राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव अपना समय वृंदावन में गुजर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी वह दिवाली पूजन के लिए वृन्दावन आए हैं। रविवार को तेजप्रताप ने वृंदावन के हॉस्पिटल में एडमिट बीमार श्रद्धालुओं का हालचाल जाना। ये श्रद्धालु संत रमेश बाबा की ब्रज चौरासी यात्रा के दौरान यमुना का गन्दा दूषित पानी पीने से इनकी ऐसी हालत हो गई है।
तेजप्रताप ने हॉस्पिटल के अधीक्षक केके गुप्ता को ट्रीटमेंट में किसी भी प्रकार की कोई गलती ना हो डॉक्टर को समझाया। किसी के साथ भी लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्होंने यमुना के हालात देखकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, यमुना मइया वर्तमान हालात देखकर दिल दुख जाता है।
वर्तमान में यमुना जी में दिल्ली का गंदा प्रदूषित पानी बह रहा है। इसे पीकर श्रद्धालु की स्थिति खराब हो रहा है। वे बीमार पड़ रहे हैं। रमेश बाबा की ब्रज चौरासी यात्रा में श्रद्धालु ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, यमुना नदी का पानी को पीकर बीमार हो गए। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि यदि जल्द यमुना जी पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वह भी रमेश बाबा के यमुना आंदोलन में साथ शामिल होकर उनका साथ देंगे इस अभियान में।
तेजप्रताप यादव यहां वृंदावनी फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन धनंजय कुमार व अपने दोस्त पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ पहुंचे। लक्ष्मण प्रसाद शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक बताया कि तेज प्रताप यादव दिवाली पूजन के लिए मथुरा-वृंदावन दूसरी बार पधारे है। पिछले साल भी उन्होंने दिवाली पूजन मथुरा में ही सभी के साथ उत्साह से मनाया था।
भाईदूज और गोवर्धन पूजा करने के बाद ही वह वापस अपने घर बिहार के लिए निकलेंगे। धनतेरस वाले दिन वह मथुरा पर थे। आने वाले तीन दिन तक वह पूजा-पाठ में Busy रहेंगे। संत रमेश बाबा की राधारानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा में यमुना के दूषित पानी पीने से दो श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। कई श्रद्धालुओं को बीमार स्थिति में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। 29 अक्टूबर को यम द्वितीय है।
इस दिन मथुरा के विश्राम घाट पर भाई-बहन के स्नान की परंपरा चली आ रही है। बड़ी तादात में देश भर से श्रद्धालु यम की फांस से मुक्त होने के लिए मथुरा आते हैं। यमुना का प्रदूषित पानी फिर किसी घटना को अंजाम ना दे इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने घाटों की सफाई कराना Start कर दी है, जिससे किसी भी प्रकार की कोई घटना ना हो।



