टेम्पो डाईवर पिता की बेटी ने गांव से पढाई की और अब क्षेत्र की पहली डॉक्टर बनेगी, पूरा गाँव झूम उठा

0
1572
Nazia NEET Topper
Tempo driver’s daughter Nazia in Rajasthan clears NEET, set to become the first doctor in her village Pachpahad. Photo Credits: Twitter.

Jhalawar: कहा जाता है कि अगर हमारी मेहनत में ईमानदारी है। तो सफलता को हमारे कदमों पर आने में समय नहीं लगता। हमने लोगों को यह कहते सुना है कि रात में सोते हुए देखे गये सपने पूरे नहीं होते लेकिन दिन में जागकर देखा गया सपना जरूर पूरा होता है।

ऐसा नहीं है, चाहे सपना ऑंख बंद करके देखा जाये या फिर ऑंख खुली करके अगर उस सपने के लिए आप अपनी पूरी जान लगा दे तो उस सपने को आपका होना ही पड़ता है। आज की हमारी कहानी ऐसी ही सोच रखने वाली लड़की की है। वह लड़की जिसने अपनी सफलता से इतिहास के पन्‍नों में अपना नाम सदा के लिए अमर कर लिया है।

राजस्‍थान (Rajasthan) में रहने वाली नाजिया (Nazia) नाम की लड़की ने अपने परिश्रम से एक नई कहानी लिख दी है। नाजिया की कहानी इतनी अनोखी है, कि इसे जानने के बाद आपको नाजिया से बहुत कुछ सिखने को जरूर मिलेगा।

कुछ लोग मुसीबतो से हार कर उसके सामने घ़ुटने टेक देते है। लेकिन नाजिया उन लोगों में से नहीं। नाजिया उन लोगों में से है, जो कठिन हालातों से मुकाबला करते है और लाखो हजारों मुसीबतो को अपने हौसलों से कदमों में झुका देते है। आइये जानते है नाजिया की सफलता की कहानी।

टेम्‍पो चालक की बेटी ने नीट में हासिल की 668वी रैंक

अपको बता दे कि नाजिया राजस्‍थान के एक गॉंव (Pachpahad) झालावाड़ की रहने वाली है। उन्‍होंने बचपन से ही गरीबी का सामना किया है। वह एक टेम्‍पों चालक की बेटी है। नाजिया के पिताजी का नाम इसामुद्दीन है। जोकि टेम्‍पो चलाते है। गरीबी में पली बड़ी नाजिया आज नीट क्‍वालीफाई करके डॉक्‍टर बनने जा रही है।

उन्‍होंने नीट की परीक्षा (NEET Exam) में 668वी रैंक हासिल की है। जिसके साथ ही डॉक्‍टर (Doctor) बनने का उनका सफर शुरू हो चुका है। सबसे दिलचस्‍प बात यह है कि वह अपने गॉंव की पहली लड़की है, जो डॉक्‍टर बनने जा रही है। नाजिया की इस सफलता में उसके माता पिता बहुत बड़ा योगदान है।

माता पिता की मेहनत का है नतीजा

गरीबी में जीवन व्‍यतीत करने वाली नाजिया के माता पिता अपनी बच्‍ची के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य के लिए दिनरात मेहनत करते है। नाजिया के माता पिता घर की जरूरत के साथ साथ नाजिया की भी हर जरूरत को पूरा करते है। लेकिन उनका जीवन बहुत ही गरीबी में है।

माता पिता के कड़ी मेहनत करने के बाद उनके घर की जरूरत पूरी हो पाती है। इतने कठिन हालातों के बाद भी नाजिया की पढ़ाई के साथ समझोता करना, यह नाजिया के माता पिता को मंजूर नहीं था। भले ही घर में खाने की कमी हो, लेकिन नाजिया के माता पिता ने कभी भी अपनी बच्‍ची की पढ़ाई में रूकावट नहीं आने दी।

बारहवी मे 90 फीसदी अंक हासिल किए

नाजिया पढ़ाई में काफी होशियार है। उसके जीवन का बस एक ही लक्ष्‍य है। वह अपनी पढ़ाई से अपने घर के हालातो को सुधारना चाहती है। वह चाहती है कि उनकी पढ़ाई उनके घर की गरीबी दूर करे और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो। नाजिया एक गरीब परिवार से संबंध रखने के बाद भी हाई स्‍कूल की परीक्षा में 90 फीसदी अंक लाने में सफल हुई थी।

सामान्‍यत: देखा जाता है कि गरीब परिवार से ताल्‍लुक रखने वाला बच्‍चा अपने परिवार की परेशानियों में ही उलझा रह जाता है। जिस वजह से उसकी पढ़ाई प्रभावित होती है। लेकिन नाजिया उन बच्‍चों से अलग है, नाजिया ने कभी भी अपने घर के हालातों को अपनी पढ़ाई के बीच नहीं आने दिया। नाजिया ने मेहनत की और बारहवी में 90 फीसदी अंक लाने में सफल रही।

सफलता पर सरकार ने दी स्‍कॉलरशिप

नाजिया की इस सफलता पर राजस्‍थान सरकार ने उन्‍हें स्‍कॉलरशिप देने का भी निर्णय लिया। स्‍कॉलरशिप मिलने पर उन पैसे को नाजिया ने नीट की पढ़ाई में लगा दिया। नाजिया ने नीट की पढ़ाई के लिए मेहनत की हालांकि प्रथम प्रयास में वह सफल ना हो सकी। लेकिन नाजिया ने हार नहीं मनी वह डटी रही।

2021 में नाजिया ने 668 वी रैंक के साथ नीट में सफलता प्राप्‍त की। इस रैंक को हासिल करने के बाद ही उनका डॉक्‍टर बनने का सफर शुरू हो गया। नाजिया का सपना डॉक्‍टर बनने का था। जोकि आज उनका पूरा हो रहा है।

इसके साथ ही नाजिया ने वह कारनामा कर दिखाया, जोकि गॉंव की किसी भी लड़की ने आजतक नहीं किया है। नाजिया अपने गॉंव की वह पहली लड़की है, जोकि डॉक्‍टर बनेगी। इससे पहले नाजिया के गॉंव में किसी ने भी यह मुकाम हासिल नहीं किया है।

नाजिया डॉक्‍टर बनकर अपने और अपने परिवार को सवारने में सफल हो यही हमारी कामना है। नाजिया ने अपने इस कार्य से गरीब माता पिता का नाम रौशन कर दिया है। वह जल्‍द ही डॉक्‍टर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में सफल होंगी। उनके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य के लिए हम भगवान से प्रार्थना करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here