रदर्शन को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि आईपीएल 2023 मे इन खिलाड़ियों को मोटी रकम जरूर मिलेगी। आज हम आपको इन्हीं 4 खिलाड़ियों के विषय मे विस्तार से जानकारी देने वाले है। आइए जानते है इन खिलाड़ियों के विषय मे।
रजत पाटीदार (Rajat Patidar)
रजत पाटीदार ने इस साल आईपीएल मे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरह से आए। उन्होंने टीम मे रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी जगह बनाई थी। पाटीदार ने 2022 के इस सीजन में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। उनके प्रदर्शन ने सबका दिल जीता।
इस सीजन में पाटीदार ने कुल 8 मैच खेले जिसमें उनका 152.75 का बहुत ही शानदार स्ट्राइक रेट रहा। 8 मैचों में उन्होंने कुल 333 रन बनाये। इन पारियो के दौरान उन्होने एक शतक तथा साथ मे 2 अर्धशतक भी लगाए।
Rajat Patidar loves playing under pressure💪
📸: IPL/ BCCI#RajatPatidar #RanjiTrophy2022 pic.twitter.com/fFwRTk8Rpa
— CricTracker (@Cricketracker) June 25, 2022
उनका इन मैचों में हाई स्कोर 112 रहा। यह हाइ स्कोर उन्होंने प्लेऑफ में टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के अगेंस्ट बनाये। अगर ऐसा हो जाए कि आरसीबी उन्हें रिटेन ना करे तो वह इस साल के आईपीएल 2023 मे नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में हो सकते हैं।
मोहसिन खान (Mohsin Khan)
यह बाएं हाथ के गेंदबाज है। मोहसिन खान भी उन खिलाड़ियों मे से है, जिन्होंने इस सीजन में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। मोहसिन खान ने आईपीएल के 2022 के सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की ओर से खेले और इस टीम की ओर से बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किए।
मोहसिन खान की गेंदबाजी मे लाइन और लेंथ पर बहुत ही अच्छा उनका कंट्रोल है। यही कारण है कि वह अच्छी गति से दोनों दिशाओं में बोल को स्विंग करा लेते हैं। इस साल आईपीएल 2022 में मोहसिन खान ने कुल 9 मैच खेले जिसमें 5.48 उनका इकॉनमी रेट रहा इस इकोनॉमी रेट से उन्होंने 14 विकेट लिए।
अगर लखनऊ टीम उनको रिलीज कर देगी तो ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2023 मे नीलामी में उनको कई टीमें अपनी टीम में जगह देने मे अच्छी खासी रकम खर्च करने का सोचेगी।
जितेश शर्मा (Jitesh Sharma)
जितेश शर्मा उन खिलाड़ियों मे से है जो कि बड़ी-बड़ी हिट लगाते है। बड़ी बड़ी हिट ही टी20 मैच के लिए अधिक जरुरी होता है। 2022 के इस आईपीएल सीजन में जितेश ने टीम पंजाब किंग्स की ओर से मैच खेला। जिसमें उन्होंने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
Promising Jitesh Sharma! 🙌#IPL #IPL2022 #TATAIPL #DCvPBKS #PBKSvDC #JiteshSharma #ShardulThakur pic.twitter.com/rfKJ7GBygS
— CricBouncer (@Cricket_Bouncer) May 16, 2022
जितेश ने 2022 के सीजन में कुल 12 मैच खेले है। उसमें उनका 163.64 का बहुत ही जबरदस्त स्ट्राइक रेट रहा। इस स्ट्राइक रेट से ही वह 234 रन बनाने मे सफल हुए। पंजाब की टीम अगर जितेश को रिटेन नहीं करेगी तो यह पॉसिबल है कि आईपीएल 2023 मे उन्हें दूसरी टीमें बहुत ज्यादा कीमत पर खरीदे।
डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis)
डेवाल्ड देश साउथ अफ्रीका के बैट्समैन है। यह सिर्फ 19 साल के बल्लेबाज है। खिलाड़ी ब्रेविस को नीता अम्बानी की टीम मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्हें अपनी टीम मे जगह दी। लेकिन इस सीजन में उनका शानदार प्रदर्शन रहा।
उन्होंने अपने प्रदर्शन से दिखा दिया कि वह उन खिलाड़ियों मे से है, जो बड़ी-बड़ी हिट लगा सकते हैं। ब्रेविस ने इस आईपीएल के सीजन में कुल 7 मैच खेले। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 142.48 का रहा। इस स्ट्राइक रेट की सहायता से ब्रेविस ने 161 रन बनाये।
Dewald Brevis just casually smashing 34 (11) deliveries#6ixtyCricket pic.twitter.com/9tyWPnluwh
— Werner (@Werries_) August 25, 2022
मुंबई इंडियंस इस साल अगर उन्हें ना खरीदे अपनी टीम मे ना रखे, तो यह संभावना है कि इस के आईपीएल 2023 सीजन मे वह नीलामी पर सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। इस साल उन्हें महँगी कीमत पर खरीदे जानें का पूरा चांस है। वह भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट मे होंगे जो करोड़ों मे खरीदे जाएंगे।



